दिल्ली में एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले, 24 घंटे में मिले 28,867 नए मरीज
मुंबई में कोरोना के 13702 नए मामले आए सामने, कल की तुलना में 16.55% आई गिरावट दिल्ली में कोरोना के नए मामलों को लेकर खास बातें.. -दिल्ली में कोरोना ने तोड़ा अबतक का रिकॉर्ड, 24 घण्टे में आए 28,867 केस, किसी भी एक दिन में सबसे ज्यादा (इससे पहले 20 अप्रैल को आए थे 28,395 केस, यह अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा था) -आज 29.21 फीसदी पर पहुंची कोरोना संक्रमण दर - संक्रमण दर 3 मई के बाद सबसे ज्यादा, 3 मई को 29.55% थी संक्रमण दर -सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 94,160 हुई, करीब साढ़े 8 महीने में सबसे ज्यादा (इससे पहले 1 मई को 96,747 थी संख्या) - 24 घण्टे में 31 मरीजों की मौत, 25,271 हुआ कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा - होम आइसोलेशन में 62,324 मरीज - सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 5.71 फीसदी - रिकवरी दर 92.74 फीसदी - 24 घंटे में सामने आए 28,867 केस, कुल आंकड़ा 16,46,583 - 24 घंटे में डिस्चार्ज हुए 22,121 मरीज, कुल आंकड़ा 15,27,152 - 24 घंटे में हुए 98,832 टेस्ट, टेस्ट का कुल आंकड़ा 3,38,47,240 (RTPCR टेस्ट 80,417 एंटीजन 18,415) - कंटेन्मेंट जोन्स की संख्या- 23,997 - कोरोना डेथ रेट- 1.53 फीसदी कोरोना के लगातार बढ...