Posts

Showing posts with the label TataSons

टाटा बनाम साइरस मिस्त्री विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में फिर होगी सुनवाई

Image
नई दिल्‍ली: टाटा बनाम साइरस मिस्त्री विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई होगी. साइरस मिस्त्री की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करने को सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है और अदालत 9 मार्च को सुनवाई करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया है कि इस बार खुली अदालत में सुनवाई होगी. CJI एन वी रमना, जस्टिस ए एस बोपन्ना और जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम की बेंच ने इस पर 15 फरवरी को विचार किया था. हालांकि जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम ने अल्पमत के फैसले में कहा कि पुनर्विचार याचिका खारिज की जाए. साइरस इंवेस्टमेंट ने याचिका में शीर्ष अदालत के 26 मार्च 2021 के फैसले पर फिर से विचार करने की गुहार लगाई गई है जिसमें अदालत ने टाटा समूह के पक्ष में फैसला सुनाया था. नियमों के अनुसार, पुनर्विचार याचिका पर विचार चेंबर में होता है. यह भी पढ़ें गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 26 मार्च को अपने फैसले में कहा था कि कानून के सभी सवाल टाटा के पक्ष में हैं. शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि शेयरों के विवाद को लेकर दोनों पक्ष कानूनी रास्ता अपना सकते हैं. SC ने अपने फैसले में यह भी कहा था कि साइरस इनवेस्टमेंट्स, स्टर्लिंग इन्व...

एन चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन

Image
11 फरवरी को हुई बैठक में टाटा संस के निदेशक ने कार्यकारी चेयरमैन चंद्रशेखरन की पुन: नियुक्ति का फैसला किया नई दिल्ली: एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) को पांच वर्ष के दूसरे कार्यकाल के लिए शुक्रवार को फिर से टाटा संस (Tata Sons) का चेयरमैन नियुक्त किया गया. टाटा संस ने एक बयान में कहा कि निदेशक मंडल ने चंद्रशेखरन की पुन: नियुक्ति की पुष्टि की है.  बयान में कहा गया, ‘‘11 फरवरी 2022 को हुई बैठक में टाटा संस के निदेशक मंडल ने बीते पांच साल की समीक्षा की और कार्यकारी चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की पुन: नियुक्ति का फैसला किया.'' इससे पहले, साल कि शुरुआत में टाटा ने एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया (Air India) की कमान सरकार के पास से पूरी तरह आपने हाथ में ले ली . यह भी पढ़ें 'डियर एयर इंडिया फैमिली, वापसी का स्वागत...' : टाटा संस चेयरमैन ने एयरलाइन के कर्मचारियों को लिखी 'भावुक' चिट्ठी एयर इंडिया को टाटा समूह को ऑफिशियली हैंडओवर कर दिया.  टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekharan) ने एयर इंडिया के कर्मचारियों को चिट्ठी लिखी थी.  एयर इंडिया परिवार के सदस्यों को लिखे ...

टाटा संस (Tata Sons) को सौंपी गई एयर इंडिया (Air India)

Image
First Published: January 28, 2022 | Last Updated:January 28, 2022 एयर इंडिया को टाटा संस को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही एयर इंडिया का प्रबंधन व नियंत्रण टाटा संस के पास आ गया है। टाटा संस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टैलेस (Talace) द्वारा एयर इंडिया, एयर इंडिया SATS एयरपोर्ट और एयर इंडिया एक्सप्रेस का अधिग्रहण किया गया है। मुख्य बिंदु इससे पहले, एयर इंडिया का पूर्ण स्वामित्व सरकार के पास था। एयर इंडिया, AIXL के साथ, मुख्य रूप से घरेलू अनुसूचित हवाई यात्री परिवहन सेवा, एयर कार्गो परिवहन सेवाएं और अंतर्राष्ट्रीय अनुसूचित हवाई यात्री परिवहन सेवा प्रदान करने के व्यवसाय में कार्यरत्त है। एयर इंडिया SATS एयरपोर्ट सर्विसेज दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु, मंगलुरु और तिरुवनंतपुरम के हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं प्रदान करती हैं। यह बेंगलुरु हवाई अड्डे पर कार्गो हैंडलिंग सेवाएं भी प्रदान करता है। एयर इंडिया का अधिग्रहण एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और AISATS में केंद्र की हिस्सेदारी खरीदने के लिए टाटा समूह ने अक्टूबर 2021 में केंद्र सरकार के ...