Posts

Showing posts with the label इमरानमसूद

पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, इमरान मसूद और विधायक मसूद अख्तर सपा में शामिल

Image
कांग्रेस ने इसे इमरान मसूद की ऐहसान फरामोशी बताया है लखनऊ: पश्चिमी उत्तर पदेश के कांग्रेस के कद्दावर नेता इमरान मसूद ने ्सोमवार को समाजवादी पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया. उनके साथ वहां के कांग्रेस के विधायक मसूद अख़्तर भी सपा में शामिल होंगे. कांग्रेस ने इसे इमरान मसूद की ऐहसान फरामोशी बताया है. दरअसल, इमरान मसूद ने सहारनपुर में एक बड़ी सभा कर जनता से समाजवादी पार्टी में शामिल होने की राय ली. इमरान सहारनपुर के कांग्रेस के बड़े नेता रशीद मसूद के भतीजे हैं, जो 9 बार सांसद रहे हैं.  यह भी पढ़ें इमरान मसूद ने कांग्रेस छोड़ सपा में जाने का किया ऐलान, 'टुकड़े-टुकड़े' करने वाले बयान से हुए थे चर्चित इमरान मसूद के घर उनके इलाक़े की आवाम का हुजूम था. इमरान उनसे समाजवादी पार्टी में जाने के अपने फ़ैसले पर हामी भरवाना चाहते थे और उन्होने यही किया. इस दौरान उन्होंने कहा, भाइयों हमें अखिलेश जी से मिलने जाना है, समाजवादी पार्टी में शामूलियत के लिए. क्या आप लोग मेरी बात से सहमत हैं? इस ज़िले की सातों विधानसभा पर हम लोगों को जिताकर भेजना है. इमरान मसूद के जाने का मकसद इमरान मसूद नही...