Posts

Showing posts with the label Goa

30 मई : गोवा का राज्यत्व दिवस (Goa Statehood Day)

Image
First Published: May 30, 2022 | Last Updated:May 30, 2022 30 मई, 2022  को गोवा अपना स्थापना दिवस मना रहा है। गोवा भारत में शामिल होने वाला 25 वां  राज्य था । इतिहास 15 अगस्त 1947 को जैसे ही भारत को स्वतंत्रता मिली, भारत ने पुर्तगालियों से उनके क्षेत्रों को सौंपने का अनुरोध किया। हालांकि, पुर्तगालियों ने इनकार कर दिया। 1961 में, भारत सरकार ने ऑपरेशन विजय (Operation Vijay) शुरू किया और दमन  व दीव, द्वीपों और गोवा को भारतीय मुख्य भूमि के साथ जोड़ लिया। 30 मई 1987 को इस क्षेत्र को विभाजित किया गया और गोवा का गठन किया गया। दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश बने रहे। कोंकणी गोवा की राजभाषा है। इतिहास में गोवा की भूमिका गोवा ने भिक्षुओं और मिशनरियों को आकर्षित किया जिन्होंने गोवा की संस्कृति में बहुत छाप छोड़ी। इसके अलावा, गोवा 1370 में विजयनगर साम्राज्य का हिस्सा था और बाद में बीजापुर सल्तनत का भी हिस्सा रहा। गोवा में पुर्तगाली पुर्तगालियों ने 1510 में अफोंसो डी अल्बुकर्क (Afonso de Albuquerque) के नेतृत्व में गोवा पर विजय प्राप्त की। जैसे ही उन्होंने ग...

गोवाः सीएम प्रमोद सावंत ने सौंपा इस्तीफा, लेकिन अगला मुख्यमंत्री कौन, सस्पेंस बरकरार

Image
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया. पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को राज्य में नयी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए पद से इस्तीफा दे दिया. सावंत की पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) दो दिन पहले आए चुनाव परिणाम में 40 सदस्यीय विधानसभा में 20 सीटें जीतकर राज्य में अकेली सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है. यह भी पढ़ें सावंत ने दोपहर में राजभवन जाकर राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा. बाद में सावंत ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें नयी सरकार बनने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने के लिए कहा गया है. उन्होंने कहा, ‘‘राज्यपाल ने मुझे राज्य का कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनने के लिए नियुक्ति पत्र दिया है.'' सावंत ने कहा कि नयी सरकार बनाने का दावा पेश करने की तारीख अभी पार्टी ने तय नहीं की है. उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक गोवा और अन्य तीन राज्यों (जहां भाजपा ने सत्ता बरकरार रखी है) का दौरा करेंगे, जिसके बाद संबंधित राज्यों में शपथ ग्रहण की तारीखों की घोषणा की जाएगी.'' हालांक...

''इतिहास को नहीं समझते'' : गोवा की आजादी को लेकर पीएम के बयान पर राहुल का करारा जवाब...

Image
राहुल गांधी ने कहा, ऐसी बातें करके प्रधानमंत्री मूल मुद्दों से गोवा के लोगों का ध्‍यान भटका रहे पणजी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोवा की आजादी संबंधी पंडित जवाहर लाल नेहरू पर केंद्रित बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)ने पलटवार किया है.   पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)ने कहा था कि यदि पंडित जवाहर लाल नेहरू चाहते तो 1947 में जब भारत ने आजादी हासिल की थी तो गोवा कुछ ही घंटों मेंआजाद हो सकता था. लेकिन इस राज्‍य को  पुर्तगाली राज से आजाद होने में 15 वर्ष लग गए.  इस बयान का जवाब देते  हुए राहुल ने आरोप लगाया कि ऐसी बातें करके प्रधानमंत्री, पर्यावरण और राजगार जैसे अहम मुद्दों से गोवा के लोगों का ध्‍यान भटका रहे हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पीएम को उस समय की स्थिति और वर्ल्‍डवार-2 के बाद क्‍या हो रहा था, इस बारे में जानकारी नहीं है.   यह भी पढ़ें BJP की गर्मी निकल गई', अखिलेश यादव ने पहले चरण के चुनाव में बीजेपी के सफाये का दावा किया मडगांव में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, 'पीएम उस समय के इतिहास को नहीं जा...