Posts

Showing posts with the label ऑरबट

SpaceX Falcon 9 रॉकेट ने 12वीं बार भरी उड़ान, धरती के निचले ऑर्बिट में छोड़े 53 और सैटेलाइट

Image
SpaceX ने अपना Falcon 9 रॉकेट 12वीं बार सफलतापूर्वक लॉन्च कर किया और फिर यह वापस धरती पर लौट आया, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। फाल्कन 9 को फ्लोरिडा के केप कैनावरल स्पेस फोर्स स्टेशन से 19 मार्च 12:24am (ET) और भारतीय समयानुसार सुबह 9:54 पर धरती के निचले ऑर्बिट में लॉन्च किया गया था। रॉकेट स्पेसएक्स की स्टारलिंक इंटरनेट के 53 सैटेलाइट लेकर गया था। यह फाल्कन 9 फर्स्ट स्टेज की 12वीं उड़ान थी। इसने स्पेसएक्स रॉकेट के पुनर्प्रयोग के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।  एक ट्वीट के माध्यम से SpaceX ने धरती के निचले ऑर्बिट में 53 सैटेलाइट छोड़े जाने की पुष्टि की।  Deployment of 53 Starlink satellites confirmed — SpaceX (@SpaceX) March 19, 2022 एक अन्य ट्वीट में कंपनी ने कहा कि यह पहली बार है जब फाल्कन 9 फर्स्ट स्टेज को 12 वीं बार लॉन्च करने के बाद लैंड किया गया है।  This is the first time a Falcon 9 first stage has launched and landed 12 times! — SpaceX (@SpaceX) March 19, 2022 SpaceX ने रॉकेट लॉन्च को अपनी वेबसाइट पर भी कन्फर्म किया। आप लॉन्च वीडियो को नीचे देख सकते हैं।  स्पेसएक्स के प्रतिन...

SpaceX के CEO एलन मस्‍क को भरोसा, इस साल ऑर्बिट में पहुंच जाएगा स्‍टारशिप

Image
अरबपति एलन मस्‍क (Elon Musk) ने गुरुवार को कहा कि वह इस इस बात को लेकर ‘बहुत ज्‍यादा आश्‍वस्‍त' हैं कि उनकी नई स्पेसएक्स (SpaceX) स्टारशिप इस साल पहली बार पृथ्वी की कक्षा में पहुंच जाएगी। रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका के टेक्‍सास स्थित बोका चीका (Boca Chica) में कंपनी की स्‍टारबेस फैसिल‍िटी में उन्‍होंने न्‍यूज मीडिया और अपने सपोटर्स को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने सवालों के जवाब भी दिए। एलन मस्क ने स्वीकार किया कि स्पेसएक्स ने अपने सुपर हेवी रॉकेट के लिए ‘रैप्टर 2' इंजन डेवलप करने में कठिनाइयों का सामना किया है। यह एक नेक्‍स्‍ट-जेनरेशन री-यूजेबल लॉन्‍च बूस्‍टर है, जिसे स्‍टारशिप स्‍पेसक्राफ्ट को ऑर्बिट में ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। उन्‍होंने बताया कि तेज गर्मी के कारण इंजनों के थ्रस्‍टर चैंबर्स के अंदर समस्‍या आ रही है।  हालांकि उन्‍होंने बताया कि ‘हम इसे सॉल्‍व करने के बहुत करीब हैं।' अगले महीने तक एक सप्ताह में लगभग सात-आठ इंजनों का प्रोडक्‍शन बढ़ाने और साल के आखिर तक हर महीने एक नई स्टारशिप और बूस्टर का प्रोडक्‍शन करने की उम्मीद है। एलन मस्‍क ने यह भी वि...

SpaceX ने सफलतापूर्वक ऑर्बिट में पहुंचाया इटैलियन सैटेलाइट, बार-बार हो रही थी देरी

Image
एलन मस्‍क (Elon Musk) की स्पेसएक्स (SpaceX) ने कई बार देरी के बाद आखिरकार अमेरिका के फ्लोरिडा स्थि‍त स्टेशन से एक इटैलियन सैटेलाइट को लॉन्‍च किया है। इसे फाल्कन 9 रॉकेट पर लॉन्‍च किया गया। कंपनी ने पिछले हफ्ते भी इस अर्थ-ऑब्‍जर्वेशन (Earth-observation) सैटेलाइट को लॉन्च करने की योजना बनाई थी। लेकिन लगातार मौसम खराब होने की वजह से लॉन्च को कई बार शेड्यूल करना पड़ा। इसी तरह रविवार को भी एक विंडो ओपन होने से इसमें बाधा आई। आखिरकार Cosmo-SkyMed सेकेंड जेनरेशन FM2 (CSG-2) सैटेलाइट को ले जाने वाला रॉकेट सोमवार को केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से रवाना हुआ। CSG इटैलियन सरकार का सिस्‍टम है। इसमें दो सैटेलाइट शामिल हैं, जो सिंथेटिक अपर्चर रडार का इस्‍तेमाल करके पृथ्वी का निरीक्षण करते हैं। पहला (CSG-1) सैटेलाइट दिसंबर 2019 में फ्रेंच गयाना से सोयुज रॉकेट पर लॉन्च किया गया था। मौजूदा वक्‍त में यह 620 किलोमीटर की ऊंचाई पर काम कर रहा है। CSG-2 भी इसी ऑर्बिट में संचालित होगा। यह सिस्टम कुछ इम्‍प्रूवमेंट्स के साथ साल 2007 और 2010 के बीच लॉन्च किए गए ओरिजिनल कॉस्मो-स्काईमेड सिस्टम को बदल देगा।...

वर्जिन ऑर्बिट की तीसरी बड़ी छलांग, अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक पहुंचाए 7 सैटेलाइट

Image
वर्जिन ऑर्बिट (Virgin Orbit) ने सफलतापूर्वक 7 छोटे उपग्रहों को अंतरिक्ष में लॉन्‍च कर दिया है। वर्जिन ऑर्बिट के मॉडिफाइड ‘बोइंग 747' ने साउथ कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में मोजावे एयर एंड स्पेस पोर्ट से उड़ान भरी। कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि सभी उपग्रहों को उनकी कक्षा में सफलतापूर्वक तैनात कर दिया गया है। कंपनी ने ट्वीट करके इसे वर्जिन ऑर्बिट टीम के लिए एक शानदार दिन और कस्‍टमर्स के लिए एक बड़ा कदम बताया है। जिन उपग्रहों को लॉन्‍च किया गया, उनमें अमेरिकी रक्षा विभाग, पोलिश कंपनी ‘सैटरेवोल्यूशन' और अंतरराष्ट्रीय कंपनी ‘स्पायर ग्लोबल' के उपग्रह शामिल थे। अपने कस्‍टमर्स के उपग्रह ले जाने वाला यह वर्जिन ऑर्बिट का तीसरा प्रक्षेपण था। इससे पहले जनवरी और जून 2021 में कंपनी ने कई उपग्रहों को उनकी कक्षा में पहुंचाया था। मई 2020 में कंपनी का एक प्रक्षेपण नाकाम रहा था, जिसके जरिए वह क्षमता दिखाना चाहती थी। इसके बाद भी कस्‍टमर्स का उस पर भरोसा बना रहा।  And there we have it, folks! We've just heard from Mission Control that NewtonThree successfully reignited and deployed all cu...