Posts

Showing posts with the label Whatsappvideocall

दिल्‍ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर को Whatsapp कॉल लगाकर अश्‍लील हरकत करने वाला शख्‍स गिरफ्तार

Image
प्रतीकात्‍मक फोटो नई दिल्‍ली : Delhi News: दिल्ली विश्‍वविद्यालय की एक महिला प्रोफ़ेसर को वॉट्सएप कॉल के जरिये अश्लील हरकत कर परेशान करने वाले एक शख्स को उत्तरी दिल्ली पुलिस ने जोधपुर से गिरफ्तार किया है. उत्तरी दिल्ली के डीसीपी सागर सिंह कलसी के मुताबिक, डीयू की एक महिला प्रोफेसर ने 29 जनवरी को तिमारपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर बताया कि एक अज्ञात शख्स बार-बार वीडियो कॉल करके और कॉल पर अश्लील हरकत करके उसे परेशान कर रहा है. पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने मोबाइल नम्बर के जरिये पता लगाया कि आरोपी जोधपुर का रहने वाला है. तिमारपुर थाने की एक टीम संदिग्ध की तलाश में तुरंत राजस्थान के जोधपुर पहुंची. लगातार  प्रयासों के बाद संदिग्ध को राजस्थान के जोधपुर के गांव सलावास के कृषि फार्म में स्थित एक आरओ प्लांट से पकड़ा गया. संदिग्ध की पहचान 36 साल के धरमपाल राय  के रूप में हुई. आरोपी मूलरूप से यूपी के ग़ाज़ीपुर का रहने वाला है. उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल बरामद किया गया है. यह भी पढ़ें पूछताछ में आरोपी धर्मपाल राय ने खुलासा किया कि वो गाजीपुर से हाईस्कूल...