Posts

Showing posts with the label शप

देखें कैसे '10' नंबर की शेप में दिखाई दे रही हैं 2 गैलेक्सी, NASA के टेलीस्कोप ने किया कैप्चर

Image
अपनी 30 से अधिक वर्षों की सर्विस में, NASA के हबल स्पेस टेलीस्कोप (Hubble Space Telescope) ने पेचीदा ब्रह्मांडीय घटनाओं (कॉस्मिक इवेंट्स) के 13 लाख से अधिक अवलोकन किए हैं। इसने एक बार अपने प्राइम वर्किंग कैमरा - वाइड फील्ड प्लैनेटरी कैमरा 2 (WFPC2) का इस्तेमाल करते हुए, Arp 147 नाम के एक गुरुत्वाकर्षण द्वारा एक-दूसरे से आकर्षित हो रही दो आकाशगंगाओं को कैप्चर किया था। अब, NASA ने तस्वीर को फिर से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। तस्वीर दो आकाशगंगाओं को इस तरह से कैप्चर करती है कि वे संख्या '10' की शेप में दिखाई देती हैं। इसमें बाईं ओर की गैलेक्सी "1" की शेप बनाती है, जो स्टारलाइट की एक रिंग की तरह दिखाई देती है। वहीं, दाईं ओर वाली गैलेक्सी "0" की तरह दिखाई देती है। नासा के हबल स्पेस टेलीस्कॉप ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा (अनुवादित), "ARP 147 में आपका स्वागत है, एक इंटरैक्टिंग गैलेक्सी जोड़ी! इस हबल क्लासिक तस्वीर में सबसे बाईं ओर की आकाशगंगा हमारी दृष्टि रेखा के लगभग किनारे पर दिखाई देती है और इसमें स्टारलाइट की एक रिंग है। दायीं ...