Posts

Showing posts with the label बुलडोजर

"बुलडोजर सिर्फ जाति धर्म देखकर ही चलायेंगे या राष्ट्र की एकता की भी चिंता करेंगे": तेजस्वी यादव

Image
बुलडोजर सिर्फ जाति धर्म देख कर ही चलाए जा रहे हैं: तेजस्वी यादव नई दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुए बुलडोजर एक्शन पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया आई है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बीजेपी को घेरा है और कहा है कि बुलडोजर सिर्फ जाति धर्म देख कर ही चलाए जा रहे हैं. तेजस्वी यादव ने लिखा कि चीन ने हमारी सीमा में दो गांव बसा लिए लेकिन बुलडोज़र तो दूर इनकी हिम्मत नहीं उसके बारे में दो शब्द भी बोल सकें. बुलडोजर सिर्फ जाति धर्म देख कर ही चलायेंगे या राष्ट्र की एकता,अखंडता व संविधान की भी चिंता करेंगे? अगर अवैध निर्माण है तो इतने वर्षों तक शासन/प्रशासन क्या कर रहा था?. चीन ने हमारी सीमा में दो गाँव बसा लिए लेकिन बुलडोज़र तो दूर इनकी हिम्मत नहीं उसके बारे में दो शब्द भी बोल सकें। बुलडोजर सिर्फ जाति धर्म देख कर ही चलायेंगे या राष्ट्र की एकता,अखंडता व संविधान की भी चिंता करेंगे? अगर अवैध निर्माण है तो इतने वर्षों तक शासन/प्रशासन क्या कर रहा था? — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 20, 2022 यह भी पढ़ें तेजस्वी यादव की तरह ही कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गा...

मेयर ने बताया, कोर्ट के रोकने के बाद भी दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोजर क्यों चलते रहे?

Image
राजा इकबाल सिंह ने कहा कि "हम पूरी दिल्ली की जनता से कहना चाहते हैं कि जहां भी कोई अवैध अतिक्रमण है, कृपया उन्हें स्वयं हटा दें. इसके बाद उन लोगों का नंबर है, इसके बाद उनकी बारी है." उन्होंने यह एनडीटीवी को यह तब बताया जब उनसे पूछा गया कि क्या दिल्ली के अन्य हिस्सों में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी? जहांगीरपुरी में बुलडोजर से एक मस्जिद के बाहर की 20 दुकानें और ढांचे ध्वस्त किए गए. यह वही मस्जिद है जिसके बाहर शनिवार को हिंसा भड़क उठी थी. हिंसा तब हुई थी जब हनुमान जयंती पर एक जुलूस उस इलाके से गुजर रहा था. दो समूहों के बीच अज़ान के लिए में तेज संगीत बजाने से रोकने पर बहस शुरू हो गई थी. और फिर तेज झड़प शुरू हो गई थी. जिन संरचनाओं को तोड़ा गया उनमें एक स्थायी दुकान थी जिसके मालिक ने कहा कि उसके पास अधिकारियों की अनुमति है. इकबाल सिंह ने दावा किया, "केवल अस्थायी ढांचों को हटाया गया." स्थायी दुकान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने दावा किया कि "दस्तावेज सब कुछ साबित कर देंगे." उन्होंने कहा कि आज उनकी टीम ने सार्वजनिक भूमि पर कबाड़ डीलरों द्वारा किए...

जहांगीरपुरी में विवादित तोड़फोड़ के कुछ घंटों बाद दिल्ली BJP के नेता गृह मंत्री अमित शाह से मिले

Image
दिल्ली बीजेपी के नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे. नई दिल्ली: दिल्ली में हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी में विवादास्पद तोड़फोड़ अभियान के कुछ घंटों बाद दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुख्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. तोड़फोड़ अभियान पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. दिल्ली के नेताओं से अमित शाह की मुलाकात एक घंटे तक चली. बैठक में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद रमेश बिधूड़ी, विधायक राम बीर बिधूड़ी और नेता मनिंदर सिंह सिरसा मौजूद थे. यह भी पढ़ें नेताओं ने बातचीत पर कुछ भी खुलासा नहीं किया. सिरसा ने कहा कि "यह एक नियमित बैठक थी."  आदेश गुप्ता ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इकबाल सिंह को पत्र लिखकर उस इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने का अनुरोध किया था, जहां शनिवार को हनुमान जयंती जुलूस के दौरान सांप्रदायिक झड़पें हुई थीं. गुप्ता ने नगर निगम से "दंगाइयों" के अवैध निर्माण की पहचान करने और उन्हें ध्वस्त करने के लिए कहा था. तोड़फोड़ करने वाली टीम सैकड़ों पुलिसकर्मियों के साथ सुबह जह...

दिल्ली में भी चला बुलडोजर : तोड़ा गया जूस स्टॉल, दुकानदार ने कहा- नगर निगम की मंजूरी थी, लेकिन...

Image
जहांगीरपुरी में बुधवार करीब दो घंटे तक चले बुलडोजर चलाए गए और दुकानों को तोड़ा गया. नई दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुधवार करीब दो घंटे तक चले बुलडोजर ने गणेश गुप्ता की जूस की दुकान भी तोड़ दी. हालांकि, बुलडोजर की कार्रवाई को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रोक दिया गया. उन्होंने बताया कि उनका ये स्टॉल निकाय की मंजूरी के साथ चला रहा था. एनडीटीवी से बात करते हुए गुप्ता ने बताया, 'मेरी दुकान मेरे पिता के नाम पर है. मैंने उनसे कागजात देखने के लिए कहा. लेकिन उन्होंने नहीं सुना, उन्होंने दुकान पर बुलडोजर चला दिया.' यह भी पढ़ें किसी भी दुकानदार या स्थानीय लोगों को बिना किसी अग्रिम सूचना के बुलडोजर चलाया गया. जिसे विपक्षी नेताओं ने "अवैध" करार दिया है. ढाई घंटे में नौ बुलडोजरों ने 20 से अधिक दुकानों, ठेलों और यहां तक ​​कि मस्जिद के बाहरी द्वार को भी गिरा दिया, जो हनुमान जयंती के दौरान हिंसा का केंद्र था. ये भी पढ़ें-  दिल्ली में भी चला बुलडोजर : तोड़ा गया जूस स्टॉल, दुकानदार ने कहा- नगर निगम की मंजूरी थी, लेकिन... सुप्रीम कोर्ट के आदेश की खबर आने पर भी अधिकारियों ने रु...

'मौलिक अधिकारों का उल्लंघन' : दंगों के मामलों में आरोपियों की प्रॉपर्टी पर बुल्डोजर चलाने का मामला SC में

Image
याचिका में केन्द्र सरकार के साथ उतर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात राज्यों को पक्षकार बनाया गया है. नई दिल्ली: दंगों जैसे मामलों के आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा गया है. जमीअत उलेमा-ए-हिन्द ने निजी सम्पत्तियों पर बुलडोज़र चलाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है और इसे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात में आरोपियों के घरों व दुकानों पर बुलडोज़र चलाने के खिलाफ दायर याचिका में कहा गया है कि बिना जांच, ट्रायल और अदालती आदेश के संपत्ति पर बुलडोजर चलाना अवैध है. याचिका में कोर्ट से अनुरोध किया गया कि राज्यों को आदेश दिया जाए कि अदालत की अनुमति के बिना किसी आरोपी के घर या दुकान को गिराया नहीं जाएगा. किसी भी आपराधिक कार्यवाही में किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई स्थायी प्रारंभिक कार्रवाई नहीं की जाए. यह भी पढ़ें ये भी पढ़ें- Jahangirpuri Violence: घायल सब-इंस्पेक्टर से मिलने उनके घर पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना याचिका में केन्द्र सरकार के साथ उतर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात राज्यों को पक्षकार बनाय...