Posts

Showing posts with the label ऊपर

चीन ने माउंट एवरेस्ट के ऊपर उड़ाया एयरशिप और बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें क्या था मकसद?

Image
चीन ने वायुमंडलीय संरचना से संबंधित डेटा और सतह से वाटर वैपर ट्रांस्पोर्टिंग प्रोसेस के बारे में अधिक जानकारी जुटाने और उसका अध्ययन करने के लिए रिकॉर्ड ऊंचाई के साथ माउंट एवरेस्ट पर एक एयरशिप उड़ाया है। मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि यह एयरशिप माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) से 9,032 मीटर ऊपर उड़ान भरी। बता दें कि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8,849 मीटर है। चीन के इंटरनेशनल TV चैनल CGTN के अनुसार, चीन के एयरशिप ने माउंट एवरेस्ट के ऊपर 30 मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से उड़ान भरी। यह उड़ान दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक बेस कैंप से उड़ान भरी गई। इस एयरशिप का नाम Jimu No. 1 बताया जा रहा है, जो 2.625 टन वजनी है और इसका वॉल्यूम 9,060 क्यूबिक मीटर है। इसके नीचे जुड़े वाहन का वजन 90 टन है। मीडिया चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, एयरशिप का इस्तेमाल मुख्य रूप से वातावरण संरचना डेटा रिकॉर्ड करने के लिए किया जाता है, जिसमें पर्यावरण में मौजूद ब्लैक कार्बन, धूल, कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन की जानकारी मिल सके। वैज्ञानिक सतह से 9,000 मीटर की ऊंचाई तक वाटर वैपर के ट्रांस्पोर...

ओडिशा: सरकारी नौकरियों के लिए ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाया गया

Image
First Published: January 13, 2022 | Last Updated:January 13, 2022 ओडिशा सरकार ने हाल ही में राज्य सिविल सेवा परीक्षा में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा में वृद्धि की है। उम्र 32 साल से बढ़ाकर 38 साल कर दी गई है। यह राज्य सिविल सेवा नियम, 1989 में संशोधन करके किया गया। ऊपरी आयु सीमा में वृद्धि  आयु सीमा में वृद्धि केवल 2021, 2022 और 2023 परीक्षाओं के लिए की गई है। ओडिशा सरकार ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों, विकलांग व्यक्तियों और महिलाओं के लिए आयु सीमा में ढील दी है। SC/ST/OBC: अधिकतम आयु सीमा अब 43 वर्ष, यानी 38+5 है। सभी श्रेणियों की महिलाएं: 38+5 = 43 वर्ष सामान्य PwD वर्ग: 38+10 = 48 वर्ष SC/ST/SEBC PwD श्रेणियां: 53 वर्ष प्रावधान क्यों किए गए? परीक्षा आयोजित करने में COVID के कारण हुई देरी को कम करने के लिए आयु सीमा में ढील दी गई है। महामारी के कारण, उम्मीदवारों की उम्र बीत गई और वे परीक्षा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। राज्यों में रोजगार दर में सुधार के लिए इस तरह के बदलाव करना जर...

मंगल ग्रह के ऊपर से खींचीं सेल्‍फी, चीन के मार्स ऑर्बिटर ने किया कमाल

Image
चीन के पहले इंडिपेंडेंट इंटरप्लेनेटरी मिशन ‘तियानवेन -1' (Tianwen-1) ने नए साल का पहला सरप्राइज दिया है। इस आर्बिटर ने मंगल ग्रह के नॉर्थ पोल के उपर से बेहतरीन सेल्‍फी ली हैं। इन इमेज में मिशन से जुड़े सोलर एंटीना के अलावा आर्बिटर के एक हिस्‍से का क्‍लोजअप शॉट नजर आता है। इसने मंगल ग्रह की उत्तरी आइस कैप को भी दिखाया है। इन बेहतरीन तस्‍वीरों को क्लिक करने के लिए तियानवेन -1 ने एक छोटे कैमरा को मंगल ग्रह के उपर हवा में उड़ाया। कैमरे ने Wi-Fi के जरिए फोटोज को ऑर्बिटर में भेजा और इस तरह ये इमेज हासिल हुईं। तियानवेन-1 ने मई 2021 में उसके जूरोंग रोवर (Zhurong rover) को मंगल ग्रह पर उतारने में मदद की थी।  इन तस्‍वीरों में मंगल की परिक्रमा करने वाला स्‍पेसक्राफ्ट भी दिखाई देता है। वे ऑर्बिटर की गोल्‍डन बॉडी को दिखाते हैं। तस्‍वीरों में इसके सिल्वर हाई-गेन एंटीना भी दिखाई देते हैं, जो कम्‍युनिकेशन के लिए इस्‍तेमाल किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों ने सभी को अपनी ओर खींचा है, इनमें मंगल ग्रह पर अपने मिशन भेज रहीं अंतरिक्ष एजेंसियां और रिसर्च में जुटे लोग भी शामिल हैं।    तियानवे...