'माफी का सौदागर' :तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव का पीएम मोदी पर हमला
चंद्रशेखर राव ने पीएम मोदी पर बोला हमला नई दिल्ली: तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव (K Chandrashekhar Rao ) ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी हो सके इन्हें 'सत्ता से बाहर भेजा जाना चाहिए'. हैदराबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बीजेपी के नेतृत्व पर केंद्र सरकार को पूरी तरह के अलोकतांत्रिक करार दिया. उन्होंने कर्नाटक के स्कूलों और कॉलेजों में जारी हिजाब मामले और रद्द किए गए कृषि कानूनों समेत कई मुद्दों पर पीएम मोदी (Narendra Modi) पर तंज कसा. उन्होंने सवाल उठाया कि जहां उन्हें जनादेश नहीं मिला वहां उन्होंने सरकारें क्यों बनाई? उन राज्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जहां वह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भी चुनकर नहीं आई वहां उन्होंने गठबंधन और दलबदल की मदद से सरकारें बनाईं. यह भी पढ़ें मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर व्हाटसऐप के इस्तेमाल से झूठ फैलाने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि इससे पूरे देश में धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहाहै. उन्होंने कहा कि हमें नई सोच की जरूरत है. आगे बढ़ने के लिए विभाजनकारी ताकतों को एक तरफ रखना होगा. चंद्रशेख...