Posts

Showing posts with the label गयक

मशहूर गायक केके (KK) का 53 वर्ष की उम्र में कोलकाता में निधन हुआ

Image
First Published: June 1, 2022 | Last Updated:June 1, 2022 बॉलीवुड गायक कृष्णकुमार कुनाथ, जिन्हें केके के नाम से जाना जाता है, का 31 मई, 2022 को 53 वर्ष की आयु में कोलकाता में निधन हो गया। उनके निधन पर देश के सभी गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। मुख्य बिंदु दरअसल वे कोलकाता में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने गये थे। कॉन्सर्ट के बाद उनका निधन हो गया। फिलहाल उनकी मृत्यु के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है, पोस्टमोर्टेम के बाद कारणों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। कृष्णकुमार कुनाथ (Krishnakumar Kunnath) कृष्णकुमार कुनाथ एक लोकप्रिय गायक थे, उनका जन्म 23 अगस्त, 1968 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। हालाँकि उनका पालन पोषण मुख्यतः दिल्ली में हुआ। केके के अपने करियर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी, उड़िया, बंगाली, असमिया और गुजराती भाषाओँ में सैंकड़ों गाने गाये। उनके कुछ एक लोकप्रिय गाने इस प्रकार हैं : तड़प-तड़प, क्या मुझे प्यार है, आँखों में तेरी, खुदा जाने, पिया आये न, इंडिया वाले इत्यादि।     Categories: व्यक्तिविशेष करेंट अफेयर्स ...

सुप्रसिद्ध गायक बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) का निधन हुआ

Image
First Published: February 16, 2022 | Last Updated:February 16, 2022 प्रसिद्ध संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का मुंबई में निधन हो गया है। वह 69 वर्ष के थे। मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत देश के गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। मुख्य बिंदु बप्पी लाहिड़ी ने भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। और इसी कड़ी में उन्होंने कई हिट गाने भी दिए। उनके कुछ बेहद लोकप्रित गानों में ‘चलते चलते मेरे ये गीत रखना’, ‘मैं एक डिस्को डांसर हूं’, ‘शराबी’ से ‘पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी’ और ‘यार बिना चैन कहा रे’ शामिल हैं। बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) का वास्तविक नाम अलोकेश लाहिड़ी है। उनका जन्म 27 नवंबर, 1952 को हुआ था। उन्होंने वारदात, डिस्को डांसर, नमक हलाल, शराबी, कमांडो, शोला और शबनम समेत कई फिल्मों में काम किया। संगीत के अलावा बप्पी लाहिड़ी राजनीती के क्षेत्र से भी जुड़े हुए थे। वे 2014 में भाजपा से जुड़े और सेरामपुर से लोकसभा के लिए ...