Posts

Showing posts with the label GeomagneticStorm

सूर्य पर दिखा सनस्‍पॉट 24 घंटे में दोगुना बढ़ा, विस्‍फोट हुआ तो पृथ्‍वी तक हो सकता है असर

Image
सूर्य हमारी आकाशगंगा का सबसे अहम हिस्‍सा है। इसी की वजह से पृथ्‍वी पर जीवन है। ऐसे में सूर्य में होने वाली घटनाओं पर वैज्ञानिकों की हर पल नजर रहती है। एक्‍सपर्ट सूर्य पर दिखाई दे रहे एक ‘विशाल सनस्पॉट' पर कड़ी नज़र रख रहे हैं। इसका आकार पिछले 24 घंटों में दोगुना हो गया है। बताया जाता है कि सोलर सर्फेस पर मौजूद यह अस्थिर पैच सीधे पृथ्वी की ओर मौजूद है। अगर यह फट जाता है तो सूर्य से पृथ्‍वी के रास्‍ते में एक सोलर फ्लेयर भड़क सकता है।  आगे बढ़ें, उससे पहले सोलर फ्लेयर को समझ लेना चाहिए। जब सूर्य की चुंबकीय ऊर्जा रिलीज होती है, तो उससे निकलने वाली रोशनी और पार्टिकल्‍स से सौर फ्लेयर्स बनते हैं। हमारे सौर मंडल में ये फ्लेयर्स अबतक के सबसे शक्तिशाली विस्फोट हैं, जिनमें अरबों हाइड्रोजन बमों की तुलना में ऊर्जा रिलीज होती है। इनमें मौजूद एनर्जेटिक पार्टिकल्‍स प्रकाश की गति से अपना सफर तय कोरोनल मास इजेक्शन भी होता है। द सन की रिपोर्ट के अनुसार, इस सोलर फ्लेयर के अभी पृथ्‍वी से टकराने की उम्‍मीद नहीं है, लेकिन अगर सनस्‍पॉट बढ़ता रहा, तो यह अस्थिर तरीके से व्‍यवहार कर सकता है। AR3038 नाम क...

स्टारलिंक के 40 उपग्रह भू-चुंबकीय तूफान (Geomagnetic Storm) के कारण कक्षा से नीचे गिरे

Image
First Published: February 11, 2022 | Last Updated:February 11, 2022 एलोन मस्क (Elon Musk) के स्टारलिंक (Starlink) ने दर्जनों उपग्रह खो दिए क्योंकि वे 3 फरवरी, 2022 को लॉन्च होने के बाद एक भू-चुंबकीय तूफान (geomagnetic storm) में फंस गए थे। मुख्य बिंदु  स्टारलिंक ने 49 उपग्रहों को लॉन्च किया था, जिनमें से 40 प्रभावित हुए। यह उपग्रह चालू होने से पहले ही कक्षा से नीचे गिर गये। फाल्कन 9 लॉन्चर के दूसरे चरण ने उपग्रहों को उनकी इच्छित कक्षा में पृथ्वी से लगभग 210 किमी ऊपर की परिधि के साथ तैनात किया। प्रत्येक उपग्रह ने नियंत्रित उड़ान हासिल की। लेकिन उपग्रह एक भू-चुंबकीय तूफान से प्रभावित हो गये। अंतरिक्ष में मलबे के निर्माण से बचने के लिए इन उपग्रहों को पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश करते समय जलने के लिए डिज़ाइन किया गया था। सौर तूफान या फ्लेयर्स क्या हैं? सौर तूफान चुंबकीय प्लाज्मा होता है, जिन्हें सौर सतह से बड़ी गति से बाहर निकाला जाता है। वे चुंबकीय ऊर्जा की निकासी के दौरान आते हैं, जो सनस्पॉट (सूर्य पर अंधेरे क्षेत्रों) से जुड़े होते हैं। यह कुछ...

एलन मस्‍क की Starlink तूफान की चपेट में आई, 40 सैटेलाइट हुए बर्बाद!

Image
एलन मस्‍क (Elon Musk) अपनी कंपनी स्‍टारलिंक (Starlink) के जरिए दुनियाभर में सैटेलाइट इंटरनेट पहुंचाना चाहते हैं। मस्‍क की इस महत्‍वाकांक्षी योजना को महंगा झटका लगा है। 3 फरवरी को स्पेसएक्स (SpaceX) ने 49 सैटेलाइट्स को उनकी कक्षा में लॉन्च किया था, लेकिन एक भू-चुंबकीय (geomagnetic) तूफान ने उनमें से लगभग 40 सैटेलाइट को नष्ट कर दिया। SpaceX ने कहा है कि तूफान ने पिछले लॉन्च के मुकाबले 50 फीसदी अधिक अवरोध पैदा किया, जिसने सैटेलाइट्स को पृथ्वी में अपनी उचित कक्षा तक पहुंचने से रोक दिया। SpaceX ने कहा कि Starlink ने इन सैटेलाइट्स को ‘एज-ऑन (कागज की एक शीट की तरह)' उड़ाने की कोशिश की, ताकि कम से कम अवरोध हो सके। लेकिन अब यह लग रहा है कि अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के बजाए करीब 40 सैटेलाइट फिर से प्रवेश करेंगे या पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश कर चुके हैं।  हालांकि SpaceX ने कहा है कि इन सैटेलाइट्स की दूसरे सैटेलाइट्स से टकराने की संभावना शून्‍य है। वायुमंडल में दोबारा प्रवेश करने पर ये खत्‍म हो जाएंगे, जिसका मतलब है कि कोई मलबा नहीं बनेगा और सैटेलाइट का कोई हिस्‍सा पृथ्‍वी से नहीं टकराए...