महाराष्ट्र : मुंबई और अमरावती में दो गुटों में संघर्ष, आगजनी और पथराव के बाद पुलिस ने कई लोगों को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र : मुंबई और अमरावती में दो गुटों में संघर्ष, आगजनी और पथराव के बाद पुलिस ने कई लोगों को किया गिरफ्तार

अमरावती : पुलिस ने इलाके में कर्फ्यू लगाया

मुंबई:

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में दो गुटों में संघर्ष के बाद इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है. पुलिस हर गतिविधी पर नजर रख रही है. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है, जो कि रात से जारी है. वहीं इस मामले में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, कल रात अमरावती जिले के अचलपुर मे झंडा निकालने को लेकर विवाद हो गया था. इस दौरान दो समुदाय के लोगों के बीच मारपीट भी हुई. गुस्साए लोगों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की. इस दौरान पुलिस को भी वहां मौजूद लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें

इस दौरान पुलिस पर भी पथराव किया गया. दोनों समुदाय पर नियंत्रण लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस भी छोड़नी पड़ी. रात से ही अचलपुर परतवाडा में कर्फ्यू लगा दिया गया है. घटनास्थल पर पुलिस के साथ एसआरपीएफ की कंपनी तैनात की गई है .तनाव फैलाने वाले लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. पुलिस ने 16 लोगों को हिरासत में लिया है.अमरावती ग्रामीण के एडिशनल पुलिस अधीक्षक शशिकांत सातवे ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: मुख्य षड्यंत्रकारी और जुलूस में शामिल लोगों के बीच कहासुनी से हुई दिल्ली में हिंसा : रिपोर्ट

वहीं मुम्बई में दो गुटों में मारपीट का वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि गोरेगाव आरे कॉलोनी के गौतम नगर में शिव मंदिर पर कलश यात्रा निकाली गई थी. इस कलश यात्रा के दौरान रात 8 बजे के आसपास दो गुटों में जबरदस्त मारपीट शुरू हो गई. मारपीट में 8 से 10 लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्प्ताल मे भर्ती कराया गया है. पुलिस ने अभी तक  20 से 25 लोगों पर FIR दर्ज कर गिरफ्तारियां की हैं. गौतम नगर मे भारी पुलिस बन्दोबस्ती है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.
 



Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%be/?feed_id=21065&_unique_id=625d8f3fac80c

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History