Posts

Showing posts with the label बीजेपी

'पुलिस ने अपने मन से बयान लिखा'- 'अपने नाम पर दर्ज हुई नकली FIR' के खिलाफ किरीट सोमैया करेंगे शिकायत

Image
कुछ दिन पहले ही बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर हमला हुआ था. मुंबई: बीजेपी नेता किरीट सोमैया आज खार पुलिस थाने जाकर उनके नाम पर दर्ज की गई झूठी FIR की शिकायत करने वाले हैं. किरीट सोमैया का आरोप है कि खार थाने में फर्जी प्राथमिकी दर्ज की गई है. उनके अनुसार बांद्रा पुलिस के इंस्पेक्टर ने अपने मन से बयान दर्ज कर FIR लिखी. इसलिए वो आज उस इंस्पेक्टर की शिकायत करने के लिए 12 बजे खार पुलिस थाने जा रहे हैं. वहीं इस पूरे मामले पर शिवसेना के संजय राऊत ने सोमैया पर व्यंग करते हुए कहा है कि कोई पागल आदमी अगर होठ के नीचे सॉस लगाकर चिल्लाए मुझे मारा गया तो क्या कर सकते हैं. Today 12noon at Khar Police Station, I will be filing complaint against Bandra Police Inspector for registering a FAKE complaint/FIR in My Name आज दुपारी 12 वाजता खार पोलिस स्टेशनमध्ये मी वांद्रे पोलिस निरीक्षकां विरुद्ध माझ्या नावावर खोटी एफआयआर नोंदवला बदल तक्रार करणार — Kirit Somaiya (@KiritSomaiya) April 26, 2022 यह भी पढ़ें किरीट सोमैया ने कल भी एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी और कहा था कि "मैंने कोई प्राथमिकी दर्...

'...जाते ही न हैं जी!'- तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में हिस्सा लेने को लेकर बोले नीतीश कुमार

Image
पटना: तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार के हिस्सा लेने के बाद से बिहार की राजनीति में चर्चाओं का दौर जारी है. इधर सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को सफाई देते हुए कहा कि इफ्तार पार्टी में निमंत्रण मिला था तो गए थे, यह परंपरा रही है. इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकालना चाहिए. इफ्तार पार्टी तो सरकार की तरफ से भी हमलोग शुरू से करवा रहे हैं. सभी दलों के नेताओं को बुलाया जाता है. दूसरी पार्टी वाले भी करवाते हैं तो निमंत्रण मिलता है तो इसका सम्मान करना ही चाहिए. ⁦ @NitishKumar ⁩ ने आज ⁦ @yadavtejashwi ⁩ के आयोजित इफ़्तार में भाग लेने के बाद सफ़ाई कुछ इस तर्क से दी ⁦ @ndtvindia ⁩ ⁦ @Anurag_Dwary ⁩ pic.twitter.com/ErmbULJA4I — manish (@manishndtv) April 23, 2022 यह भी पढ़ें बताते चलें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में शिरकत की थी. इफ्तार पार्टी में चिराग पासवान, बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन और राबड़ी देवी भी मौजूद थी. गौरतलब है कि इससे पहले पिछली बार गठबंधन टूटने से कुछ दिन पहले 2017 में राबड़ी देवी के आवास पर ...

"देश में गुंडई और लफंगाई बंद करनी है, तो BJP मुख्यालय पर चला दो बुलडोजर": मनीष सिसोदिया

Image
8 साल में BJP ने स्कूल, अस्पताल, रोजगार, महंगाई कम करने के लिए कुछ नहीं किया: सिसोदिया नई दिल्ली: जहांगीरपुरी बुलडोजर मामले पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भारतीय जनता पार्टी से कई सारे सवाल पूछे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी कहीं स्कूल, कॉलेज, रोजगार, महंगाई कम करने की बात करती नजर नहीं आएगी. केवल गुंडई और लफंगाई की बात करती हुई नजर आएगी. इनके नेता गुंडई और लफंगाई करते हुए देखे जाएंगे या गुंडे दबंगों का सम्मान करते हुए नजर आएंगे. देश की अगली पीढ़ी को पढ़ाने का इनके पास कोई काम नहीं, नौकरी देने का कोई काम नहीं है. BJP ने अराजकता का माहौल बना रखा है। वह हर तरफ़ गुंडाई और लफंगाई का नाम बन गई है। अगर ये गुंडागर्दी और लफंगाई को बंद करना है तो इसका सरल तरीका है कि भाजपा के मुख्यालय में बुलडोज़र चला दो, लफंगों के मुख्यालयों में अपने आप बुलडोज़र चल जाएगा: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया pic.twitter.com/6t8QkYSr4z — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2022...

बिहार : सुशील मोदी की इफ्तार की दावत में पहुंचे नीतीश कुमार सहित कई मंत्री

Image
पटना के अंजुमन इस्लामिया में सुशील मोदी ने इफ्तार दावत दी. पटना: पहले विधायक के रूप में, फिर उप मुख्यमंत्री के रूप में इफ्तार का आयोजन करते रहे बीजेपी नेता सुशील मोदी ने अब बुधवार को सांसद के रूप में इफ्तार का आयोजन किया. मोदी बिहार में पिछले तीस वर्षों से इफ्तार की दावत आयोजित करते चले आ रहे हैं. बुधवार को आयोजित इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उनके मंत्रिमंडल के अधिकांश सहयोगी और रविशंकर प्रसाद सहित बिहार बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.  यह भी पढ़ें सुशील मोदी इस इफ़्तार का आयोजन अंजुमन इस्लमिया हाल में करते हैं और इसमें स्थानीय मुस्लिम काफ़ी संख्या में आते हैं. इस मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने मीडिया से कहा कि ''सीएम साहब (नीतीश कु्मार) इफ्तार में आए हैं. अंजुमन इस्लामिया जो कि एक ऐतिहासिक स्थल है, कितना अच्छा बन गया है. यहां इफ्तार की पहली दावत हुई है. सुशील मोदी जी पिछले कई साल से दावत देते रहे हैं. सीएम साहब खुद भी इफ्तार की दावत देते रहे हैं. कोरोना काल के दौरान दो साल यह आयोजन नहीं हुआ. इस बार अरुण सिन्हा, सुश...

BJP को 'गुंडों-लफंगों की पार्टी' कहने पर बढ़ीं राघव चड्ढा की मुश्किलें, भाजपा नेता ने भेज दिया लीगल नोटिस

Image
नोटिस भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 499 और 500 के तहत भेजे गया है. नई दिल्ली: बीजेपी युवा मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष अशोक सरीन (Ashok Sareen) ने रविवार को आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को कानूनी नोटिस भेजकर भारतीय जनता पार्टी से माफी मांगने को कहा है. बीजेपी पर की गई टिप्पणी पर राघव चड्ढा से लिखित में माफी की मांग की गई है. वहीं माफी मांगने में विफल रहने पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज़ की जाएगी. क़ानूनी नोटिस में लिखा गया है कि राघव चड्ढा ने बीजेपी को 'गुंडों-लफंगों की पार्टी' और 'भारत की जाहिल पार्टी' कहा है. इसके लिए उन्हें माफी मांगी चाहिए. यह भी पढ़ें क्या है पूरा मामला दरअसल राज्यसभा सांसद और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने 16 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी पर टिप्पणी की थी. जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था. संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने बीजेपी को 'भारत की जाहिल पार्टी' और 'गुंडों-लफंगों की पार्टी' कहा था. राघव चड्ढा की इसी टिप्पणी पर उन्हें अब नोटिस भेजा गया है. ये नोटिस भारतीय...

बिहार : सम्राट अशोक जयंती मना रही BJP का नीतीश के सहयोगी ने उड़ाया मजाक, बताई OBC को रिझाने की कोशिश

Image
कुशवाहा ने सम्राट अशोक की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा का बीजेपी द्वारा श्रेय लिये जाने पर तंज कसा.  Patna: बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के प्रमुख राजनीतिक सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने बीजेपी द्वारा सम्राट अशोक की जयंती मनाकर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के एक हिस्से को अपने पाले में किये जाने के प्रयासों का मजाक उड़ाया है.  कुशवाहा ने सम्राट अशोक की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा का सहयोगी दल बीजेपी द्वारा श्रेय लिये जाने पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा, ‘‘ कल मैं यह सुनकर चकित था कि एक राजनीतिक दल दावा कर रहा है कि उसकी पहल से हमारे नेता नीतीश कुमार ने अशोक जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घाषित किया. यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%85%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%95-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%ae/?feed_id=20095&_unique_id=62541a589bb58

सदन स्थगित करने पर सरकार पर भड़की कांग्रेस, कहा- हम महंगाई पर चर्चा चाहते थे, होने नहीं दी

Image
महंगाई की चर्चा से भाग रही है सरकार, कांग्रेस का आरोप. नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने संसद के दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने को लेकर गुस्सा जाहिर किया है और कहा कि केंद्र सरकार ने  महंगाई के मुद्दे पर चर्चा से बचने के लिए ऐसा किया. दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में रखी गई प्रेस वार्ता में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है. जिसपर हमने संसद में सवाल उठाए. पांच राज्यों में चुनाव के बाद लोगों का शोषण शुरू किया है. हम पेट्रोल, डीज़ल, घरेलू गैस और सीएनजी आदि की महंगाई पर चर्चा चाह रहे थे. लेकिन इस पर बात करने नहीं दी गई. जनता के सामने उनकी कमी ज़ाहिर न हो इसके लिए वे चर्चा टालते रहे और अंत में होने नहीं दी. दो दिन बचा था लेकिन सत्रावसान कर दिया. यह भी पढ़ें श्री अधीर आर चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महंगाई पर चर्चा की बात बीजेपी नेताओं की तरफ़ से कही गई थी. लेकिन आज कार्यवाही समाप्त कर दी गई. BAC में ये तय भी हुआ था लेकिन महंगाई पर चर्चा नहीं होने दिया. सरकार अपने कहे से भाग गई. सरकार ने कहा रूस से सस्ते में तेल ख़रीदेंग...

2014 के बाद की नरेंद्र मोदी की बीजेपी इस मायने में है वाजपेयी की बीजेपी से अलग...

Image
नई दिल्‍ली : बीजेपी (BJP)ने छह अप्रैल को अपना 42वां स्‍थापना दिवस मनाया. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)ने पार्टी सांसदों और नेताओं को संबोधित किया. इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि राजनीति में परिवारवाद ही है जिसने उसे खोखला किया है. देश में तुष्टि करण की सियासत ज्‍यादा दिन नहीं चलेगी. उन्‍होंने सरकार की उपतलब्धियां गिनाते हुए कहा कि देश की महिलाएं बीजेपी के साथ है. पीएम ने अपने संबोधन में कहा थाकि जब पूरी दुनिया दो विरोधी ध्रुवों में बंटी हो तब भारत को ऐसे देश के रूप में देखा जा रहा जो दृढ़ता के साथ मानवता की बात कर सकता है. हमारी सरकार राष्‍ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है.अभी भी देश में दो तरह की राजनीति चल रही है.एक परिवारभक्ति की और दूसरी राष्‍ट्रभक्ति की. केंद्रीय स्‍तर पर अलग-अलग राज्‍यों में हमारे यहां कुछ सियासी दल है जो सिर्फ अपने अपने परिवार के हितों के लिए काम करते हैं.  यह भी पढ़ें दरअसल, यह राष्‍ट्भक्ति ही है जो इस नई बीजेपी का मंत्र है. एक बीजेपी है 2014 के पहले की और एक है इसके बाद की. इस नई बीजेपी से ऐसे कई नेता जुड़ गए जो पहले इसके साथ नह...

बीजेपी विचारधारा के आधार पर चुनाव जीतना चाहती है, विपक्षियों के खिलाफ हिंसा फैलाकर नहीं : अमित शाह

Image
अमित शाह ने कहा, हर पार्टी को अपनी विचारधारा, कार्यक्रमों और प्रदर्शन के साथ हर जगह जाने का हक है नई दिल्‍ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP)अपनी विचारधारा, कार्यक्रमों, नेतृत्‍व की लोकप्रियता और सरकार के प्रदर्शन के आधार पर हर कहीं चुनाव लड़ना और जीतना चाहती है, विरोधियों के खिलाफ हिंसा फैलाकर नहीं.  लोकसभा में दिल्‍ली नगर निगम संशोधन बिल 2022 (MCD Bill) पर बहस का जवाब देते हुए शाह ने बुधवार को यह बात कही. उन्‍होंने कहा कि बीजेपी हर जगह सरकार बनाना चाहती है और इसलिए वह चुनाव लड़ती है. तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय की टिप्‍पणी का जवाब देते हुए शाह ने कहा, 'आप गोवा क्‍यों गए, आप त्रिपुरा क्‍यों जा रही हैं. आपको जाने का अधिकार है, मैं नहीं कहता कि आप मत जाइए. हर पार्टी को अपनी विचारधारा, कार्यक्रमों और  प्रदर्शन के साथ हर जगह जाने का हक है. यही लोकतंत्र की खूबसूरती है.' उन्‍होंने कहा कि सत्‍ता खोने से डरने वालों को ही इससे ऐतराज हो सकता है, लोकतंत्र के समर्थकों को नहीं.   यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4...

'मुझे जेल में डालना है तो...' : छापेमारी को लेकर BJP पर CM उद्धव ठाकरे का निशाना

Image
'मुझे जेल में डालना है तो...' : छापेमारी को लेकर BJP पर CM उद्धव ठाकरे का निशाना Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%9d%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%a4%e0%a5%8b-%e0%a4%9b/?feed_id=17873&_unique_id=623f1dd314175

पुष्कर सिंह धामी फिर बनेंगे उत्तराखंड के CM? अमित शाह के आवास पर अहम बैठक

Image
हार के बावजूद धामी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं. नई दिल्ली: उत्तराखंड में सरकार गठन को लेकर जारी कवायद के बीच रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के आवास पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, संगठन महासचिव बी एल संतोष और राज्य के केंद्रीय चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी के अलावा उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद हैं. यह भी पढ़ें सूत्रों ने बताया कि बीजेपी विधायक दल की बैठक से पहले हो रही इस बैठक में विधायक दल के नेता के नाम पर चर्चा की जा रही है. ज्ञात हो कि उत्तराखंड (Uttarakhand) में बीजेपी ने शानदार बहुमत तो हासिल कर लिया लेकिन मुख्यमंत्री धामी को खटीमा से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में सरकार का नेतृत्व कौन करेगा, इसे लेकर बीजेपी में मंथन का दौर लगातार जारी है. हार के बावजूद धामी मुख्यमंत्री पद की ...

महाराष्ट्र सरकार ने दाऊद से संबंध रखने वाले व्यक्तियों को वक्फ बोर्ड में नियुक्त किया: फडणवीस

Image
फडणवीस ने सदन को बताया कि बातचीत के दौरान लांबे ने दावा किया कि उनके ससुर इब्राहिम के सहयोगी थे मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य की महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार पर राज्य के वक्फ बोर्ड में भगोड़े गैंगस्टर एवं आतंकवादी दाऊद इब्राहिम से संबंध रखने वाले लोगों को नियुक्त करने का आरोप लगाया. हालांकि सत्तारूढ़ गठबंधन की सहयोगी राकांपा ने इस आरोप को खारिज किया और आरोप लगाया गया कि उनके द्वारा उल्लिखित पदाधिकारी को भाजपा के शासन के दौरान बोर्ड में मनोनीत किया गया था. फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि उन्होंने एक पेन ड्राइव जमा की थी, जिसमें वक्फ बोर्ड के सदस्यों मोहम्मद अरशद खान और मुदस्सिर लांबे के बीच बातचीत है. यह भी पढ़ें फडणवीस ने सदन को बताया कि बातचीत के दौरान, लांबे ने दावा किया कि उनके ससुर इब्राहिम के सहयोगी थे जबकि खान ने कहा कि उनके एक रिश्तेदार अंडरवर्ल्ड का हिस्सा थे. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि खान जेल में है जबकि बलात्कार के आरोपों का सामना करने के बावजूद लांबे बाहर है. वर्तमान में जेल में बंद कैबिनेट मं...

CM पद की खींचतान के बीच, बीजेपी ने दिल्ली में मणिपुर के नेताओं की बुलाई बैठक: सूत्र

Image
राज्य की 60 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 32 सीटें पर कब्जा किया है. नई दिल्ली: बीजेपी ने  मणिपुर में अपनी सरकार के गठन को लेकर दिल्ली में एक बैठक बुलाई है. मणिपुर में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचातानी की खबरों के बीच ये बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में मणिपुर के कई बड़े नेता शामिल होंगे. सूत्रों के अनुसार मणिपुर के कार्यवाहक मुख्यमंत्री बीरेन सिंह और थोंगम बिस्वजीत सिंह इस बैठक में शामिल होंगे. बता दें कि ये दोनों मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. थोंगम बिस्वजीत सिंह, बीरेन सिंह की तुलना में लंबे समय तक बीजेपी में रहे हैं. ऐसे में वो भी इस पद के उम्मीदवार माने जा रहे हैं.  यह भी पढ़ें बीजेपी के सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि राज्य पार्टी प्रमुख शारदा देवी और राज्य प्रभारी संबित पात्रा भी बैठक में शामिल होंगे. बीजेपी ने मणिपुर में औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा नहीं की थी. लेकिन पार्टी ने एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और उन्होंने ही पूरे राज्य में पार्टी का प्रचार किया. वहीं शुक्रवार को बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया...

दिल्ली के 16,000 सफाई कर्मचारियों की नौकरी जल्द होगी नियमित : बीजेपी

Image
तीनों निगमों ने 16,346 सफाई कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला किया है. नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) के अप्रैल में होने वाले चुनाव से पहले यहां के नगर निकायों में सत्तारूढ़ बीजेपी ने सोमवार को 16,000 से अधिक सफाईकर्मियों की नियुक्तियों को नियमित (Regularise) करने की घोषणा की. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों के महापौरों के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. उन्होंने कहा कि अब तक उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 975 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जा चुका है तथा अन्य 6,646 को अभी नियमित किया जाना है. यह भी पढ़ें 'सालों से काम कर रहे, नई कंपनी अब हमें रखने के लिए मांग रही 20 हजार रु ': सफाईकर्मियों का छलका 'दर्द' गुप्ता ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने 400 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया है और 1,489 अन्य को नियमित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 5,136 कर्मचारियों को नियमित किया गया है और अन्य 1,7...

कांग्रेस और बीजेपी एक ही गठबंधन का हिस्सा - यह कैसे हुआ?

Image
कांग्रेस के सभी पांच विधायकों ने आज संगमा से मुलाकात की और उन्हें अपना समर्थन पत्र दिया. एनपीपी और कांग्रेस पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी थे, लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में कांग्रेस के 12 विधायकों के शामिल होने के बाद दोनों पार्टियां करीब आ गई हैं. अंपरीन लिंगदोह ने कांग्रेस विधायक दल (CLP) के फैसले का जिक्र करते हुए संवाददाताओं से कहा, "हमने कोनराड के संगमा के नेतृत्व वाले एमडीए को अपना समर्थन दिया है और आज हम सरकार को मजबूत करने के लिए एमडीए गठबंधन में शामिल हो गए हैं. हम सीएलपी सदस्यों ने समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर किए और उसे मेघालय के मुख्यमंत्री को सौंप दिया."  अंपरीन लिंगदोह ने  कहा कि "हम एक दूसरे के हितों की रक्षा कर रहे हैं. हमारा मुख्य उद्देश्य हमारे निर्वाचन क्षेत्रों के लिए न्याय दिलाना है. हम यह सुनिश्चित करने के लिए, सरकार के निर्णय को मजबूत करने के लिए एमडीए का समर्थन करते हैं कि हमारा संयुक्त प्रयास राज्य के नागरिकों के सामान्य हितों को आगे ले जाएगा."  मेघालय में इस सियासी हलचल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तृणमूल का...

बीजेपी ने यूपी में उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट....

Image
अदिति सिंह को बीजेपी ने रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा है लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है. बगावत कर बीजेपी में आईं  कांग्रेस एमएलए अदिति सिंह को पार्टी ने रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा है जबकि हाल ही में इस्‍तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व आईपीएस असीम अरुण कन्‍नौज से पार्टी प्रत्‍याशी होंगे. रिया शाक्‍य को बिधुना (ओरैया) से उतारा गयाा है, रिया के पिता ने हाल ही में सपा ज्‍वॉइन की है.इस सूची में पार्टी ने 85 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, इनमें 15 महिलाएं हैं. इसके साथ ही भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 194 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने पहली सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित 107 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। https://t.co/JSyLu6qcVc — BJP (@BJP...

बीजेपी नेता 15 दिन पहले तक दावा करते थे यूपी में पार्टी फिर सत्‍ता में आएगी लेकिन अब.... : शरद पवार

Image
शरद पवार ने कहा, यूपी मंत्रिमंडल के लोग भी अब पार्टी छोड़ रहे हैं और यही हाल जिला स्तर पर भी है मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता 15 दिन पहले तक पूर्ण विश्वास के साथ दावा करते थे कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में दोबारा सत्ता में आएगी, लेकिन अब कोई ऐसा दिन नहीं गुजरता जब नेताओं के बीजेपी छोड़ने की खबर न हो. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्रियों और विधायकों के पार्टी छोड़ने के मद्देनजर पवार ने यह टिप्पणी की.गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में भाजपा के तीन मंत्रियों सहित आठ विधायकों ने इस्तीफा दिया है. यह भी पढ़ें ''ड़ेढ साल पहले हमने तय कर लिया था, बीजेपी छोड़ेगे'' : NDTV से बोले यूपी के मंत्री रहे धर्मपाल सैनी पवार ने राकांपा के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘यदि आप उत्तर प्रदेश की तस्वीर देखें, तो भाजपा नेता 15 दिन पहले कह रहे थे कि उत्तर प्रदेश में किसी और को देखने का कोई कारण नहीं है (पार्टी सत्ता में वापस आएगी).'' उन्होंने कहा कि यूपी मंत्रिमंडल के लोग भी अ...

''पीएम को नुकसान पहुंचाने का था इरादा, उन्‍माद के रास्‍ते पर कांग्रेस'' : सुरक्षा चूक मामले को लेकर बीजेपी

Image
अमित शाह ने कहा, लोगों द्वारा बार-बार नकारे जाने से कांग्रेस पार्टी उन्माद के रास्ते पर चली गई है नई दिल्‍ली : पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक (Security lapse) के मामले में बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर शुरू हो गया है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि लोगों द्वारा बार-बार नकारे जाने के बाद कांग्रेस पार्टी उन्‍माद के रास्‍ते पर  है. यही नहीं, उसने, कांग्रेस पर 'जानबूझकर' पीएम को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit  Shah)में सुरक्षा मामले में कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लिया है. गृह मंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता शाह ने कहा पंजाब में आज हुई कांग्रेस-निर्मित घटना बताती है कि यह पार्टी कैसे सोचती और काम करती है. कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने आज पंजाब में जो किया उसके लिए उन्हें भारत के लोगों से माफी चाहिए. लोगों द्वारा कांग्रेस को बार-बार नकारे जाने से यह पार्टी उन्माद के रास्ते पर चली गई है. उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में सेंध मामले को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तलब की ह...

अमित शाह ने 'एबीसीडी' का जिक्र कर समाजवादी पार्टी पर यूं साधा निशाना....

Image
अमित शाह ने कहा] भाजपा ने सपा की पूरी 'एबीसीडी' पर पानी फेरने का काम किया है हरदोई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (SP) पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी ‘एबीसीडी' का मतलब ‘अपराध-आतंक, भाई-भतीजावाद, करप्‍शन और दंगा है.' भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व अध्‍यक्ष शाह ने मंगलवार को हरदोई में पार्टी की ‘जन विश्वास यात्रा' के अंतर्गत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘समाजवादी पार्टी की एबीसीडी (अंग्रेजी वर्णमाला) ही उल्टी है. ' ए' से मतलब है अपराध और आतंक, ‘बी' से मतलब है भाई-भतीजावाद, ‘सी' से मतलब है करप्‍शन और ‘डी' से मतलब है दंगा.' शाह ने कहा कि भाजपा ने पूरी एबीसीडी पर पानी फेरने का काम किया है. उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले आयकर विभाग ने छापा मारा तो भाई अखिलेश के पेट के अंदर मरोड़ होने लगा, कहने लगे कि राजनीतिक द्वेष के कारण छापा मारा गया है और आज उन्हें जवाब सूझ नहीं रहा है कि समाजवादी इत्र बनाने वाले के यहां से छापे (कन्नौज और कानपुर में इत्र व्यापारी के यहां छापा) में ढाई सौ करोड़ रुपये मिला है.' यह ...

सपा, बसपा जातिवादी और परिवारवादी पार्टियां हैं, ये लोगों का भला नहीं कर सकती: अमित शाह

Image
[ad_1] भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में सहयोगियों समेत 325 सीटों पर जीत हासिल की थी  लखनऊ: यूपी चुनावों से पहले सियासी पार्टियों में रस्साकशी के बीच केंद्रीय गृह मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व अध्‍यक्ष अमित शाह ने रविवार को विपक्षी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा और बसपा जातिवादी और परिवारवादी पार्टियां हैं और ये लोगों का भला नहीं कर सकती हैं. रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के बारह पत्थर मैदान में जनविश्वास यात्रा की जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने यह बात कही. उन्होंने कहा, ''प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों में जन विश्वास यात्रा घूम रही है और राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों पर यह यात्रा जाने वाली है. मेरे पास कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट आती है कि जहां पर भी यात्रा गुजरती है, ऐसी ही भीड़ सब जगह होती है.'' शाह ने प्रश्न किया, ''उत्तर प्रदेश में ये बुआ (मायावती) और बबुआ (अखिलेश यादव) ने जो सरकारें चलाई, वह सभी का विकास करती थी क्‍या, सपा के राज में आपका भला होता था क्‍...