Posts

Showing posts with the label बेंगलुरु

बेंगलुरु की स्टार्टअप को बैटरी के लिए यूरोप से ऑर्डर, टेस्ला के पूर्व-इंजीनियर ने किया है डिजाइन

Image
कंपनी का दावा है कि यह दुनिया की सबसे अधिक ऊर्जा सघन बैटरियों में से है.  बेंगलुरु: बेंगलुरु (Bengaluru) की एक स्टार्टअप कंपनी को अपनी बैटरी के लिए यूरोप की अक्षय ऊर्जा कंपनी से ऑर्डर मिला है. खास बात यह है कि इस बैटरी (Battery) को टेस्ला (Tesla)  के एक पूर्व इंजीनियर ने डिजाइन किया है. कंपनी का दावा है कि यह दुनिया की सबसे अधिक ऊर्जा सघन बैटरियों में से है. इससे घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है. स्टार्टअप कंपनी प्रवेग के सह-संस्थापक सिद्धार्थ बागड़ी ने बताया कि यूरोप की अक्षय ऊर्जा कंपनी एरेन ग्रुप ने अपने स्टोरेज एप्लिकेशंस के लिए इस बैटरी का ऑर्डर दिया है. यह भी पढ़ें उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम ने इन बैटरियों के भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों और सौर परियोजनाओं में इस्तेमाल की संभावनाएं खोल दी हैं. बैटरी किसी इलेक्ट्रिक वाहन का महत्वपूर्ण घटक है. इसके पूरी तरह चार्ज होने पर वाहन कितने किलोमीटर दौड़ सकते हैं और बैटरी को चार्ज करने में कितना समय लगता है, यह हरित वाहन की सफलता की दृष्टि से महत्वपूर्ण है. यह सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सूर्य से ऊ...

बेंगलुरू: हिसाब-किताब को लेकर बहस के बाद कारोबारी ने बेटे को लगाई आग, मौत

Image
वाल्‍मीकि नगर क्षेत्र की 1 अप्रैल की यह घटना सीसीटीवी में 'कैद' हुई है बेंगलुरु: बेंगलुरू के एक कारोबारी को अकाउंटस  को लेकर बहस के बाद बेटे को आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस युवक की बाद में बर्न इंजुरी के कारण मौत हो गई. शहर के वाल्‍मीकि नगर क्षेत्र की एक अप्रैल की यह घटना सीसीटीवी में 'कैद' हुई है. ट्विटर पर जारी की गई फुटेज की शुरुआत में 'पीड़ित' अर्पित को एक बिल्डिंग से बाहर निकलते देखा जा सकता है. ऐसा लगता है कि वह किसी लिक्विड से भीगा हुआ है जिसे पुलिस ने बाद में पेंट थिनर (स्प्रिट युक्‍त द्रव्‍य) बताया. पिता सुरेंद्र उसके पीछे दौड़ता है. युवक, पिता से गुहार लगा रहा है लेकिन पिता कुछ सुनने के मूड में नहीं है और अर्पित को डपट देता है. बाद में पिता माचिस की तीली जलाकर उसके ऊपर फेंक देता है. इस दौरान 25 वर्षीय युवक, पिता को रोकने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है.   यह भी पढ़ें एक असफल प्रयास के बाद दूसरी माचिस की तीली से युवक के कपड़े जल गए. फुटेज में अर्पित को जलते हुए कपड़ों के साथ भागते हुए देखा जा सकता है.स्‍थानीय लोग आग बुझाने के लिए ...

लापता बेटी को खोजने के लिए परिवार ने ट्विटर पर लगाई गुहार, रूहानी दुनिया के असर में होने का जताया शक

Image
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़की पिछले दो महीने से लापता है और पुलिस अब तक उसका सुराग नहीं लगा सकी है. पुलिस इसे पेचीदा मामला बता रही है. नाबालिग बेटी का पता लगाने के लिए माता-पिता ने ट्विटर पर लोगों से गुहार लगाई है. बेंगलुरु की रहने वाली 17 साल की अनुष्का 31 अक्टूबर को दो जोड़ी कपड़ों और 2,500 रुपये नकद लेकर घर से निकली थी. दो महीने बाद भी उसके माता-पिता अपनी एकलौती बेटी को खोज रहे हैं.   युवती की मां ने बताया, "वह कुछ समय से हमें नजरअंदाज कर रही थी. हम जानते हैं कि वह हमें प्यार करती है. वह हमारे पास लौटकर जरूर आएगी." अनुष्का दूसरी आम लड़कियों की तरह ही थी, लेकिन उसके माता-पिता ने सितंबर में पहली बार उसके व्यवहार में बदलाव देखा. उन्होंने महसूस किया कि वह बैरागी हो गई और कटी-कटी सी रहती है.  लड़की के पिता ने बताया, "मैं उसे काउंसलर के पास लेकर गया. हमने उसके व्यवहार में परिवर्तन देखा. उसने हमसे बात करना बंद कर दिया था, वह खुद में ही खोई रहती थी और खुद को घर के कामकाजों से दूर कर रही थी." अनुष्का के ...