Posts

Showing posts with the label UkraineNews

'इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन हो सकता है क्रैश', कड़े प्रतिबंध लगाने पर रूस ने दी धमकी: सूत्रों के हवाले से AFP

Image
यूक्रेन पर हमले के बाद रूर पर प्रतिबंधों का दौर जारी. मास्को: रूस ने अपने ऊपर लगाए गए प्रतिबंधों पर धमकी देते हुए कहा है कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन क्रैश हो सकता है. सूत्रों के हवाले से AFP ने उक्त बात की जानकारी दी है. रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस (Roscosmos) के प्रमुख ने शनिवार को चेतावनी दी. दिमित्री रोगोज़िन (Dmitry Rogozin) के अनुसार, प्रतिबंध रूसी जहाजों के संचालन को बाधित कर सकते हैं. नतीजतन, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन क्रैश हो सकता है.  यह भी पढ़ें बता दें कि यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों का दौर जारी है. संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य G7 देशों ने शुक्रवार को रूस पर अपने आर्थिक प्रतिबंधों को और बढ़ा दिया है. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका सहित अन्य देशों की ओर से सामूहिक रूप से नई कार्रवाइयां अब रूसी अर्थव्यवस्था को और अधिक प्रभावित करेंगी. यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाकों की आवाज सुनी गई. रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी के करीब पहुंच गई. कीव में सीएनएन ने आज सुबह के शुरुआती घंटों में विस्फोटों की सुनवाई की सूचना दी. यूक्रेनी राजधानी के ...

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए रूस ने बढ़ाया हाथ, छात्रों की निकासी के लिए तैयार की 130 बसें

Image
नई दिल्ली: Russia Ukraine Crisis: रूस के नेशनल सेंटर फोर स्‍टेट डिफेंस कंट्रोल ने एक बयान जारी कर कहा है कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए बसें चलाई जाएंगी. जारी किए गए बयान के अनुसार यूक्रेन के खारकीव और सुमी में फंसे भारतीय सहित विदेशी छात्रों को निकालने के लिए रूस की ओर से बसें तैयार की गई है. करीब 130 बसों के जरिए इन सबको निकाला जाएगा. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि भारत सरकार की ओर से अभी तक नहीं की गई है. NDTV के सी . एडिटर फॉरेन अफेयर्स उमाशंकर सिंह ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अभी तक भारत सरकार को रूस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी इस बारे में नहीं दी गई है. यह भी पढ़ें भारतीयों को बनाया है बंधक रूस ने यूक्रेन पर भारतीय छात्रों को बंधक बनाने का आरोप भी इस बयान में लगाया है. रूस के अनुसार यूक्रेन ने करीब 3100 भारतीयों को बंधक बना रखा है. वहीं अब बंधक बनाए गए छात्रों को निकालने के लिए रूस तैयारी कर रहा है और बसों के जरिए इन्हें निकाला जाएगा. गौरतलब है कि हाल ही में यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्...

यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास को किया गया बंद : सूत्र

Image
Ukraine capital Kyiv में रूसी सेना का लगातार हमला जारी है नई दिल्ली: Indian embassy In Kyiv: यूक्रेन की राजधानी कीव (Ukraine Capital) में भारतीय दूतावास को बंद  कर दिया गया है. माना जा रहा है कि इसे समीपवर्ती शहर लीव में शिफ्ट किया जा सकता है. सूत्रों ने मंगलवार को ये जानकारी दी. रूस ने राजधानी कीव को चौतरफा घेर रखा है और लगातार गोलाबारी कर रहा है. कीव के अलावा खारकीव शहर में भी रूस के लगातार हमले हो रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास को यह सुनिश्चित करने के बाद बंद कर दिया गया है कि वहां अब कोई भारतीय नहीं रह गया है. कीव रूस (Russia Attack) के सबसे बड़े हमले का शिकार है. रूसी सेना वहां रिहायशी इमारतों और प्रशासनिक भवनों को भी निशाना बना रही है. सूत्रों का कहना है कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास के राजदूत और अन्य स्टाफ युद्धग्रस्त देश के पश्चिमी हिस्से की ओर चले गए हैं. यह भी पढ़ें विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ( Foreign Secretary Harsh Vardhan Shringla) ने भी कहा है कि यूक्रेन की राजधानी कीव से सभी भारतीय चले गए हैं. शृंगला ने खारकीव और अन्य युद्ध...

विदेश में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले 90% भारत में क्वालिफायर पास कर नहीं पाते, बोले केंद्रीय मंत्री

Image
Ukraine capital Kyiv में रूसी सेना का लगातार हमला जारी है बेंगलुरु: यूक्रेन (Ukraine Russia War) में फंसे भारतीय छात्रों की वापसी के अभियान और य़ुद्धग्रस्त शहर खारकीव में एक भारतीय छात्र की मौत के बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का एक विवादित बयान सामने आया है. जोशी (Prahlad Joshi) ने दावा किया है कि विदेश में मेडिकल की पढ़ाई करने जाने वाले 90 फीसदी भारतीय छात्र क्वालीफायर तक पास नहीं कर पाते हैं. जोशी का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब यूक्रेन (Ukraine) में हजारों भारतीय छात्र फंसे हैं और उन्हें वापस लाने की कोशिश में सरकार जुटी है. रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव और खारकीव (Kharkiv) में भारी हमला कर रही है. जोशी ने कहा कि यह सही समय नहीं है, जब उन कारणों पर बात की जाए कि देश के लोग क्यों देश जाकर पढ़ाई करने जाते हैं. जो लोग विदेश में पढ़ाई कर मेडिकल डिग्री हासिल करते हैं, उन्हें फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स एक्जामिनेशन को पास करना पड़ता है, तभी वो भारत में इलाज करने के योग्य घोषित किए जाते हैं. यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e...