Posts

Showing posts with the label meeting

कांग्रेस के 'असंतुष्ट' धड़े की आज फिर मुलाकात, 24 घंटे के भीतर दूसरी बैठक

Image
कांग्रेस के 'असंतुष्ट' धड़े की आज फिर बैठक हो रही है. कांग्रेस के असंतुष्टों का कोर ग्रुप  जी-23 की बैठक वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के घर पर हो रही है. इससे पहले कल शाम को भी कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं ने एक बैठक की थी. कल की बैठक भी गुलाम नबी आजाद के निवास पर हुई थी. बैठक के बाद असंतुष्ट नेताओं ने "सामूहिक, समावेशी नेतृत्व" की बात की थी और मांग की थी कि कांग्रेस 2024 में भाजपा से मुकाबला करने के लिए समान विचारधारा वाले अन्य दलों के साथ एक मंच बनाने के लिए सक्रिय हो. कार्यसमिति में वफादारों के रुख, जो लगातार हार के बावजूद गांधी परिवार के नेतृत्व की पुष्टि करने पर जोर देते हैं, से परेशान असंतुष्टों की बैठकें हो रही हैं. इस बार पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था सीडब्ल्यूसी ने सोनिया गांधी के अपने बच्चों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ सभी पदों से हटने की पेशकश को ठुकरा दिया था. कल 18 असंतुष्ट नेता, जिनमें छह राज्यों के कुछ नवागंतुक नेता भी शामिल थे, हाल ही में विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद आगे के रास्ते पर चर्चा करने के लिए मिले थे....

पाक में होने वाली बैठक में हुर्रियत कान्फ्रेंस को आमंत्रित करने पर भारत का OIC पर निशाना

Image
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन मसर्रत आलम बट (फाइल फोटो). नई दिल्ली: भारत ने अगले सप्ताह इस्लामाबाद में होने वाली इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की बैठक में भाग लेने के लिए हुर्रियत कान्फ्रेंस को आमंत्रित किए जाने को लेकर संगठन पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत इस तरह की गतिविधियों को बहुत गंभीरता से लेता है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘ हम ओआईसी से उम्मीद करते हैं कि वह भारत-विरोधी गतिविधियों और आतंकवाद में संलिप्त रहने वालों को प्रोत्साहित न करे.'' यह भी पढ़ें ओआईसी की बैठक में हुर्रियत कान्फ्रेंस को आमंत्रित किए जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम इस तरह की गतिविधियों को बहुत गंभीरता से लेते हैं, जो देश की एकता को नष्ट करने का प्रयास है और सम्प्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करती हैं. बागची ने कहा, ‘‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ओआईसी विकास संबंधी महत्वपूर्ण गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय अपने एक सदस्य के राजनीतिक एजेंडे के अनुसार काम कर रहा है.'' प्रवक्ता ने पाकिस्तान के परोक्ष संदर्भ म...

CM पद की खींचतान के बीच, बीजेपी ने दिल्ली में मणिपुर के नेताओं की बुलाई बैठक: सूत्र

Image
राज्य की 60 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 32 सीटें पर कब्जा किया है. नई दिल्ली: बीजेपी ने  मणिपुर में अपनी सरकार के गठन को लेकर दिल्ली में एक बैठक बुलाई है. मणिपुर में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचातानी की खबरों के बीच ये बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में मणिपुर के कई बड़े नेता शामिल होंगे. सूत्रों के अनुसार मणिपुर के कार्यवाहक मुख्यमंत्री बीरेन सिंह और थोंगम बिस्वजीत सिंह इस बैठक में शामिल होंगे. बता दें कि ये दोनों मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. थोंगम बिस्वजीत सिंह, बीरेन सिंह की तुलना में लंबे समय तक बीजेपी में रहे हैं. ऐसे में वो भी इस पद के उम्मीदवार माने जा रहे हैं.  यह भी पढ़ें बीजेपी के सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि राज्य पार्टी प्रमुख शारदा देवी और राज्य प्रभारी संबित पात्रा भी बैठक में शामिल होंगे. बीजेपी ने मणिपुर में औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा नहीं की थी. लेकिन पार्टी ने एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और उन्होंने ही पूरे राज्य में पार्टी का प्रचार किया. वहीं शुक्रवार को बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया...