Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल के दाम क्या रोज बढ़ेंगे? तेल कंपनियां अब पुराने ढर्रे पर लौटेंगी : सूत्र
Petrol Diesel News : देश भर में मंगलवार को बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम नई दिल्ली: देश में 137 बाद मंगलवार को पेट्रोल औऱ डीजल के दाम (Petrol Diesel Prices) बढ़ाए गए, जिसको लेकर संसद से सड़क तक काफी होहल्ला हुआ. लेकिन जनता की मुश्किलें यहीं कम नहीं होने वाली हैं, सूत्रों का कहना है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में तेल कंपनियां अब पुराने ढर्रे पर लौटने वाली हैं. यानी अब पेट्रोल औऱ डीजल के दामों की रोजाना समीक्षा की जाएगी, क्योंकि कच्चे तेल का दाम लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है. एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) के दाम भी बढ़ गए हैं.सूत्रों का कहना है कि तेल कंपनियां (Oil Companies) बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर करीब 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर सकती है. अगर सुबह बुधवार 6 बजे पेट्रोल के खुदरा दामों में 80 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो इसकी कीमत 97.01 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी. जबकि डीजल की कीमत 88.27 प्रति लीटर तक पहुंच जाएगी. यह भी पढ़ें पेट्रोल और डीज़ल मंगलवार से बढ़े हैं. पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद से ही पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतर...