Posts

Showing posts with the label HarishRawatinUttarakhandelections

'BJP जैसे शातिर कुछ भी गड़बड़ कर सकते हैं' : उत्तराखंड चुनाव पर NDTV से बोले हरीश रावत

Image
नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पांच राज्यों के नतीजों पर बात करते हुए कहा कि हमारी जितने की संभावनाएं पूरी है. हमें पूरा विश्वास है कि स्पष्ट बहुमत मिलेगा. इस बार के चुनावों में जनता ने परिवर्तन का नेतृत्व किया है, ठीक वैसे ही जैसे कृष्ण ने अर्जुन से कहा कर्म करो. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस से कहा है कि आप चुनाव लड़िए, बाकी काम हम कर दे रहे हैं. हरीश रावत ने कहा कि इस बार बीजेपी की हार निश्चित है. जनता बदलाव चाहती है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 48 सीट मिलने का अनुमान है. यह भी पढ़ें जब उनसे पूछा गया कि भूपेश बघेल आ रहे हैं तो जश्न मनाने की तैयारी है या जश्न में खलल न पड़े उसकी तैयारी? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, "बीजेपी जैसे शातिर कुछ भी गड़बड़ कर सकते हैं. वो मास्टर हैं. ट्रैक रिकॉर्ड देखिए...बीजेपी अविश्वसनीय पार्टी है. कुछ भी सीमा तक गिर सकती है. इसलिए अपने माल की चौकसी करना कांग्रेस का फर्ज है. हमें पूरा विश्वास है कि जनता हमें बहुमत देने जा रही है. मगर कुछ लोग हैं, जो उन्होंने गोवा और मण...