जर्मनी के एक स्कूल में थर्ड स्टैंडर्ड के बीमार स्टूडेंट की जगह पढ़ाई करने जाता है रोबोट!
जर्मनी में एक 7 साल का बच्चा बीमार पड़ा तो उसकी जगह रोबोट स्कूल जाने लगा। यह रोबोट क्लास में उस बच्चे की जगह बैठता है। Joshua Martinangeli नाम के इस स्टूडेंट की पढ़ाई में रुकावट न आए इसके लिए उसका रोबोट अवतार स्कूल की क्लास में जाता है। जब भी जोशुआ को कुछ कहना होता है तो यह रोबोट पलकें झपकाता है। बर्लिन में Pusteblume-Grundschule की हेडमिस्ट्रेस Ute Winterberg ने रॉयटर्स को एक इंटरव्यू में बताया, "क्लास के बच्चे उससे (रोबोट से) बात करते हैं, उसके साथ हंसते हैं और पढ़ाई के वक्त उससे चिट-चैट भी करते हैं।" जोशुआ की मां Simone Martinangeli ने बताया कि उसका बेटा स्कूल में क्लासेज अटेंड नहीं कर सकता है क्योंकि फेफड़ों की गंभीर बीमारी के कारण उसकी गर्दन में एक ट्यूब पहनाई गई है। रोबोट अवतार का यह प्रोजेक्ट बर्लिन के Marzahn-Hellersdorf डिस्ट्रिक्ट में एक लोकल काउंसिल के माध्यम से प्राइवेट पेड बेसिस पर चलाया जा रहा है। काउंसिल का कहना है कि जिले में इसने स्कूलों के लिए इस तरह के 4 रोबोट अवतार उपलब्ध करवाए हैं। इसके पीछे की प्रेरणा थी- कोरोना महामारी। काउंसिल का मानना है कि महाम...