पीयूष जैन से सपा का कोई संबंध नहीं, भाजपा ने गलती से अपने ही व्यवसायी पर मारा छापा : अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा गलती से भाजपा ने अपने ही कारोबारी पर छापा मारा. उन्नाव: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कानपुर के इत्र व्यापारी पीयूष जैन के उनकी पार्टी से किसी तरह के संबंध से इनकार किया और मजाक में कहा कि भाजपा ने 'गलती से' अपने ही व्यवसायी पर छापा मारा. यहां समाजवादी रथ यात्रा शुरू होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रमुख ने कहा कि व्यापारी के सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) से कई भाजपा नेताओं के नाम सामने आएंगे जो उनके संपर्क में थे. उन्होंने कहा, ''गलती से भाजपा ने अपने ही कारोबारी पर छापा मारा.'' उन्होंने दावा किया कि समाजवादी इत्र (इत्र) सपा एमएलसी पुष्पराज जैन द्वारा लांच गया था न कि पीयूष जैन ने लांच किया था. भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘सत्तारूढ़ भाजपा ने डिजिटल भूल से अपने ही व्यवसायी (पीयूष जैन) के यहां छापा मारा.'' यह भी पढ़ें गौरतलब है कि आयकर और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा गत दिनों की गई छापेमारी में कानपुर में इत्र व्यापारी के घर से लगभग 257 करोड़ रुपये नकद, 25 किलो सोना और ...