Posts

Showing posts with the label IndiaUAEVentureCapitalFund

भारत-यूएई वेंचर कैपिटल फंड लांच किया गया

Image
First Published: January 31, 2022 | Last Updated:January 31, 2022 भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने मिलकर स्टार्टअप्स को समर्थन देने के लिए 150 मिलियन डालर का फंड बनाया है। यह फंड 2025 तक 10 यूनिकॉर्न बनाने में मदद करेगा। यूनिकॉर्न वे स्टार्टअप हैं जिनका मूल्य 1 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक है। इस फंड को दुबई में आयोजित एक्सपो 2020 में लॉन्च किया गया। मुख्य बिंदु  यह फंड स्टार्टअप्स को विकसित करने में उत्प्रेरक (catalyst) का काम करेगा। यह उन स्टार्टअप्स के लिए बहुत मददगार होगा जो अपने विकास के शुरुआती चरण में हैं। यह फंड दोनों देशों में कम से कम 50 स्टार्टअप का समर्थन करेगा। NASSCOM इस फंड का भारतीय प्रतिनिधि है। भारत और यूएई ने फंड जुटाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह फंड दोनों देशों में युवाओं की मदद कैसे करेगा? स्टार्टअप इकोसिस्टम में युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर हैं। वे युवाओं के लिए अपनी उद्यमशीलता क्षमता को बाहर लाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। हालांकि, पूंजी की कमी उनकी क्षमता को साकार करने में मुख्य बाधा है। यह फंड स्टार्टअप्स ...