Posts

Showing posts with the label PrashantKishor

कांग्रेस के 'एम्पॉवर्ड एक्शन ग्रुप' का हिस्सा बन सकते हैं प्रशांत किशोर, सूत्रों ने दिए संकेत

Image
उदयपुर में 13,14, 15 मई को कांग्रेस का चिंतन शिविर होगा. नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को कांग्रेस के "एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप" का हिस्सा बनाया जाएगा. सूत्रों के अनुसार वो इस ग्रुप का हिस्सा होने वाले हैं. हालांकि पार्टी में उनकी सटीक भूमिका क्या होगी, ये तय करने में अधिक समय लग सकता है. वहीं सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी द्वारा गठित आठ सदस्यीय विशेष टीम की रिपोर्ट में इस बात पर सहमति जताई गई है कि कांग्रेस को 2024 के आम चुनावों से पहले एक नया चेहरा पेश करने की जरूरत है. साथ ही संगठन में सुधार की भी आवश्यकता है.  यह भी पढ़ें कांग्रेस पार्टी के कायापलट के लिए किशोर ने कांग्रेस को एक विस्तृत योजना प्रस्तुत की है. सोशल मीडिया पर सरकुलेट योजना के एक पुराने संस्करण के अनुसार उन्होंने व्यापक बदलाव का सुझाव दिया है. जिसमें गैर-गांधियों को प्रमुख नेतृत्व भूमिका में लाने की बात लिखी गई है. साथ ही उन नेताओं के एक समूह को हटाने का भी सुझाव दिया गया है जो किसी भी चुनाव - राज्य, केंद्र या यहां तक ​​कि संगठन के भीतर जीतने में विफल रहे है. ये भी पढ़ें- चार्जशीट दाखिल होने के ...

"रिपोर्ट 72 घंटे के भीतर": प्रशांत किशोर के प्रस्ताव पर कांग्रेस का रुख

Image
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (फाइल फोटो). नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर 'नौकरी के लिए इंटरव्यू' के लिए एक और दौर किया. उनके प्रस्ताव का मूल्यांकन करने वाली टीम के अलावा, आज दो और नेता मौजूद थे - अशोक गहलोत और भूपेश बघेल. यह दोनों दो कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री हैं. कांग्रेस ने कहा कि इस मामले पर 72 घंटे के भीतर रिपोर्ट आने की उम्मीद है. आज की बैठक में वरिष्ठ नेताओं जयराम रमेश, अंबिका सोनी, केसी वेणुगोपाल और सोनिया गांधी ने भाग लिया. यह भी पढ़ें बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी प्रशांत किशोर के प्रस्तावों का 'मूल्यांकन' कर रही है. उन्होंने कहा, "कई अन्य लोगों के इनपुट पर भी विचार किया जा रहा है और अगले 72 घंटों के भीतर कांग्रेस अध्यक्ष को अंतिम रिपोर्ट सौंपी जाएगी." प्रशांत किशोर (पीके) चुनाव में विजय दिलाने वाले के रूप में जाने जाते हैं. कांग्रेस के लिए उसके लक्ष्यों में 137 साल पुरानी पार्टी के कायाकल्प से कम कुछ नहीं है. कांग्रेस का व्यावहा...

प्रशांत किशोर के पूर्व सहयोगी को मिली कांग्रेस के प्रचार अभियान की अहम जिम्‍मेदारी : सूत्र

Image
प्रशांत किशोर चुनाव रणनीतिकार के तौर पर कई पार्टियों के साथ काम कर चुके हैं नई दिल्‍ली : चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) का कांग्रेस पार्टी के साथ 'सहयोग' मूर्त रूप नहीं ले पाया लेकिन उनके करीबी ने इस पार्टी के साथ एक नई जिम्‍मेदारी स्‍वीकार की है.I-PAC के हिस्‍से के रूप में प्रशांत के साथ मिलकर काम करने वाले सुनील कानुगोलु (Sunil Kanugolu)को भविष्‍य के चुनावों में कांग्रेस के प्रचार की योजना बनाने की जिम्‍मेदारी दी गइ है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद कानुगोलु को यह काम सौंपा गया. सूत्रों  ने शु्क्रवार को बताया कि सुनील 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों की देखरेख करेंगे.  यह भी पढ़ें प्रशां‍त किशोर के सहयोगी के रूप में कानुगोलु पूर्व में  बीजेपी, डीएमके, एआईएडीएमके और अकाली दल के साथ काम कर चुके हैं. पिछले वर्ष अप्रैल-मई माह में बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को धमाकेदार जीत दिलाने के तुरंत बाद प्रशांत किशोर यानी PK की सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से बातचीत हुई थी.   इन चर्चा में पीके लिए सलाहकार या कांग्रेस ...

"प्रशांत किशोर से निराश": गोवा तृणमूल प्रमुख ने इस्‍तीफे से किया इनकार

Image
तृणमूल कांग्रेस और आई-पैक के बीच कुछ वक्‍त से दरार की अटकलें लग रही हैं.(फाइल फोटो) पणजी : गोवा के तृणमूल कांग्रेस प्रमुख किरण कंडोलकर (Goa Trinamool Congress chief Kiran Kandolkar) ने दावा किया कि उनके राजनीतिक सलाहकार I-PAC (Indian Political Action Committee) ने पिछले सप्‍ताह हुए विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Election 2022) के बाद पार्टी उम्‍मीदवारों को छोड़ दिया. सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कंडोलकर ने कहा कि वह TMC की गोवा इकाई के प्रमुख के पद को नहीं छोड़ रहे हैं, लेकिन आई-पैक और प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की टीम से नाराज थे.  यह भी पढ़ें तृणमूल कांग्रेस और आई-पैक के बीच पिछले कुछ वक्‍त से दरार की अटकलें लग रही हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आई-पैक ने ममता बनर्जी के नेतृत्‍व वाली पार्टी की मदद की थी.  बिहार : नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर की मुलाकात से सियासी हलचल, मायने पूछने पर CM ने हंसकर दिया ये जवाब उन्‍होंने दावा किया कि गोवा में तृणमूल के ज्‍यादातर उम्‍मीदवारों ने महसूस किया कि उन्‍हें आई-पैक ने छोड़ दिया है. उन्‍होंने कहा, " तृणमूल की ओर से चुना...

बिहार : नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर की मुलाकात से सियासी हलचल, मायने पूछने पर CM ने हंसकर दिया ये जवाब

Image
नीतीश कुमार से मिले प्रशांत किशोर (फाइल फोटो) पटना: बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के सुप्रीमो नीतीश कुमार और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर शुक्रवार को दिल्ली में मिले. इस मुलाकात की पुष्टि नीतीश कुमार ने आज दिल्ली में खुद की. नीतीश कुमार ने कहा कि प्रशांत से आज का नहीं, बल्कि पुराना रिश्ता है. हालांकि, उन्होंने कहा कि इस मुलाकात का कोई खास मतलब नहीं है. यह भी पढ़ें वहीं, प्रशांत किशोर ने इस मुलाकात के बारे में एनडीटीवी से कहा है कि ये शिष्टाचार के तहत मुलाकात थी. क्योंकि, जब नीतीश कुमार को पिछले महीने कोरोना हुआ था, तब उनसे हाल-चाल लेने के लिए बातचीत हुई थी. बस उनसे मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में बातचीत हुई. प्रशांत किशोर का कहना है कि इस मुलाकात के लिए नीतीश कुमार ने इच्छा प्रकट की. राजनीति से इसका कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन नीतीश कुमार ने जैसे इस मुलाकात को सार्वजनिक किया है, इससे साफ है कि वो फिलहाल भाजपा की तरफ से हर मुद्दे पर आक्रामक रवैये के कारण एक संदेश भी भेजना चाहते हैं.   ⁦ @NitishKumar ⁩ ने इस ख़बर की पुष्टि की शुक्रवार को उनकी मुलाक़ात⁦ @PrashantKisho...

ममता बनर्जी और उनके भतीजे के बीच तल्ख होते रिश्ते! बीच में फंसे चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर

Image
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ रिश्ते तल्ख होते नजर आ रहे हैं. साथ ही चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ उनके 'रिश्‍तों' में कड़वाहट का मुद्दा पहले ही खबरों में बना हुआ है. इस बीच ममता ने शनिवार को पार्टी की एक बैठक बुलाई है. प्रशांत के ग्रुप I-PAC और तृणमूल कांग्रेस के रिश्‍तों में तल्‍खी और ममता और उनके भतीजे के बीच मतभेद की रिपोर्टों के बीच यह बैठक आयोजित की जा रही है. बता दें प्रशांत किशोर, पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की धमाकेदार जीत के रणनीतिकार थे.  यह भी पढ़ें माना जा रहा है कि ये बैठक अभिषेक बनर्जी की ओर से पार्टी में 'वन मैन, वन पोस्ट' की पॉलिसी को बढ़ावा दिए जाने की कोशिश को लेकर हो रही है. अभिषेक बनर्जी के इस मोटिव को लेकर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं में असंतुष्टि है, ऐसे नेता जिनके पास पार्टी में कई पोस्ट रहे हैं. हालांकि, कई मानते हैं कि ये ममता और उनके महत्वाकांक्षी भतीजे और पार्टी में ममता के बाद सेकेंड हैंंड की हैसियत रखने वाले अभिषेक बनर्जी के बीच तल्ख होते रिश्तों के सं...