Posts

Showing posts with the label Oathtakingceremonyup2022

यूपी में फिर योगी राज : केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक डिप्टी सीएम, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट

Image
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) केशव प्रसाद मौर्य - उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक- उप मुख्यमंत्री  मंत्री : सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, अशीष पटेल, संजय निषाद  यूपी में योगी सरकार 2.0 : योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली #YogiAdityanath #OathCeremony pic.twitter.com/1OkkPrcMhn — NDTV India (@ndtvindia) March 25, 2022 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) : नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, रवींद्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीचंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र दयालु राज्यमंत्री : मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटीक, संजीव गोंड, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, र...

यूपी में योगी सरकार 2.0 : योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Image
लखनऊ: योगी आदित्‍यनाथ ने आज दूसरी बार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद की कमान संभाल ली. शपथ ग्रहण समारोह राजधानी लखनऊ के भारत रत्‍न अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल इकाना क्रिकेट स्‍टेडियम में आयोजित हुआ जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई सदस्‍य, बीजेपी शासित राज्‍यों के ज्‍यादातर मुख्‍यमंत्री और बड़ी संख्‍या में लोग शामिल हुए.योगी आदित्‍यनाथ के बाद केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने यूपी के उपमुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ ली.मुख्‍यमंत्री और दो उपमुख्‍यमंत्रियों के बाद 16 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल और संजय निषाद शामिल हैं.   यह भी पढ़ें इसके बाद नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, रवींद्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीचंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप ...

योगी कैबिनेट में 'मिशन 2024' की छाप : ब्राह्मण-ठाकुर, OBC-दलितों के बीच साधा सियासी संतुलन

Image
नई दिल्ली: UP Ministers Full List 2022 : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल (Yogi Adityanath Cabinet) में इस बार ओबीसी और दलितों का अच्छा खासा प्रतिनिधित्व दिखा. इसे बीजेपी के मिशन 2024 की छाप माना जा रहा है, जिसमें पिछड़ा वर्ग और एससी-एसटी वर्ग को कैबिनेट में बड़ी संख्या में जगह दी गई है, जिनका यूपी में वोट प्रतिशत 50 फीसदी से ज्यादा है.  सिराथू सीट से हार के बावजूद केशव प्रसाद मौर्य (Keshav prasad Maurya) को दोबारा डिप्टी सीएम बनाया गया, वहीं कुर्मी नेता स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ मंत्री के तौर पर कैबिनेट में शामिल हुए हैं. हालांकि यह कहा जा रहा था कि योगी आदित्यनाथ उन्हें मंत्रिमंडल में उप मुख्यमंत्री के तौर पर लेना चाहते थे. इसके अलावा राकेश राठौड़,  जेपी राठौड़, सरिता भदौरिया, गिरीश यादव (जौनपुर सदर) , जसवंत सैनी भी ऐसे मंत्री हैं, जो पिछड़ा वर्ग से आते हैं. नरेंद्र कश्यप और धर्मवीर प्रजापति का भी नाम प्रमुख है. भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप को भी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है. कश्यप कभी बीएसपी सुप्रीमो माय...

...जब 'कांग्रेस सिंह' से नाम बदल स्वतंत्र देव सिंह बने BJP के बड़े नेता, अब योगी कैबिनेट में मिली जगह

Image
स्‍वतंत्र देव 16 जुलाई, 2019 से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं. लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश के 18वीं विधानसभा चुनाव में मिले पूर्ण बहुमत का श्रेय तमाम लोगों के खाते में जाता है, जिनमें से एक महत्वपूर्ण नाम शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भी है. स्वतंत्र देव की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश की जनता ने किसी पार्टी को करीब चार दशक (37 साल) बाद में राज्य में लगातार दूसरी बार जनादेश दिया है. यह भी पढ़ें इससे पहले उत्तर प्रदेश में 1985 में जनता ने कांग्रेस को लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का मौका दिया था. लेकिन उसके बाद से अभी तक कोई बार लगातार दो बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में नहीं लौटी. योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में मिशन 2024 की छाप, ओबीसी-दलितों पर दिखा फोकस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में बतौर मंत्री आज शपथ लेने वाले स्‍वतंत्र देव सिंह ने लंबा संघर्ष किया है और आज का यह समारोह कांग्रेस सिंह के स्‍वतंत्र देव सिंह बनने तक की संघर्षपूर्ण कहानी का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. भाजपा ...