Posts

Showing posts with the label भगवंतमान

केजरीवाल और भगवंत मान की बैठक में पंजाब में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का खाका तैयार, जल्‍द होगा ऐलान : सूत्र

Image
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को बैठक की (फाइल फोटो) नई दिल्‍ली : पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने के वादे को अमलीजामा पहनाने के लिए आम आदमी पार्टी में बैठकों का दौर चल रहा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मंगलवार को इस मुद्दे पर बैठक हुई. केजरीवाल के दिल्‍ली स्थित घर पर हुई यह बैठक करीब ढाई घंटे चली. बैठक में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी मौजूद थे.सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में 'केजरीवाल की पहली गारंटी' 300 यूनिट मुफ्त बिजली कैसे दी जाएगी, इस बारे में चर्चा हुई. यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac/?feed_id=20555&_unique_id=62580ed88f7ff

अरविंद केजरीवाल ने अब पंजाब के शहरों के लिए दी यह 10 गारंटी...

Image
AAP के CM चेहरे भगवंत मान ने धूरी सीट से भरा नामांकन, कहा- जो समस्‍या धूरी में, वही पंजाब में केजरीवाल ने कहा, 'भगवंत मान और मैंने समाज के अलग-अलग तबकों से मिलकर जनता को कई गारंटी दी हैं. AAP का एजेंडा जनता को पसंद आ रहा है. हम 5 साल के लिए मौका मांग रहे हैं. पंजाब के शहरों के लोगों ने कहा कि आपने शहर के लिए गारंटी नहीं दी. हमने कहा कि हम शहरों के लिए 10 गारंटी लेकर आए हैं.' आप नेता ने इन गारंटी का खुलासा करते हुए बताया, 'पहली गारंटी यह कि शहरों की साफ सफाई करेंगे, उन्हें साफ सुथरा बनाएंगे. सीवर, गार्बेज डिस्पोजल, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट करेंगे.' बाकी गारंटी को लेकर उन्होंने कहा - 'डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ सर्विसेज होंगी, दफ्तरों में बैठे बाबू काम में ऑब्जेक्शन लगाते हैं, फिर आप दलाल को पकड़ते हैं. लिहाजा हम दिल्ली में सरकारी दफ्तर बन्द करते जा रहे हैं. 1076 पर फोन करके आप घर बैठे सरकारी काम करा सकते हैं. जैसे दिल्ली में किया, पंजाब में भी यह शुरू करेंगे.' तीसरी गारंटी यह है कि शहरों, कॉलोनियों, मार्केट में तारों के जंजाल हैं, वे सेफ्टी के लिए भी खतरा हैं और गंदे ल...

31 दिसंबर को पटियाला में 'शांति मार्च' का नेतृत्व करेंगे अरविंद केजरीवाल: भगवंत मान

Image
यह शांति मार्च पंजाब की शांति और समृद्धि को समर्पित होगा. चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 31 दिसंबर को पटियाला में 'शांति मार्च' निकालेगी. आप पंजाब के अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शांति मार्च पंजाब की शांति और समृद्धि को समर्पित होगा. मंगलवार को जारी एक वीडियो संदेश के माध्यम से सांसद मान ने कहा कि, "षडयंत्र के तहत पिछले कुछ दिनों से पंजाब के शांतिपूर्ण माहौल और भाईचारे को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है. श्री हरमंदिर साहिब में बेअदबी या लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट इसका एक प्रयास है, लेकिन पंजाब अपने सामाजिक बंधन और भाईचारे के लिए जाना जाता है. पंजाब के लोग, भले ही उनका धर्म या जाति कुछ भी हो, नफरत या भय के प्रति उनके दिल में कोइ जगह नहीं है." यह भी पढ़ें पंजाब में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले बार-बार सामने आ रही ऐसी असमाजिक घटनाओं पर सवाल उठाते हुए मान ने कहा कि यह गंदी और ओछी राजनीति का नतीजा है जो लोगों की भावनाओं या जीवन को आहत करके अपने चुनावी एजेंडे (मनसूबों) को पूर...