Posts

Showing posts with the label LaluYadav

“ पिता से मिलकर जल्द दूंगा इस्तीफा”: मारपीट का आरोप लगने के बाद लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने किया ट्वीट

Image
तेज प्रताप ने कही इस्तीफे की बात पटना: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने एक ट्वीट की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की बात कही है. सोमवार देर शाम तेज प्रताप ने ट्वीट करके कहा कि मैंने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने का काम किया. सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया. जल्द ही मैं अपने पिता से मिलकर अपना इस्तीफा दूंगा. तेज प्रताप ने इस ट्वीट को अपने पिता और छोटे भाई, मां राबड़ी देवी, बहन मीसा भारती और चिरंजीव राव को भी टैग किया है. यह भी पढ़ें हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उनका इरादा पार्टी या राज्य विधानसभा या दोनों की सदस्यता छोड़ने का है या नहीं. दरअसल यह घटनाक्रम पार्टी के एक पदाधिकारी द्वारा तेज प्रताप पर मारपीट का आरोप लगाने के कुछ घंटों बाद आया है, जिस पर राजद ने अब तक प्रतिक्रिया देने से परहेज किया है. यहां तक कि इस मामले में खुद तेज प्रताप ने भी अभी तक कोई जिक्र नहीं किया है.  मैं अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने का काम किया । सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जल्द अपने पिता से मिलकर अपना इस्तीफा दूंगा । @laluprasadrjd @RJDforIndia @...

'...जाते ही न हैं जी!'- तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में हिस्सा लेने को लेकर बोले नीतीश कुमार

Image
पटना: तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार के हिस्सा लेने के बाद से बिहार की राजनीति में चर्चाओं का दौर जारी है. इधर सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को सफाई देते हुए कहा कि इफ्तार पार्टी में निमंत्रण मिला था तो गए थे, यह परंपरा रही है. इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकालना चाहिए. इफ्तार पार्टी तो सरकार की तरफ से भी हमलोग शुरू से करवा रहे हैं. सभी दलों के नेताओं को बुलाया जाता है. दूसरी पार्टी वाले भी करवाते हैं तो निमंत्रण मिलता है तो इसका सम्मान करना ही चाहिए. ⁦ @NitishKumar ⁩ ने आज ⁦ @yadavtejashwi ⁩ के आयोजित इफ़्तार में भाग लेने के बाद सफ़ाई कुछ इस तर्क से दी ⁦ @ndtvindia ⁩ ⁦ @Anurag_Dwary ⁩ pic.twitter.com/ErmbULJA4I — manish (@manishndtv) April 23, 2022 यह भी पढ़ें बताते चलें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में शिरकत की थी. इफ्तार पार्टी में चिराग पासवान, बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन और राबड़ी देवी भी मौजूद थी. गौरतलब है कि इससे पहले पिछली बार गठबंधन टूटने से कुछ दिन पहले 2017 में राबड़ी देवी के आवास पर ...

रिम्स में लालू यादव के वार्ड का जेल अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया

Image
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो). रांची: चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू यादव के रिम्स के सशुल्क वार्ड का शनिवार दोपहर बिरसा मुंडा जेल के अधीक्षक हामिद अख्तर ने औचक निरीक्षण किया और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए. गौरतलब है कि अविभाजित बिहार के डोरंडा कोषागार से 139 करोड़, 35 लाख रुपये के गबन के मामले में अदालत ने लालू प्रसाद की सजा सुनाई है और फिलहाल वह रिम्स में भर्ती हैं. यह भी पढ़ें आधिकारिक सूत्रों ने फिलहाल रांची स्थित रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद के सशुल्क वार्ड का बिरसा मुंडा जेल के अधीक्षक हामिद अख्तर ने औचक निरीक्षण कर वहां जेल मैन्युअल/नियमों के पालन की स्थिति का जायजा लिया. अख्तर ने ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों से आज लालू से मिलने आने वालों की जानकारी ली और इस संबंध में उन्हें आवश्यक निर्देश दिए. गौरतलब है कि लालू को सिर्फ शनिवार को लोगों से मिलने की इजाज है, रविवार से शुक्रवार तक वह किसी से नहीं मिल सकते हैं. इससे पहले लालू प्रसाद यादव द्वारा रिम्स में दरबार लगाए जाने को लेकर उनसे मुलाकातियों पर 18 फरवरी को प्रतिबंध लगाया गया था. (हेडलाइन के अलावा, इस खबर...

VIDEO: कोई सिर्फ प्रार्थना कर सकता है कि ऐसी संतान मिले जो.. : वंशवादी राजनीति संबंधी PM के कमेंट पर लालू यादव

Image
लालू प्रसाद यादव को हाजिरजवाबी और मजाकिया लहजे के लिए जाना जाता है पटना : Bihar News: राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav)को उनकी हाजिरजवाबी और मजाकिया लहजे के लिए जाना जाता है. बिहार के पूर्व सीएम लालू भले ही इस समय अस्‍वस्‍थ हैं लेकिन उनका मजाकिया लहजा बरकरार है.वंशवादी राजनीति की आलोचना के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के हालिया बयान पर भी आरजेडी प्रमुख ने रोचक प्रतिक्रिया दी है. पीएम ने लालू के प्रमुख विरोधी व बिहार के मौजूदा सीएम नीतीश कुमार की अपने बेटे को राजनीति पर नहीं लाने के लिए प्रशंसा की थी. यह भी पढ़ें 'BJP की गर्मी निकल गई', अखिलेश यादव ने पहले चरण के चुनाव में बीजेपी के सफाये का दावा किया जब लालू से इस बारे में प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्‍होंने अपने खास अंदाज में कहा, 'मोदी के कोई संतान नहीं है. नीतीश के एक बेटा है जो राजनीति से दूर है. कोई केवल प्रार्थना कर सकता है कि ऐसी संतान मिले जो उसकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा सके.' परिवारवाद को लेके प्रधानमंत्री ⁦ @narendramodi ⁩ के बयान पर अब ⁦ @laluprasadrjd ⁩ ने जवाब दि...

लालू यादव आरजेडी प्रमुख बने रहेंगे, पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें खारिज कीं

Image
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो). पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को मंगलवार को खारिज किया और कहा कि वह पार्टी के प्रमुख बने रहेंगे. उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि 25 साल पहले उन्होंने जिस पार्टी की स्थापना की थी, उस पर अपनी पकड़ ढीली करने की उनकी कोई योजना नहीं है. उनके कमजोर स्वास्थ्य, बुढ़ापे और कानूनी मुद्दों को लेकर नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें लगाई जा रही थीं. यह भी पढ़ें दो महीने से अधिक समय बाद यहां अपने घरेलू मैदान पर पहुंचे लालू प्रसाद ने दिल्ली से उड़ान में सवार होने से पहले अपने विचार साझा किए. मीडिया के एक वर्ग में उन खबरों के बारे में पटना में पूछे जाने पर कि वह पार्टी के शीर्ष पद को छोटे बेटे और उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव को बना सकते हैं, उन्होंने कहा, ‘‘ये सब अटकलें गलत है.'' अपने यात्रा कार्यक्रम का विवरण साझा करते हुए, आरजेडी प्रमुख ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 10 फरवरी को निर्धारित है, जिसमें मैं भाग लूंगा. 15 तारीख को मैं रांची जाऊंगा, सीबीआई अदालत के सामने पेश होकर वापस लौट...