Posts

Showing posts with the label बिहार

JDU की इफ्तार पार्टी में पहुंचे तेजस्वी यादव को विदा करने खुद CM नीतीश कुमार आए, देखें VIDEO

Image
पटना: पटना (Patna)  में गुरुवार को एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar)और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव एक साथ बैठे हुए नजर आए. इस बार मौका था जनता दल यूनाइटेड (JDU) की इफ्तार पार्टी का. इस इफ्तार का आयोजन पटना के हज भवन में किया गया था. सभी दलों के नेताओं को इसके लिए आमंत्रित किया गया था. भाजपा की ओर से बिहार के उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, नंदकिशोर यादव, अवधेश नारायण सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए. तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप भी जदयू की इफ्तार पार्टी में पहुंचे. यह भी पढ़ें तेजस्वी यादव जदयू नेता ललन सिंह के बगल में बैठे थे, तो वहीं, उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ बैठे हुए थे. लेकिन इसमें दिलचस्प बात यह थी कि इफ्तार पार्टी के दौरान नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को खुद से साफा पहनाया. इफ़्तार के पूर्वक प्रतीकात्मक साफ़ा पहनाने की जब मौक़ा आया तो ⁦ @NitishKumar ⁩ ने पहले⁦ @yadavtejashwi ⁩ तब⁦ @tarkishorepd ⁩ और उसके बाद⁦ @jitanrmanjhi ⁩ ⁦ @TejYadav14 ⁩ खुद से दिया ⁦ @ndtvindia ⁩ ⁦ @ya...

'...जाते ही न हैं जी!'- तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में हिस्सा लेने को लेकर बोले नीतीश कुमार

Image
पटना: तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार के हिस्सा लेने के बाद से बिहार की राजनीति में चर्चाओं का दौर जारी है. इधर सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को सफाई देते हुए कहा कि इफ्तार पार्टी में निमंत्रण मिला था तो गए थे, यह परंपरा रही है. इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकालना चाहिए. इफ्तार पार्टी तो सरकार की तरफ से भी हमलोग शुरू से करवा रहे हैं. सभी दलों के नेताओं को बुलाया जाता है. दूसरी पार्टी वाले भी करवाते हैं तो निमंत्रण मिलता है तो इसका सम्मान करना ही चाहिए. ⁦ @NitishKumar ⁩ ने आज ⁦ @yadavtejashwi ⁩ के आयोजित इफ़्तार में भाग लेने के बाद सफ़ाई कुछ इस तर्क से दी ⁦ @ndtvindia ⁩ ⁦ @Anurag_Dwary ⁩ pic.twitter.com/ErmbULJA4I — manish (@manishndtv) April 23, 2022 यह भी पढ़ें बताते चलें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में शिरकत की थी. इफ्तार पार्टी में चिराग पासवान, बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन और राबड़ी देवी भी मौजूद थी. गौरतलब है कि इससे पहले पिछली बार गठबंधन टूटने से कुछ दिन पहले 2017 में राबड़ी देवी के आवास पर ...

पहले तेजस्वी के इफ़्तार के लिए पैदल निकले, अगले दिन अमित शाह का स्वागत करने पहुंचे नीतीश कुमार

Image
पटना: इन दिनों एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) के राजनीतिक कदमों को समझने का प्रयास शुरू हो गया है. नीतीश के अपने कदमों में इतना अंतर्विरोध हो गया है कि उनके बारे में, सहयोगी हों या विरोधी सब एक बात पर सहमत हैं कि वो 'राजनीतिक ब्लैकमेलिंग' के दांव ज़रूर चल रहे हैं. इस ताज़ा राजनीतिक क़यासों का दौर शुक्रवार दोपहर को शुरू हुआ जब इस ख़बर की पुष्टि हुई कि नीतीश, तेजस्वी यादव द्वारा आयोजित इफ़्तार पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं. यह भी पढ़ें इसके बाद नीतीश ने अपने घर से मात्र पचास मीटर की दूरी पैदल चलकर तय की, तेजस्वी के यहां पहुंचे और वहां करीब आधे घंटे बैठे और सबसे बात की. लगा कि राजनीतिक संबंधों में तनाव के कारण जो रिश्तों में खटास आई है, नीतीश उसे दूर करना चाहते हैं. यहां नीतीश की मुलाक़ात चिराग़ पासवान से भी हुई, जिन्होंने उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया. लेकिन इस इफ़्तार में नीतीश-तेजस्वी के बीच फ़ोटो और वीडियो के आधार पर राजनीतिक अटकलें तेज होंगी, उसको भांपते हुए बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने वरिष्ठ नेता शहनवाज़ हुसैन को भेज दिया ...

वीर कुंवर जयंती के बहाने BJP ने कैसे नीतीश को मात दिया

Image
पटना: वीर कुंवर सिंह की जयंती के बहाने भारतीय जनता पार्टी ने ना सिर्फ़ एक ओर 75 हज़ार राष्ट्रीय ध्वज उनके जन्मस्थान जगदीशपुर में एक साथ फहराए, बल्कि इस कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इतिहासकारों पर आरोप लगाया कि वीर कुंवर सिंह को उनका उचित स्थान ना देकर उनके साथ अन्याय किया गया.. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब जगदीशपुर के इस मंच पर पहुंचे तो तिरंगों से उनका भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद 75 हज़ार तिरंगों को पांच मिनट तक फहराकर नया विश्व रिकार्ड बनाया गया. यह भी पढ़ें अमित शाह ने अपने भाषण में इतिहासकारों द्वारा वीर कुंवर सिंह की उपेक्षा को मुख्य मुद्दा बनाया. उन्होंने कहा कि वीर कुंवर सिंह के साथ अन्याय किया गया. इतिहासकारों ने उनको स्थान नहीं दिया. वैसे, अपने भाषण के दौरान अमित शाह ने उनकी विरासत को भाजपा से जोड़ने के लिए ये भी दावा किया कि पहली बार उनको विनायक सावरकर ने असल स्थान दिया था. जगदीशपुर की ऐतिहासिक भूमि में स्वतंत्रता के महानायक बाबू वीर कुँवर सिंह जी के विजयोत्सव पर उनके चरणों में नमन करता हूँ। https://t.co/6mVJpQIHeZ — Amit Shah (@AmitShah...

बिहार के दरभंगा में 10 साल की बच्ची की हत्या के मामले में सात महिलाओं को उम्रकैद

Image
अदालत में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद दोषी महिलाएं रोने लगीं. पटना: बिहार के दरभंगा में नवम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार सिंह की अदालत ने बुधवार को दस वर्षीय अबोध बालिका की निर्मम हत्या के जुर्म में सात महिलाओं को आजीवन सश्रम कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई है. हत्या की सभी अभियुक्तों के महिला होने के मद्देनजर अभियोजन पक्ष के संचालन का दायित्व महिला अपर लोक अभियोजक रेणु झा को सौंपा गया.  यह भी पढ़ें रेणु झा ने बताया  कि 12 सितम्बर 2009 को हायाघाट थाना क्षेत्र के छतौना गांव के योगेन्द्र यादव ने अपने गांव की ही गोतिया (रिश्तेदार) सात महिलाओं के विरुद्ध अपनी बेटी की हत्या की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई थी. प्राथमिकी में अपनी दस वर्षीय पुत्री राजबंती को घेरकर लात-मुक्का एवं ठोस वस्तु से मारपीट करके जख्मी करने का आरोप लगाया गया था. मारपीट से अबोध बच्ची बेहोश हो गई थी. उसे बेहोशी की अवस्था में हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.  इस मामले में अदालत में सुनवाई शुरू हुई. अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक  रेणु झा ने हत्या के अभियुक्तों के ...

बिहार : सुशील मोदी की इफ्तार की दावत में पहुंचे नीतीश कुमार सहित कई मंत्री

Image
पटना के अंजुमन इस्लामिया में सुशील मोदी ने इफ्तार दावत दी. पटना: पहले विधायक के रूप में, फिर उप मुख्यमंत्री के रूप में इफ्तार का आयोजन करते रहे बीजेपी नेता सुशील मोदी ने अब बुधवार को सांसद के रूप में इफ्तार का आयोजन किया. मोदी बिहार में पिछले तीस वर्षों से इफ्तार की दावत आयोजित करते चले आ रहे हैं. बुधवार को आयोजित इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उनके मंत्रिमंडल के अधिकांश सहयोगी और रविशंकर प्रसाद सहित बिहार बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.  यह भी पढ़ें सुशील मोदी इस इफ़्तार का आयोजन अंजुमन इस्लमिया हाल में करते हैं और इसमें स्थानीय मुस्लिम काफ़ी संख्या में आते हैं. इस मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने मीडिया से कहा कि ''सीएम साहब (नीतीश कु्मार) इफ्तार में आए हैं. अंजुमन इस्लामिया जो कि एक ऐतिहासिक स्थल है, कितना अच्छा बन गया है. यहां इफ्तार की पहली दावत हुई है. सुशील मोदी जी पिछले कई साल से दावत देते रहे हैं. सीएम साहब खुद भी इफ्तार की दावत देते रहे हैं. कोरोना काल के दौरान दो साल यह आयोजन नहीं हुआ. इस बार अरुण सिन्हा, सुश...

बिहार : सम्राट अशोक जयंती मना रही BJP का नीतीश के सहयोगी ने उड़ाया मजाक, बताई OBC को रिझाने की कोशिश

Image
कुशवाहा ने सम्राट अशोक की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा का बीजेपी द्वारा श्रेय लिये जाने पर तंज कसा.  Patna: बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के प्रमुख राजनीतिक सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने बीजेपी द्वारा सम्राट अशोक की जयंती मनाकर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के एक हिस्से को अपने पाले में किये जाने के प्रयासों का मजाक उड़ाया है.  कुशवाहा ने सम्राट अशोक की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा का सहयोगी दल बीजेपी द्वारा श्रेय लिये जाने पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा, ‘‘ कल मैं यह सुनकर चकित था कि एक राजनीतिक दल दावा कर रहा है कि उसकी पहल से हमारे नेता नीतीश कुमार ने अशोक जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घाषित किया. यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%85%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%95-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%ae/?feed_id=20095&_unique_id=62541a589bb58

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्‍यसभा जाने की अटकलों को लेकर दी यह प्रतिक्रिया..

Image
नीतीश कुमार ने उनके राज्यसभा जाने को लेकर चर्चाओं पर स्‍पष्‍टीकरण दिया है पटना : Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) ने उनके राज्यसभा जाने की ‘इच्छा' को लेकर हो रही कयासबाजी को स्पष्ट रूप से खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि “यह महज अटकलें हैं जिनका कोई आधार नहीं है.” बिहार विधान परिषद के चुनाव के लिए आज यहां वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने कहा, “ऐसे ही कुछ भी छपता रहता है. मैं भी देखकर आश्चर्यचकित रहता हूं.”जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर अपना चौथा कार्यकाल पूरा कर रहे नीतीश अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे और कहीं नहीं जा रहे हैं. यह भी पढ़ें गौरतलब है कि नीतीश ने 30 मार्च को मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में कहा था कि उनकी राज्यसभा जाने की इच्छा अभी पूरी नहीं हुई है. नीतीश के इस बयान के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा होने लगी थी कि वे संसद के उच्च सदन के सभापति बनेंगे.संवाददाताओं द्वारा बिहार विधान परिषद चुनावों में राजग उम्मीदवारों की संभावना के बारे में पूछ...

राबड़ी देवी बोलीं-योगी और नीतीश कुमार को अपने पदों की अदला-बदली करनी चाहिए, यह बताई वजह..

Image
बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है पटना : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi)ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar)पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश के अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के साथ पदों की अदला-बदली कर लेनी चाहिए क्योंकि नीतीश की सहयोगी भाजपा, योगी के शासन ‘‘मॉडल'' को बेहतर बता रहे हैं और इसे यहां लागू किए जाने की बात कर रहे हैं. बिहार विधान परिषद के बाहर राजद नेता ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने में कथित रूप से विफल रहने और ‘‘डबल इंजन'' सरकार (केंद्र और राज्य में राजग का शासन) के दावों के बावजूद शराबबंदी को प्रभावी ढंग से नहीं लागू किए जाने के लिए मौजूदा राज्य सरकार की आलोचना करते हुए उक्त टिप्पणी की. यह भी पढ़ें भाजपा नेताओं के यह कहे जाने पर कि बिहार में ‘‘योगी मॉडल'' की जरूरत है, राबड़ी ने कहा, ‘‘योगी मॉडल को बिहार लाने से किसी ने रोका है क्या? योगी को लाकर यहां बिठा दें और बिहार के मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) को उत्तर प्रदेश भेज दें.'' उल्लेखनीय है कि...

Bihar: युवती का आरोप, 'हिजाब हटाने पर ही बैंक अफसरों ने पैसा देने की बात कही', VIDEO हो रहा वायरल

Image
वीडियो में लड़की के पिता को पैसे को लेकर बैंक अधिकारियों से बहस करते देखा जा सकता है पटना : पूरे देश में जहां हिजाब विवाद को लेकर बवाल मचा हुआ है तथा सत्ता पक्ष व विपक्ष आमने-सामने हैं, वहीं बेगूसराय में वायरल हो रहा एक वीडियो प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है. यह वायरल वीडियो मंसूरचक प्रखंड की बताया जा रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह एक लड़की के द्वारा बैंक कर्मचारियों पर आरोप लगाया जा रहा है कि जब वह हर माह की तरह पैसा निकालने के लिए यूको बैंक पहुंची तो बैंक के अधिकारियों  द्वारा उसे हिजाब हटाने के बाद ही पैसे देने की बात कही गई.  यह भी पढ़ें वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह लड़की के पिता द्वारा बैंक कर्मचारियों से जिरह की जा रही है. पिता का आरोप है कि उनकी लड़की को हिजाब हटाने के बाद ही पैसे देने की बात कही गई. तस्वीरों में दिख रहा शख्‍स बता रहा है कि उसका पुत्र प्रदेश में ही रहकर काम धंधा करता है एवं परिवार के जीविकोपार्जन के लिए हर माह राशि भी भेजता है जो स्थानीय यूको बैंक के माध्यम से परिजनों तक पहुंचती है. इस शख्‍स का यह भी आरोप  है कि बैंक के कर्म...

VIDEO: कोई सिर्फ प्रार्थना कर सकता है कि ऐसी संतान मिले जो.. : वंशवादी राजनीति संबंधी PM के कमेंट पर लालू यादव

Image
लालू प्रसाद यादव को हाजिरजवाबी और मजाकिया लहजे के लिए जाना जाता है पटना : Bihar News: राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav)को उनकी हाजिरजवाबी और मजाकिया लहजे के लिए जाना जाता है. बिहार के पूर्व सीएम लालू भले ही इस समय अस्‍वस्‍थ हैं लेकिन उनका मजाकिया लहजा बरकरार है.वंशवादी राजनीति की आलोचना के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के हालिया बयान पर भी आरजेडी प्रमुख ने रोचक प्रतिक्रिया दी है. पीएम ने लालू के प्रमुख विरोधी व बिहार के मौजूदा सीएम नीतीश कुमार की अपने बेटे को राजनीति पर नहीं लाने के लिए प्रशंसा की थी. यह भी पढ़ें 'BJP की गर्मी निकल गई', अखिलेश यादव ने पहले चरण के चुनाव में बीजेपी के सफाये का दावा किया जब लालू से इस बारे में प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्‍होंने अपने खास अंदाज में कहा, 'मोदी के कोई संतान नहीं है. नीतीश के एक बेटा है जो राजनीति से दूर है. कोई केवल प्रार्थना कर सकता है कि ऐसी संतान मिले जो उसकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा सके.' परिवारवाद को लेके प्रधानमंत्री ⁦ @narendramodi ⁩ के बयान पर अब ⁦ @laluprasadrjd ⁩ ने जवाब दि...

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार में सड़क नेटवर्क बढ़ाने के लिए CM नीतीश को दीं ये नसीहतें..

Image
बिहार के गंगा नदी पर रेल-सह-सड़क पुल का लोकार्पण शुक्रवार को हुआ पटना : Bihar: केंद्र सरकार ख़ासकर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य की धीमी गति से काफ़ी ख़फ़ा रहते हैं,यह बात किसी से छिपी नहीं है. शुक्रवार को मौक़ा बिहार के गंगा नदी पर रेल -सह -सड़क पुल के लोकार्पण का था लेकिन इस कार्यक्रम में भाषण देते हुए नितिन गडकरी ने एक बार फिर कह ही डाला कि जिस गति से उत्‍तर प्रदेश में काम हो रहा हैं उसी गति से हम बिहार में भी करना चाहते हैं.उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज़मीन अधिग्रहण और वन विभाग की अनुमतियों को लेकर अपने स्तर पर विशेष रूप से समीक्षा कराने का आग्रह किया. यह भी पढ़ें ''इतिहास को नहीं समझते'' : गोवा की आजादी को लेकर पीएम के बयान पर राहुल का जवाब गडकरी ने कहा, ' मैं आपको अमेरिका के बराबर पहुंचाने का दावा नहीं करूंगा लेकिन बिहार में अगर सड़कों के निर्माण में गति आ जाएगी तो वचन देता हूं कि वर्तमान में जो तीन लाख करोड़ की परियोजना चल रही हैं, उसे 5  साल में  पांच लाख करोड़ तक पहुंचाया...

रेलवे परीक्षा को लेकर क्यों हुआ इतना बड़ा विवाद, यहां समझें

Image
यह विरोध प्रदर्शन रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों परीक्षा 2021 से संबंधित है. नई दिल्ली: बिहार में रेलवे में नौकरियों की परीक्षा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के तीसरे दिन एक ट्रेन में आग लगाने और प्रदर्शनकारियों के बुधवार को कुछ स्टेशनों पर प्रदर्शन किए जाने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शांति की अपील की है. यहां समझें आखिर क्यों हो रहा है रेलवे भर्ती को लेकर इतना विवाद. इस विवाद के यह हैं कारण: यह विरोध प्रदर्शन रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (RRB-NTPC)  परीक्षा 2021 से संबंधित है. छात्र दो चरणों में परीक्षा आयोजित करने के रेलवे के फैसले का विरोध कर रहे हैं, उनका दावा है कि दूसरा चरण उन लोगों के लिए अनुचित है जिन्होंने पहले चरण को पास किया है, जिसके परिणाम 15 जनवरी को जारी किए गए थे. लेवल 2 से लेवल 6 तक 35,000 से अधिक पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसके लिए लगभग 1.25 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. इन पदों के लिए शुरुआती वेतन ₹19,900 से लेकर ₹ 35,400 प्रति माह है. परीक्षा में करीब 60 लाख लोग शामिल हुए थे. विरोध के हिंसक होने के...

बिहार : 'नटवरलाल' स्‍टाइल में फर्जी आदेश दिखाकर इंजीनियर ने बेच डाला रेल इंजन, यूं हुआ कारगुजारी का खुलासा..

बिहार : 'नटवरलाल' स्‍टाइल में फर्जी आदेश दिखाकर इंजीनियर ने बेच डाला रेल इंजन, यूं हुआ कारगुजारी का खुलासा..

बिहार : तस्करों की शराब लूटने के लिए मची होड़, दरोगा ने भी उठा ली बोतल! वीडियो वायरल

बिहार : तस्करों की शराब लूटने के लिए मची होड़, दरोगा ने भी उठा ली बोतल! वीडियो वायरल