Posts

Showing posts with the label PragyaThakur

हिजाब पर BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बोलीं- 'मदरसे में पहनें हिजाब, स्कूल में पहना तो...'

Image
बीजेपी सांसद ने कहा कि हिंदू नारी की पूजा करते हैं और उन्हें बुरी नजर से नहीं देखते हैं. सांसद ने एक मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही.  प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, "आपके पास मदरसा है. अगर आप वहां (मदरसों में) हिजाब पहनते हैं या खिजाब (बालों का रंग) लगाते हैं तो हमें उससे कोई लेना-देना नहीं है. आप वहां ये पहनावा पहनें और अपने अनुशासन का पालन करें. लेकिन अगर आप देश के स्कूलों और कॉलेजों का अनुशासन खराब करेंगे और हिजाब तथा खिजाब लगाएंगे तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा." READ ALSO: ''घूंघट, पगड़ी और क्रॉस के बारे में क्‍या? '' : कर्नाटक हाईकोर्ट में हिजाब मामले पर सुनवाई उन्होंने कहा कि 'गुरुकुल' (पारंपरिक हिंदू शिक्षण संस्थान) के शिष्य 'भगवा' पोशाक पहनते हैं, लेकिन जब ऐसे छात्र दूसरे स्कूलों में जाते हैं, तो वे स्कूल यूनिफॉर्म पहनते हैं और शिक्षण संस्थानों के अनुशासन का पालन करते हैं. ठाकुर ने कहा कि खिजाब बुढ़ापा छिपाने के लिए लगाया जाता है जबकि हिजाब चेहरा छिपाने के लिए लगाया जाता है.   उन्होंने कहा, "हिजाब एक पर्दा है. पर्दा उससे रखो...