Posts

Showing posts with the label RanaKapoor

यस बैंक के राणा कपूर, वाधवन ने की 5,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी: जांच एजेंसी

Image
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का खुलासा मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोप लगाया है कि यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर और डीएचएफएल के प्रमोटर कपिल और धीरज वाधवन ने संदिग्ध लेनदेन के माध्यम से 5,050 करोड़ रुपये के फंड की हेराफेरी की. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राणा कपूर, उनके परिवार, वाधवन और अन्य के खिलाफ हाल ही में विशेष अदालत में दायर आरोपपत्र में यह बात कही. जांच के दौरान, यह पता चला कि इस मामले में पीओसी का एक बड़ा हिस्सा राणा कपूर द्वारा विदेशों में ले जाया गया है और इसलिए वे धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत सीधे कुर्की के लिए उपलब्ध नहीं हैं. यह भी पढ़ें केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपनी ताजा अभियोजन शिकायत (आरोप) में दावा किया, “राणा कपूर, डीएचएफएल के प्रमोटर कपिल वधावन, धीरज वाधवन और अन्य एक-दूसरे के साथ आपराधिक साजिश में भी शामिल थे. ईडी ने कहा कि जांच से पता चला है कि यस बैंक ने अप्रैल 2018 से जून 2018 के बीच डीएचएफएल से 3,700 करोड़ रुपये के डिबेंचर खरीदे थे. इसलिए, राशि डीएचएफएल को हस्तांतरित कर दी गई थी.  इसके बाद, डीएचएफएल ने डीओआईटी अर्बन वेंचर्स प्राइव...

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को 300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मिली जमानत

Image
बिजनेसमैन गौतम थापर और सात अन्य को भी दिल्ली में प्राइम लोकेशन पर एक संपत्ति की बिक्री से संबंधित मामले में जमानत दी गई है. हालांकि, राणा कपूर और थापर को अभी रिहा नहीं किया जाएगा क्योंकि वे कुछ अन्य मामलों के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में हैं. मौजूदा मामला दिल्ली में अमृता शेरगिल मार्ग पर स्थित एक प्रॉपर्टी को राणा कपूर की पत्नी बिंदु कपूर के स्वामित्व वाली कंपनी को बेचने के आरोपों से जुड़ा है. इस मामले में सीबीआई ने पिछले साल मुंबई में एक अलग एफआईआर दर्ज की थी. बाद में, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर राणा कपूर, बिंदु कपूर, गौतम थापर और सात अन्य लोगों को खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था. कपूर की ओर से पेश वकील विजय अग्रवाल ने कोर्ट में दलील दी कि उनके मुवक्किल को मौजूदा मामले में जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार नहीं किया है और चूंकि जांच एजेंसी ने राणा कपूर को गिरफ्तार किए बिना अभियोजन शिकायत दर्ज की है, इसलिए, सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्थापित कानून के आधार पर, वह जमानत पर रिहा होने के हकदार हैं. अग्रवाल ने अपनी दलील में कहा कि ईडी द्वारा आ...