Posts

Showing posts with the label एचआईवी

पहली बार एक महिला ने HIV को हराया, स्‍टेम सेल ट्रांसप्‍लांट से मिली कामयाबी

Image
दुनिया में पहली बार एक महिला ने HIV (human immunodeficiency virus) को हरा दिया है। रिसर्चर्स ने मंगलवार को बताया कि ल्यूकेमिया (leukaemia) से पीड़ित एक अमेरिकी महिला अपने डोनर से स्टेम सेल ट्रांसप्लांट हासिल करने के बाद HIV से ठीक होने वाली पहली महिला और तीसरी व्यक्ति बन गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका के डेनवर में आयोजित एक कॉन्‍फ्रेंस में रिसर्चर्स ने बताया कि इलाज के तहत गर्भनाल के ब्‍लड का इस्‍तेमाल किया गया। रिसर्चर्स को उम्‍मीद है कि इलाज का यह तरीका ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों के लिए उपलब्‍ध हो सकता है और HIV से पीड़ि‍त लाखों लोगों की जिंदगी से इस बीमारी को दूर कर सकता है।   रिसर्चर्स के मुताबिक, एक्‍यूट मायलोइड ल्यूकेमिया के इलाज के लिए गर्भनाल ब्‍लड इस्‍तेमाल किया गया था। इसके बाद से यह महिला 14 महीने तक HIV वायरस से मुक्त रही। उसे कोई HIV ट्रीटमेंट नहीं दिया गया। इससे पहले दो पुरुषों के केस में एडल्‍ट स्टेम सेल के जरिए HIV का इलाज किया गया था, जिसका इस्‍तेमाल अक्‍सर बोन मैरो ट्रांसप्‍लांट में किया जाता है।  इंटरनेशनल एड्स सोसाइटी की प्रेसिडेंट-इलेक्‍ट शेरोन लेविन ने एक ब...