Posts

Showing posts with the label Coronacasesindelhi

दिल्ली में Covid-19 का 'R-value' 2 के पार, यानी हर पीड़ित दो और लोगों को कर रहा संक्रमित: स्टडी

Image
कम्प्यूटेशनल मॉडलिंग द्वारा प्रारंभिक विश्लेषण आईआईटी-मद्रास के गणित विभाग और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर कम्प्यूटेशनल मैथमेटिक्स एंड डेटा साइंस द्वारा किया गया था, जिसकी अध्यक्षता प्रोफेसर नीलेश एस उपाध्याय और प्रोफेसर एस सुंदर ने की थी. ''पीटीआई-भाषा'' को दी गई जानकारी के अनुसार इस सप्ताह दिल्ली का ''आर-मूल्य'' 2.1 दर्ज किया गया था. विश्लेषण में पाया गया कि वर्तमान में भारत का ''आर-मूल्य'' 1.3 है.  दिल्ली में फिर एक हजार से ज्यादा कोरोना केस, पॉजिटिविटी रेट 4.64 फीसदी पर पहुंची यह पूछे जाने पर कि क्या यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह दिल्ली में कोविड-19 की संभावित चौथी लहर की शुरुआत है. इस पर आईआईटी-मद्रास के गणित विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ जयंत झा ने कहा कि एक और लहर की शुरुआत की घोषणा करना जल्दबाजी होगी. उन्होंने ''पीटीआई-भाषा'' को बताया कि ''हम अभी केवल यह कह सकते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति दो अन्य लोगों को प्रभावित कर रहा है, लेकिन हमें लहर की शुरुआत की घोषणा करने के लिए थोड़ा इंतजार करने की आवश्यकता है. हम अभी ल...

दिल्ली में कोरोना के 1 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, 12 मरीजों की मौत

Image
दिल्ली में 82 प्रतिशत किशोरों को लग चुका कोविड रोधी पहला टीका दिल्ली में कोरोना के नए मामलों को लेकर खास बातें.. -24 घण्टे में आए 1114 केस, 2.28 फीसदी हुई कोरोना संक्रमण दर -सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 6908 हुई -24 घण्टे में 12 मरीजों की मौत, 26,010 हुआ कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा - होम आइसोलेशन में 4843 मरीज - सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.37 फीसदी - रिकवरी दर 98.21 फीसदी - 24 घंटे में सामने आए 1114 केस, कुल आंकड़ा 18,46,198 - 24 घंटे में डिस्चार्ज हुए 2079 मरीज, कुल आंकड़ा 18,13,280 24 घंटे में हुए 48,792 टेस्ट, टेस्ट का कुल आंकड़ा 3,53,46,462(RTPCR टेस्ट 37,456 एंटीजन 11,336) - कंटेनमेंट जोन्स की संख्या- 25,875 - कोरोना डेथ रेट- 1.41 फीसदी दिल्‍ली के साथ साथ देश में भी कोरोनाकी तीसरी लहर लगातार कमजोर पड़ती दिख रही है. पिछले 24 घंटों में देश में 70 हजार से भी कम यानी कुल 67,597 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही देश में कोविड संक्रमितों का आंकड़ा अब बढ़कर कुल 4 करोड़, 23 लाख, 39 हजार, 611 हो गया है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 1188 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अब तक देश...

दिल्ली में ICMR की सिफारिश से तीन गुना ज्यादा हो रही कोरोना जांच : स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

Image
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में रविवार को करीब 17 हजार नए मामले आने की आशंका है. नई दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की कथित ‘कम' जांच की चिंताओं को दूर करने की कोशिश के तहत दावा किया कि यहां पर आईसीएमआर की सिफारिश से तीन गुना अधिक नमूनों की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जिनकी जांच करने की जरूरत है उनकी जांच की जा रही है.  यह भी पढ़ें केंद्र सरकार के नए दिशा निर्देश के मुताबिक बिना लक्षण वाले लोगों को जांच कराने की जरूरत नहीं है. साथ ही प्रयोगशाला की जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों को भी तबतक जांच कराने की जरूरत नहीं है जबतक उन्हें कोई सहरूगण्ता नहीं है या उनकी उम्र 60 साल से अधिक नहीं है. जैन ने कहा कि नए दिशानिर्देश सोच विचार कर तैयार किए गए हैं. दिल्ली में शुक्रवार को 67,624 नमूनों की जांच की गई जबकि बृहस्पतिवार को 79,578 नमूनों की जांच की गई थी. राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को संक्रमण के कुल 28,867 नए मामले आए थे जो महामारी शुरू होने के बाद से अबतक एक दिन में स...