Posts

Showing posts with the label PunjabAssemblyElections

"केजरीवाल ने कहा ..." : नवजोत सिद्धू ने बताया कि 'आप' में शामिल होने की बात क्यों हुई विफल?

Image
आप प्रमुख केजरीवाल को 'असुरक्षित' बताते हुए सिद्धू ने कहा, 'केजरीवाल नहीं चाहते थे कि मैं विधायक का चुनाव लड़ूं. उन्होंने कहा कि आप प्रचार करें, हम आपकी पत्नी को चुनाव लड़ाएंगे, उन्हें मंत्री बनाएंगे.' सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल ने उनकी पार्टी के नेताओं दुर्गेश पाठक और संजय सिंह को उनके घर भेजा. उन्होंने कहा कि "मैं उनसे नहीं मिला. मेरी पत्नी ने आग्रह किया कि आपको मिलना चाहिए. मैंने उनसे मुलाकात की और उनसे पूछा, 'आपके पास क्या है? क्या मुझे राज्यसभा छोड़ देना चाहिए? क्या आपके पास राज्यसभा के लिए जगह है?'" सिद्धू एक बैठक के बाद केजरीवाल के पास गए. उन्हें बताया गया कि उनकी भूमिका केवल प्रचार करने की होगी. सिद्धू ने कहा, "कल्पना कीजिए, एक चार बार का सांसद उनके पास जाता है और कहता है कि मैं पंजाब के लिए आया हूं. और फिर छोटेपुर (आप के पंजाब संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर जिन्हें बाद में बर्खास्त कर दिया गया था) कहते हैं कि भगवंत (मान) ने उन्हें बताया (सही है या गलत, छोटेपुर बताएंगे) कि सिद्धू आए तो हमारा बाजार बंद हो जाएगा." उनके कांग्रेस में शामिल...