Posts

Showing posts with the label Surajpur

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हाथी के हमले में महिला की मौत

Image
मृत महिला के परिजनों को राहत के तौर पर तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता दी गयी है  कोरबा: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर (Surajpur) जिले में, एक गांव के बाहरी इलाके में एक जंगली हाथी (Elephant) के हमले में 46 साल की महिला की मौत हो गयी. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सूरजपुर वन मंडल के संभागीय अधिकारी (DFO) बी एस भगत ने बताया कि घटना घुई वन क्षेत्र के भेलकच्छ गांव में हुई . उन्होंने बताया कि मृत महिला की पहचान गीता देवी के रूप में की गयी है और घटना के समय वह अपने खेत की तरफ जा रही थी . उन्होंने कहा कि महिला के सामने अचानक एक हाथी आ गया जिसने उसे अपनी सूंड में पकड़ कर उठाया और जमीन पर पटक दिया . उन्होंने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई. यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/?feed_id=11819&_unique_id=62066f5ccba89