Posts

Showing posts with the label hubblespacetelescope

हबल स्पेस टेलीस्कोप ने कैप्चर की दुनिया की सबसे बड़ी नियर-इन्फ्रारेड फोटो, आप भी देखें

Image
वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने हबल स्पेस टेलीस्कोप (Hubble Space Telescope) की अब तक की सबसे बड़ी नियर-इंन्फ्रारेड फोटो जारी की है, जिससे एस्ट्रोनोमर्स को यूनिवर्स के तारे बनाने वाले क्षेत्रों का नक्शा बनाने और यह जानने का मौका मिलता है कि सबसे पुरानी, ​​​​सबसे दूर की गैलेक्सी का निर्माण कैसे हुआ। 3D-DASH नाम का यह हाई-रिजॉल्यूशन स्कैन रिसर्चर्स को James Webb Space Telescope के साथ चल रही स्टडी के लिए असामान्य वस्तुओं और लक्ष्यों का पता लगाने का मौका भी देगा। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप को हाल ही में एक दशक लंबे मिशन पर लॉन्च किया गया था। 3D-DASH रिसर्चर्स को पूरे COSMOS क्षेत्र का फुल नियर-इन्फ्रारेड सर्वे करने का मौका देगा। नियर-इन्फ्रारेड का मतलब है कि एस्ट्रोनोमर्स सबसे दूर की गैलेक्सी का भी पता लगा सकते हैं, क्योंकि यह हबल द्वारा देखी गई सबसे लंबी और सबसे लाल वेवलैंथ है। अब तक, इतनी बड़ी तस्वीर केवल जमीन से ही प्राप्त की जा सकती थी। यूनिवर्स की सबसे विशाल गैलेक्सी, अत्यधिक एक्टिव ब्लैक होल, और टकराने और विलीन होने की कगार पर मौजूद गैलेक्सी जैसी अनूठी घटनाओं की पहचान के ल...

73km प्रति सेकंड की स्पीड से फैल रहा यूनिवर्स! NASA बोला- "कुछ तो गड़बड़ है"

Image
हब्बल टेलीस्कोप (Hubble telescope) सबसे पावरफुल ऑब्जर्वेट्रीज (अंतरिक्ष पर नजर रखने वाली वेधशाला) में से एक है जिसने वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड के कई बड़े रहस्यों को समझने और सुलझाने में मदद की है। पिछले 30 सालों के दौरान टेलीस्कोप ने 130 करोड़ से ज्यादा तस्वीरें खींची हैं। अब यह अपने सबसे चुनौती भरे मिशन पर है, जिसमें पता लगाया जा रहा है कि ब्रह्मांड कितनी तेजी से फैलता जा रहा है। इस बारे में NASA ने एक चौंकाने वाला बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि हमारे यूनिवर्स में जरूर कुछ असामान्य हो रहा है।   पिछले कुछ सालों में तकनीकी ने जिस तरह से विकास किया है, उससे होना ये चाहिए था कि वैज्ञानिक और अच्छे तरीके से ब्रह्मांड के फैलने की घटना की स्टडी कर पाते। लेकिन ऐसा नहीं होता मालूम हो रहा। नासा का कहना है कि ब्रह्मांड के फैलने की दर में अंतर है। यह वैसा नहीं है जैसा कि वैज्ञानिक गणना के अनुसार होना चाहिए। इसमें कुछ असामान्य है। हालिया ऑब्जर्वेशन बताती है कि बिग बैंग (Big Bang) के बाद यूनिवर्स में कुछ असाधारण घटित हो रहा है।  इससे वैज्ञानिक असमंजस में पड़ गए हैं। इस अजीब घटना को समझने...

NASA ने हबल स्पेस टेलीस्कोप के पुराने डेटाबेस से खोजे 1,031 अज्ञात एस्ट्रॉयड का ग्रुप

Image
पिछले 20 वर्षों में हबल स्पेस टेलीस्कोप द्वारा इकट्ठा किए गए डेटा में 1701 नए एस्ट्रॉयड ट्रेल्स का पता लगाने के लिए एस्ट्रोनॉमर्स ने मानव और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एक जटिल कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल किया है। रिसर्चर्स का मानना ​​​​है कि खोजे गए इन नए एस्ट्रॉयड से सोलर सिस्टम की शुरुआत के बारे में अहम जानकारियां दे सकते हैं, जब ग्रहों का निर्माण हुआ था। हबल टेलीस्कोप NASA का सबसे मूल्यवान टेलीस्कोप है, जिसने खगोल विज्ञान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दुनिया के इस सबसे बड़े स्पेस टेलीस्कोप को 1990 में लॉन्च किया गया था। UK के डेली न्यूजपेपर Daily Express की रिपोर्ट के अनुसार, जून 2019 में, एस्ट्रोनॉमर्स के एक अंतरराष्ट्रीय ग्रुप ने हबल स्पेस टेलीस्कोप के आर्काइव डेटा की जांच की और इसमें छिपे हजारों एस्ट्रॉयड की पहचान करने के लिए Hubble Asteroid Hunter नाम का एक सिटिजन साइंस प्रोजेक्ट लॉन्च किया। इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने वाले मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर एक्स्ट्राटेरेस्ट्रियल फिजिक्स के सैंडोर क्रुक (Sandor Kruk) ने कहा "एक खगोलविद का कचरा दूसरे खगोलविद का खजाना हो सकता है।...

देखें कैसे '10' नंबर की शेप में दिखाई दे रही हैं 2 गैलेक्सी, NASA के टेलीस्कोप ने किया कैप्चर

Image
अपनी 30 से अधिक वर्षों की सर्विस में, NASA के हबल स्पेस टेलीस्कोप (Hubble Space Telescope) ने पेचीदा ब्रह्मांडीय घटनाओं (कॉस्मिक इवेंट्स) के 13 लाख से अधिक अवलोकन किए हैं। इसने एक बार अपने प्राइम वर्किंग कैमरा - वाइड फील्ड प्लैनेटरी कैमरा 2 (WFPC2) का इस्तेमाल करते हुए, Arp 147 नाम के एक गुरुत्वाकर्षण द्वारा एक-दूसरे से आकर्षित हो रही दो आकाशगंगाओं को कैप्चर किया था। अब, NASA ने तस्वीर को फिर से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। तस्वीर दो आकाशगंगाओं को इस तरह से कैप्चर करती है कि वे संख्या '10' की शेप में दिखाई देती हैं। इसमें बाईं ओर की गैलेक्सी "1" की शेप बनाती है, जो स्टारलाइट की एक रिंग की तरह दिखाई देती है। वहीं, दाईं ओर वाली गैलेक्सी "0" की तरह दिखाई देती है। नासा के हबल स्पेस टेलीस्कॉप ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा (अनुवादित), "ARP 147 में आपका स्वागत है, एक इंटरैक्टिंग गैलेक्सी जोड़ी! इस हबल क्लासिक तस्वीर में सबसे बाईं ओर की आकाशगंगा हमारी दृष्टि रेखा के लगभग किनारे पर दिखाई देती है और इसमें स्टारलाइट की एक रिंग है। दायीं ...

पृथ्वी से 200 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर करीब आईं दो आकाशगंगाएं, ऐसा है नजारा

Image
नासा (NASA) के हबल स्पेस टेलीस्कोप ने पृथ्वी से लगभग 200 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर एक-दूसरे से इंटरेक्‍ट करने वालीं दो आकाशगंगाओं को कैमरे में कैद किया है। यह ‘पेगासस तारामंडल' में स्थित हैं। अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई इमेज में नासा ने एक बड़ी चक्राकार आकाशगंगा (NGC 7469) और इसके छोटे साथी (IC 5283) को दिखाया है। ‘NGC 7469' आकाशगंगा काफी बड़ी है। यह एक विशाल ब्‍लैक होल और तारों के समूह की चमकदार रिंग को भी रिप्रजेंट करती है।  वैसे एकसाथ इन आकाशगंगाओं को ‘Arp 298' कहा जाता है। यह नाम इन्‍हें खगोलविद् ‘हाल्टन Arp' के नाम से मिला है। उन्‍होंने अजीबोगरीब आकाशगंगाओं की एक लिस्‍ट बनाई है, जिसमें ‘Arp 298' भी शामिल है। इसे एटलस कहा जाता है। एटलस में अजीबोगरीब और अद्भुत आकाशगंगाओं की एक गैलरी है। इन सभी की संरचनाएं काफी अलग हैं। नासा ने बताया है कि Arp 298 में जो दो आकाशगंगाएं आपस में इंटरेक्‍ट कर रही हैं, उनमें से NGC 7469 आकाशगंगा बड़ी है। इसके पास विशाल ब्‍लैक होल और चमकदार रिंग वाले तारों का एक समूह भी है।  इस तरह की आकाशगंगाओं का अध्ययन वैज्ञानिक यह समझने के ...