Posts

Showing posts with the label DGCA

'पहले प्लेन की मरम्मत कराएं'- यात्री की शिकायत पर DGCA ने Air India को दिए निर्देश

Image
टाटा समूह ने 27 जनवरी को एयर इंडिया का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था. नई दिल्ली: विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया को अपने विमान की मरम्मत करने का आदेश दिया है. अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को एक यात्री ने सोशल मीडिया पर एयर इंडिया के एयरबस ए320 विमान के टूटे हुए आर्मरेस्ट सहित जर्जर इंटीरियर की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं थी. जिसके आधार पर डीजीसीए ने एयरलाइन को जल्द से जल्द समस्या की जांच करने और उसे ठीक करने के लिए कहा है. विमान सोमवार रात कोलकाता में था और यहां पर ही मरम्मत का काम किया जाएगा. यह भी पढ़ें ये भी पढ़ें- "हत्‍या का था इरादा": कस्तूरबा नगर सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट   वहीं इस पूरे मामले पर अभी तक एयर इंडिया कंपनी की ओर से कोई बयान नहीं आया है.बता दें कि पिछले साल 8 अक्टूबर को एयरलाइन के लिए सफलतापूर्वक बोली जीतने के बाद, टाटा समूह ने 27 जनवरी को एयर इंडिया का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था. रोकी गई थी स्पाइस जेट की उड़ान कुछ दिनों पहले ही यात्री की ओर से गंदी सीटों और कैबिन पैन...

इस तारीख से वापस शुरू हो सकती हैं रेगुलर इंटरनेशनल फ्लाइट्स, कोरोना के चलते करीब 2 साल से हैं बंद

Image
अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 28 फरवरी तक प्रतिबंध (प्रतीकात्मक तस्वीर) नई दिल्ली: सरकारी सूत्रों ने सोमवार को कहा कि नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें (International Flights) 15 मार्च से फिर से शुरू हो सकती हैं और इसके लिए भारतीय हवाई अड्डों पर प्रभावी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा.  यह भी पढ़ें उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मामलों में लगातार गिरावट को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के परामर्श के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने के निर्णय पर लगभग पहुंच चुका है. हालांकि, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. इस संबंध में एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, 'नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 15 मार्च से फिर से शुरू होने की संभावना है. अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए 14 फरवरी से प्रभावी दिशानिर्देशों का पालन इन उड़ानों के यात्रियों के लिए हवाई अड्डों पर किया जाएगा.' भारत में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 28 फरवरी तक प्रतिबंध लागू है. देश में ऐसी उड़ानें 23 मार्च, 2020 से कोविड-19 महामारी के कार...