Posts

Showing posts with the label NightCurfew

तमिलनाडु में कल से नाइट कर्फ्यू, रविवार को रहेगा लॉकडाउन

Image
भारत में 58,097 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं. जो कल के 37,379 मामलों की तुलना में 55 प्रतिशत अधिक हैं नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर तमिलनाडु सरकार ने राज्य में गुरुवार से नाइट कर्फ्यू लगाने और प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है. इसके साथ ही गोवा और पंजाब ने भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया है और स्कूलों को भी बंद रखने का ऐलान किया है. दरअसल, पिछले 24 घंटों में भारत में 58,097 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं. जो कल के 37,379 मामलों की तुलना में 55 प्रतिशत अधिक हैं. यह आकंड़ा केवल चार दिन पहले देखी आए मामलों की संख्या से दोगुना है, जिससे सभी राज्यों में एक बार फिर खतरे की घंटी बजने लगी है. यह भी पढ़ें क्या Omicron ही होगा कोरोनावायरस को खत्म करने वाला आखिरी वेरिएंट? एक्सपर्ट ने बताए कुछ फैक्ट्स बता दें कि भारत में 28 दिसंबर को लगभग 9,000 मामले सामने आए थे. वहीं अब केवल नौ दिनों में यह संख्या छह गुना से अधिक हो गई है. इसका एक बड़ा कारण तेजी से फैलने वाला कोविड 19 का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन है, जिसके 653 मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे आगे है. इसके बाद दिल्ली में 464 मामले ओ...

कोविड-19: हिमाचल प्रदेश में भी नाइट कर्फ्यू लागू, शादी समारोह में सिर्फ 50 लोगों को अनुमति

Image
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में ये निर्णय लिए गए. शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को राज्य में रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू करने का निर्णय किया ताकि कोविड-19 को फैलने से रोका जा सके. यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी. उन्होंने बताया कि राज्य में इंडोर खेल परिसर तथा सिनेमा हॉल भी बंद करने का निर्णय किया गया है और शादी तथा बैंक्वेट हॉल में 50 फीसदी लोगों की मौजूदगी की अनुमति देने का निर्णय किया गया है. यह भी पढ़ें तमिलनाडु में कल से नाइट कर्फ्यू, रविवार को रहेगा लॉकडाउन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में ये निर्णय लिए गए. प्रवक्ता ने बताया कि निर्णय किया गया है कि रात में दस बजे से सुबह पांच बजे तक राज्य भर में रात्रि कर्फ्यू लगाया जाएगा. इसके अलावा इंडोर खेल परिसरों, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, जिम और लंगर बंद किए जाएंगे. दिल्ली में वी​केंड कर्फ्यू : यहां जाने किन लोगों को मिलेगी बाहर निकलने की छूट उन्होंने बताया कि निर्णय किया गया है कि शादी एवं बैंक्वेट हॉल आदि म...

राजस्थान में कोविड टीकाकरण होगा अनिवार्य, रात में जन अनुशासन कर्फ्यू

Image
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो). जयपुर: राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में फिर तेजी से हो रही वृद्धि पर चिंता जताते हुए टीकाकरण अनिवार्य करने का फैसला लिया है. राज्य सरकार के इस फैसले के तहत राजस्थान में सभी पात्र लोगों के लिए 31 जनवरी 2022 तक टीका अनिवार्य होगा. इस तारीख के बाद टीके की दोनों खुराक नहीं लगवाने वालों को सार्वजनिक स्थानों पर जाने की अनुमति नहीं होगी. वहीं, राज्य में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक जन अनुशासन कर्फ्यू का प्रभावी पालना सुनिश्चित किया जाएगा. यह भी पढ़ें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के तेजी से होते प्रसार पर चिंता व्यक्त की गई. मंत्रिपरिषद ने भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य में भी संक्रमण से बचाव तथा जीवन रक्षा के लिए आवश्यक पाबंदियां लगाने पर सहमति व्यक्त की है. वहीं राज्य के गृह विभाग ने बाद में इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी किए. सरकारी बयान के अनुसार, कर्फ्यू का कड़ाई से पालन, मास्क की अनिवार्यता स...

कर्नाटक: ओमिक्रॉन के खौफ के बीच आज से नाइट कर्फ्यू, कोविड के खिलाफ 'तैयारियों' में कोई कसर नहीं छोड़ रही सरकार

Image
ओमिक्रॉन के खौफ के चलते कई राज्‍यों में हाल में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है (फाइल फोटो) बेंगलुरु: Karnataka: कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे (Omicron scare) को देखते हुए कर्नाटक में  सोमवार रात 10 बजे से सुबह 5 पांच बजे तक रात का कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है. इस फैसले का मकसद नए साल के जश्‍न के नाम पर लोगों को जमावड़े को रोकना है. इसके साथ ही आज से ही पूरे राज्य में ऑक्सीजन प्लांट की जांच के लिए मॉक ड्रिल शरू किया गया है ताकि कोरोना की तीसरी लहर आने की स्थिति में तैयारियों में किसी भी तरह की कोई कमी न रह जाए. बेंगलुरु के सीवी रमन अस्पताल में वरिष्‍ठ अधिकारियों की देखरेख में ऑक्सीजन प्लांट का मॉक ड्रिल की गई. यह कवायद, ये पता करने के लिए की  गई कि  प्लांट सही ढंग से काम कर रहे या नहीं. राज्य ने 1400 मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्रतिदिन बनाने की क्षमता हासिल की है. गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 1200 से 1300 मीट्रिक टन ऑक्‍सीजन  की ज़रूरत थी और इसकी कमी की वजह से कई लोगों को जान गंवानी पड़ी थी. यह भी पढ़ें स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डॉ सेल्वराज ने कहा, 'कोविड-19 की...