Posts

Showing posts with the label कोविडकेसोंमेंउछाल

देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच पीएम मोदी की मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक

Image
नई दिल्‍ली : देश में कोरोना  संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी, राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं. वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई चर्चा में राज्यों में कोरोना के संक्रमण और इसके मद्देनजर उनकी तैयारियों पर विचार विमर्श हुआ. सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया. यह भी पढ़ें कोविड के खिलाफ लड़ाई में पुणे के गांवों में कॉम्पिटिशन, जीतने वाले को मिलेगा 50 लाख तक का इनाम  संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए देश के विभिन्न हिस्सों में राज्यों द्वारा तरह-तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं.प्रधानमंत्री ने रविवार को देश में कोविड-19 महामारी के हालात, स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे और आपूर्ति व्यवस्था की चल रही तैयारियों, देश में टीकाकरण ...

कोरोना केसों में उछाल के बाद 'अलर्ट मोड' पर दिल्‍ली सरकार, सभी विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कीं

Image
दिल्ली सरकार ने सभी विभागों/दफ्तरों के कर्मचारियों की छुट्टियां (मेडिकल लीव नहीं) रद्द कर दी हैं (प्रतीकात्‍मक फोटो ) नई दिल्‍ली : देश की राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार के सभी विभागों/दफ्तरों के सभी अधिकारी/कर्मचारी/स्टाफ़ की छुट्टियां (मेडिकल लीव नहीं) रद्द कर दी गई हैं.  दिल्ली सरकार ने यह आदेश जारी किया है, इसमें यह भी निर्देश दिया गया है कि अगले आदेश तक मेडिकल लीव को छोड़ कोई और छुट्टी नहीं दी जाएगी और न ही अधिकारियों/कर्मचारियों को दिल्ली से बाहर कहीं और जाने की अनुमति होगी. गौरतलब है कि दिल्ली के कोरोना अस्पतालों में कुल 782 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 69 कोविड सस्पेक्ट (संदिग्‍ध) हैं. पिछले 24 घंटे में ही कुल 708 कोरोना मरीजों को दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती किया गया है.इनके अलावा, बीते 24 घंटे में 5 विदेश से आए यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई और उन्हें अस्पतालों में भर्ती किया गया यह भी पढ़ें Covaxin लगवाने के बाद न पैरासिटामॉल और न ही दर्द निवारक दवा की जरूरत: Bharat Biotech इन कुल 713 मरीजों में 610 ...