Posts

Showing posts with the label CoronaviruscasesinDelhi

Delhi Coronavirus Update: राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना से 5 मौतें, 776 नए केस आए

Image
24 घंटे में 901 मरीज डिस्चार्ज हुए (फाइल फोटो) नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में कमी के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोविड-19 का कहर घटता दिख रहा है. दिल्ली में बुधवार को पिछले 24 घंटे में 776 नए मामले दर्ज किए गए. हालांकि, कल के मुकाबले केसों में मामूली बढ़त देखी गई. मंगलवार को  756 नए कोविड केस सामने आए थे. दिल्ली में अब तक कुल 18,53,428 मामले रिपोर्ट हुए हैं. कोरोना संक्रमण दर 1.37 फीसदी हुई.   यह भी पढ़ें बीते 24 घंटे में 5 मरीजों की मौत हुई है, जिससे शहर में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा बढ़कर 26,086 हो गया है. वहीं, 24 घंटे में 901 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं. डिस्चार्ज हुए कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 18,24,145 पहुंच गया है. दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या (यानी जिन कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा) 3,197 रह गई है. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.17 फीसदी है. होम आइसोलेशन में 2041 मरीज हैं.  रिकवरी दर 98.42 फीसदी है. कोरोना डेथ रेट 1.41 प्रतिशत है. READ ALSO: 'कोरोना केसों में आई कमी के मद्देनजर अतिरिक्‍त पाबंदियों में दें रियायत' : केंद...

कोविड-19 : कर्नाटक में 4,452 तो राजस्थान में 3479 मामले आए सामने, जानिए J&K और मध्यप्रदेश का हाल

Image
कर्नाटक सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 39,06,761 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से 39,447 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है. अस्पतालों से आज 19,067 लोगों को छुट्टी मिलने के साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमण मुक्त हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 37,94,866 हो गई है. संक्रमण के नये मामलों में से 2,139 बेंगलुरु शहर से आए हैं वहीं शहर में 8,604 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है जबकि संक्रमण से 17 लोगों की मौत हुई है. राज्य में फिलहाल कोविड के 72,414 मरीजों का इलाज चल रहा है. कर्नाटक में संक्रमण की दर आज 5.01 फीसदी और मृत्यु दर 1.14 प्रतिशत रही. महाराष्ट्र में कोरोना के 6,107 नए केस; 57 की मौत, एक्टिव मामले एक लाख से नीचे आए राजस्थान की बात करें तो मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,479 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 16 और मरीजों मौत हो गई. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,479 नए मामले सामने आए जिनमें से राजधानी जयपुर में 1140, जोधपुर में 300, उदयपुर में 221, गंगानगर में 174, अ...

बंद किए गए दिल्ली के ये बाजार, कोविड नियमों की उड़ाई गई थीं धज्जियां

Image
(दिल्ली के एक बाजार का फाइल फोटो) नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus in Delhi) के मामलों में वृद्धि के बीच अधिकारियों ने भीड़भाड़ और कोविड-19 मानदंडों के उल्लंघन (Violation of Covid 19 Regulations) के कारण पूर्वोत्तर दिल्ली के पश्चिम करावल नगर मार्ग स्थित कालीघाट बाजार को बंद करने का आदेश दिया है. एक आधिकारिक आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है. बुधवार को जारी आदेश के अनुसार, गुरुवार शाम 4 बजे से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक या अगले आदेश तक बाजार बंद रहेगा. यह भी पढ़ें यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब यह पाया गया कि दुकानदार, विक्रेता और आम जनता कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन नहीं कर रहे थे. बाजार में दुकानों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों को लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने और सैनिटाइजर का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने संबंधी साइनबोर्ड प्रदर्शित करने के लिए कहा गया है. साथ ही सम-विषम के आधार पर दुकानें खोलने को भी कहा गया है. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की पिछली बैठक में, कोरोना वायरस के तेजी से फैल रहे संक्रमण को रोकने के लिए आदेश का ...