Posts

Showing posts with the label Republicdayparade

गणतंत्र दिवस समारोह में जाने के लिए पूर्ण टीकाकरण जरूरी, दिल्ली पुलिस ने जारी की गाइडलाइंस

Image
गणतंत्र दिवस की परेड के लिए दिल्ली पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने दिशा-निर्देश जारी कर कहा है कि राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day) में कोविड रोधी पूर्ण टीकाकरण करा चुके लोगों को ही शिरकत करने की इजाजत है तथा 15 साल से कम उम्र के बच्चों को कार्यक्रम में आने की अनुमति नहीं है. पुलिस ने यह भी कहा कि लोगों को 26 जनवरी को राजपथ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मास्क लगाने, एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखने समेत कोविड संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. यह भी पढ़ें पुलिस ने ट्वीट किया कि समारोह में शामिल होने के लिए “जरूरी है कि कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक लगवाई गई हों. आंगुतकों से आग्रह है कि वे अपना टीकाकरण प्रमाण पत्र लेकर आएं." उसने कहा कि 15 साल से कम उम्र के बच्चों को समारोह में आने की इजाजत नहीं है. गौरतलब है कि कोविड रोधी टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था और इस महीने से यह 15-18 साल के उम्र के किशोरों के लिए भी शुरू कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने दिशा-निर्देशों में कहा कि आंगुतकों के बैठने के ...

गणतंत्र दिवस की ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ 23 को, जानें कौन से रास्ते रहेंगे बंद

Image
संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) विवेक किशोर ने कहा, ‘‘रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर शनिवार रात 11 बजे से परेड समाप्त होने तक यातायात की अनुमति नहीं होगी. ‘सी'-हेक्सागन-इंडिया गेट रविवार सुबह 9.15 बजे से राष्ट्रीय स्टेडियम में पूरी परेड और झांकी के प्रवेश करने तक यातायात के लिए बंद रहेगा.'' अमर जवान ज्योति 'बुझाई नहीं जा रही बल्कि...', विवाद के बीच केंद्र ने किया साफ परामर्श में यात्रियों को सुबह 9 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक परेड के मार्ग से बचने की सलाह दी गई है. उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले लोगों के लिए हालांकि कोई प्रतिबंध नहीं होगा. यह सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और संभावित देरी से बचने के लिए अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर चलें. परामर्श में कहा गया है कि कमला मार्केट, दिल्ली सचिवालय (आईजी स्टेडियम), प्रगति मैदान (भैरों रोड), हनुमान मंदिर (यमुना बाजार) के आसपास पार्क स्ट्रीट/उद्यान मार्ग, आराम बाग रोड (पहाड़गंज), मोरी गेट, आईएसबीटी कश्मीरी गेट,...

गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन मार्गों पर जाने से बचें

Image
गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल के कारण ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने शनिवार को गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) की रिहर्सल से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) जारी की है. एडवाइजरी के अनुसार 17 जनवरी से 21 जनवरी तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक राजपथ-रफी मार्ग, राजपथ-जनपथ, राजपथ-मान सिंह रोड और राजपथ-सी-हेक्सागन पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे. वहीं विजय चौक से इंडिया गेट तक का मार्ग यातायात के लिए बंद रहेगा. वहीं गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक परेड का रूट पिछले साल की तरह छोटा होगा. यह भी पढ़ें दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल की सुविधा के लिए 17, 18, 20 और 21 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक राजपथ-रफी मार्ग, राजपथ-जनपथ, राजपथ-मानसिंह रोड और राजपथ-सी-हेक्सागन पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा, वहीं विजय चौक से इंडिया गेट तक का मार्ग बंद रहेगा.  पूर्वी दिल्‍ली के गाजीपुर मार्केट में लावारिस बैग में मिला बम, कंट्रोल ब्लास्ट के साथ किया गया डिफ्यूज़ अधिकारियों ने एएनआई को बताया, "परे...