Posts

Showing posts with the label तृणमूलकांग्रेस

MCD बिल पर दिल्‍ली विधानसभा ही ले सकती है फैसला, संसद यह नहीं कर सकती : TMC सांसद महुआ मोइत्रा

Image
महुआ मोइत्रा ने कहा, यह MCD बिल है इस पर सिर्फ दिल्ली विधानसभा फैसला ले सकती है नई दिल्‍ली : MCD Bill: लोकसभा में पेश किए गए एमसीडी बिल (Delhi Municipal Corporation Amendment Bill) का तृणमूल कांग्रेस ने विरोध किया है. लोकसभा में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने NDTV से खास बातचीत में कहा, 'यह जो एमसीडी बिल है इस पर सिर्फ दिल्ली विधानसभा फैसला ले सकती है. उनको बिल पास करने का अधिकार है. संसद यह नहीं कर सकती क्योंकि 2011 में जो अमेंडमेंट हुआ था और 3 निगमों में जो बंटवारा किया गया था, वह दिल्ली विधानसभा में हुआ था.' तृणमूल सांसद ने कहा कि अगर आप संविधान को देखें तो उसमें साफ-साफ कहा गया है कि निगम के जो पावर हैं वह सिर्फ राज्य के हैं और यह स्टेट लिस्ट में भी हैं. दोनों रूल्स के मुताबिक आप यह नहीं कर सकते. हमने यह कह दिया कि अगर आप को लाना ही है, आप दिल्ली के चुनाव जीत जाइए फिर एसेंबली से कीजिए. आप संसद में यह नहीं कर सकते. यह भी पढ़ें महुआ ने कहा, 'जब अप्रैल 22 को चुनाव होने हैं और दिल्ली के चुनाव आयोग ने आकर कह भी दिया था कि चुनाव समय पर होने वाले हैं.दिल्ली सर...

'BJP और कांग्रेस से हो रही बातचीत' : गोवा में TMC की सहयोगी पार्टी ने NDTV से कहा

Image
महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के सुधीन धवलीकर. नई दिल्ली: गोवा में त्रिशंकु जनादेश की भविष्यवाणियों के बीच बीजेपी और कांग्रेस दोनों की जरूरत बन चुकी एक क्षेत्रीय पार्टी ने कहा है कि वह अपनी सहयोगी तृणमूल कांग्रेस के साथ चर्चा करने के बाद तय करेगी कि किस पार्टी को समर्थन देना है. MGP यानी महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के सुधीन धवलीकर ने एनडीटीवी को बताया कि वह बीजेपी और कांग्रेस दोनों के साथ "संपर्क में" हैं. यह भी पढ़ें 40 सीटों वाले गोवा राज्य के चुनाव की मतगणना से पहले धवलीकर ने कहा, "कल तक सब कुछ पता चल जाएगा. चूंकि हम गठबंधन में हैं, इसलिए हम इस स्तर पर फैसला नहीं कर पाएंगे. लेकिन हमें यकीन है कि हम 10 सीटों को पार कर जाएंगे." गोवा में 14 फरवरी को मतदान हुआ था. उन्होंने कहा, "हम तृणमूल के साथ फैसला करेंगे कि गठबंधन किसके साथ करना है. हम कल शाम को चार बजे फैसला करेंगे." धवलीकर ने कहा कि उन्होंने तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकात की है. एमजीपी नेता ने कहा, "हमारा गठबंधन 100 फीसदी होना है. हम तय...

पश्चिम बंगाल में 108 नगरपालिकाओं के चुनाव के लिये रविवार को मतदान, 95 लाख वोटर

Image
आयोग द्वारा कुल मिलाकर 40,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है.   कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की 108 नगरपालिकाओं (Municipal Corporations) के चुनाव के लिये रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा. राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) के एक अधिकारी ने बताया कि 108 नगर पालिकाओं में फैले 2,276 वार्डों में 95 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं. उन्होंने कहा कि कुल मतदान केंद्रों की संख्या 10,813 और मतदान परिसरों की संख्या 4,851 होगी. चुनाव के नतीजे 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे. आयोग द्वारा कुल मिलाकर 40,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है. यह भी पढ़ें  आयोग ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम एक सशस्त्र पुलिस टीम तैनात होगी.. अधिकारी ने बताया कि कुल 125 चुनाव पर्यवेक्षक होंगे. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस हाल के दिनों में चार नगर निगमों और नगर निकाय चुनाव में अपनी सफलता से उत्साहित है और उसे इन चुनावों में भी जीत की उम्मीद है.   दूसरी ओर हालिया चुनावी हार के बाद विपक्षी भारतीय जनता पार्टी अपने प्रभाव को बनाए रखने के लिए संघर्ष करती दिख रही है.   (इस खबर को एनडीटीवी टीम...

ममता बनर्जी और उनके भतीजे के बीच तल्ख होते रिश्ते! बीच में फंसे चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर

Image
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ रिश्ते तल्ख होते नजर आ रहे हैं. साथ ही चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ उनके 'रिश्‍तों' में कड़वाहट का मुद्दा पहले ही खबरों में बना हुआ है. इस बीच ममता ने शनिवार को पार्टी की एक बैठक बुलाई है. प्रशांत के ग्रुप I-PAC और तृणमूल कांग्रेस के रिश्‍तों में तल्‍खी और ममता और उनके भतीजे के बीच मतभेद की रिपोर्टों के बीच यह बैठक आयोजित की जा रही है. बता दें प्रशांत किशोर, पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की धमाकेदार जीत के रणनीतिकार थे.  यह भी पढ़ें माना जा रहा है कि ये बैठक अभिषेक बनर्जी की ओर से पार्टी में 'वन मैन, वन पोस्ट' की पॉलिसी को बढ़ावा दिए जाने की कोशिश को लेकर हो रही है. अभिषेक बनर्जी के इस मोटिव को लेकर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं में असंतुष्टि है, ऐसे नेता जिनके पास पार्टी में कई पोस्ट रहे हैं. हालांकि, कई मानते हैं कि ये ममता और उनके महत्वाकांक्षी भतीजे और पार्टी में ममता के बाद सेकेंड हैंंड की हैसियत रखने वाले अभिषेक बनर्जी के बीच तल्ख होते रिश्तों के सं...

प्रियंका गांधी ने ‘धर्म संसद’ में दिए ‘‘घृणा भरे भाषण’’ की निंदा की, कड़ी कार्रवाई की मांग

प्रियंका गांधी ने ‘धर्म संसद’ में दिए ‘‘घृणा भरे भाषण’’ की निंदा की, कड़ी कार्रवाई की मांग