Posts

Showing posts with the label तग

शरीर के अंदर तंग जगहों पर जानें के लिए तैरने का तरीका बदल देते हैं बैक्टीरिया

Image
एक नई स्टडी से पता चला है कि बैक्टीरिया तंग जगहों से गुजरते हुए अपने तैरने के पैटर्न को बदलते हैं। अमेरिका में हवाई यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स का कहना है कि बैक्टीरिया के व्यवहार में अचानक आया बदलाव हैरान करने वाला है। उन्होंने पाया कि बैक्टीरिया ने एक लाइन बनाई, और खुली जगहों के विपरीत कैद से बचने के लिए एक सीधी लाइन में तैरना शुरू कर दिया। खुली जगहों में, ये बैक्टीरिया बिना किसी खास पैटर्न के अपने मनमाने ढंग से घूमते हुए दिखाई दिए। बैक्टीरिया लगभग सभी जीवों के शरीर पर या उनके भीतर सहजीवी के रूप में रहते हैं। रिसर्चर्स को उम्मीद है कि उनकी स्टडी यह समझने में मदद कर सकती है कि इंसानी माइक्रोबायोम में बैक्टीरिया कैसे रहते हैं। माइक्रोब्स (सूक्ष्मजीव) अक्सर जटिल रास्ते अपनाते हैं, यहां तक ​​कि शरीर के टिशू के बेहद छोटे छेदों के जरिए भी निकल जाते हैं। यह स्टडी दिखाती है कि तंग जगह बैक्टीरिया के लिए एक संकेत के रूप में काम कर सकते हैं कि जटिल वातावरण से कैसे नेविगेट किया जाए।   इस स्टडी के लिए रिसर्चर्स ने विब्रियो फिशरी (Vibrio fischeri) का इस्तेमाल किया। यह एक रॉड की शेप का जीवाणु होत...

पीएम मोदी गुरु तेग बहादुर (Guru Tegh Bahadur) के 400वें पर्व को संबोधित करेंगे

Image
First Published: April 19, 2022 | Last Updated:April 19, 2022 देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सिख धर्म के गुरु तेग बहादुर जी (Guru Tegh Bahadur) के 400वें पर्व को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम 21 अप्रैल, 2022 को मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम नई दिल्ली के लाल किले में किया जाएगा, इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी एक स्मारकीय डाक टिकट भी जारी करेंगे। गुरु तेग बहादुर (Guru Tegh Bahadur) गुरु तेग बहादुर जी सिक्खों के 9वें गुरु थे। उनका जन्म वर्ष 1621 में अमृतसर में हुआ था। उनके पिताजी गुरु हरगोबिन्द और माताजी नानकी थीं। उनके पिताजी गुरु हरगोबिन्द सिक्खों के 6वें गुरु थे। मुग़ल शासक औरंगजेब ने 1675 गुरु तेग बहादुर को मृत्युदंड की सजा दी थी। दरअसल गुरु तेग बहादुर ने मुगलों के धार्मिक उत्पीडन से कश्मीरी हिन्दुओं की रक्षा की थी। दिल्ली में गुरुद्वारा सीस गंज साहिब और गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब गुरु तेग बहादुर की मृत्यु और अंतिम संस्कार से सम्बंधित है। Categories: राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Tags:Guru Tegh Bahadur , Guru Tegh Bahadur Jayanti , Guru Tegh Bahadur Praka...