अगले सप्ताह से इतना महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, चुनाव निपटते ही जनता पर गिरेगी गाज
अगले सप्ताह से महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल (प्रतीकात्मक तस्वीर) नई दिल्ली: यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतें आसमान छू रही हैं. हालांकि, भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में फिलहाल शांति बनी हुई है. भारत में अगले हफ्ते पेट्रोल और डीजल के दामों में चार महीने से ज्यादा वक्त में पहली बार अगले हफ्ते वृद्धि की जाएगी. महंगाई की चितां के बीच सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें अर्थशास्त्रियों ने कहा कि एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (भारत) अपनी तेल जरूरतों का 80 प्रतिशत आयात करता है. भारत में खुदरा मुद्रास्फीति रिजर्व बैंक के 6 प्रतिशत अनुमान से ऊपर चली गई है.
घरेलू बाजार को नियंत्रित करने वालीं सरकारी तेल कंपनियों ने 4 नवंबर के बाद से ईंधन के दाम नहीं बढ़ाए हैं. इसके पीछे की वजह उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में रहे विधानसभा चुनावों को माना जा रहा है.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के हवाले से, तेल की कीमतों पर आंतरिक चर्चा की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, "7 मार्च को चुनाव खत्म होने क...