Posts

Showing posts with the label Convoy

Freedom Convoy क्या है?

Image
First Published: January 31, 2022 | Last Updated:January 31, 2022 हाल ही में कनाडा में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए। यह विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से कनाडा के ट्रक चालकों द्वारा शुरू किये गये हैं। इन विरोध प्रदशनों के चलते कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को उनके परिवार समेत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। विरोध प्रदर्शन क्यों शुरू हुए? दरअसल कनाडा की सरकार ने सीमा-पार आवाजाही के लिए ट्रक चालकों  के लिए कोविड-19 वैक्सीन अनिवार्य कर दी है। अब कनाडा में प्रवेश करते समय ट्रक चालकों को टीकाकरण का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। सरकार के इस निर्णय से नाराज़ हो कर सैंकड़ों की संख्या में ट्रक चालक अपने ट्रकों के साथ राजधानी ओटावा की ओर रवाना हो गये। कनाडा के ट्रक चालक इसे अपनी स्वंतंत्र के विरुद्ध मान रहे हैं। इन प्रदर्शनकारियों को देश-विदेश के कई लोगों को समर्थन भी दिया जा रहा है। ट्रक चालकों के इस आन्दोलन को Freedom Convoy नाम दिया गया है। हालाँकि, कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों द्वारा उपद्रव को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।   Categories: अंतर्राष्ट्रीय कर...