स्पेस कंपनियों ने दिखाया दम, SpaceX, Amazon ने जीता NASA का 2120 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट
भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों में प्राइवेट स्पेस कंपनियों की भी अहम भूमिका होगी। इसके उदाहरण अब सामने आने लगे हैं। हाल ही में दुनिया ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की यात्रा पर जाते हुए पहले प्राइवेट मिशन को देखा, जो अब भी वहां है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) अपने कई फ्यूचर प्रोजेक्ट्स में प्राइवेट स्पेस कंपनियों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में एमेजॉन के सैटेलाइट वेंचर, स्पेसएक्स के स्टारलिंक नेटवर्क और दूसरी सैटेलाइट फर्म्स ने संयुक्त रूप से अंतरिक्ष में कम्युनिकेशन को प्रदर्शित करने का 278.5 मिलियन डॉलर (लगभग 2120 करोड़ रुपये) का कॉन्ट्रैक्ट जीता है। गौरतलब है कि नासा अपने मौजूदा सैटेलाइट नेटवर्क को निजी तौर पर बनाए गए सिस्टम से रिप्लेस करने के लिए आगे बढ़ रही है। रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि एमेजॉन ने 67 मिलियन डॉलर (लगभग 510.9219 करोड़ रुपये) जीते हैं। कंपनी अपने कुइपर प्रोजेक्ट के तहत दूरदराज के इलाकों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट को पहुंचाने पर काम कर रही है। इसके लिए 3,000 से अधिक सैटेलाइट को तैयार किया गया है। वहीं, स्पेसएक्स की स्टारलिंक ने 70 ...