Posts

Showing posts with the label Voters

25 जनवरी: राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters’ Day)

Image
First Published: January 25, 2022 | Last Updated:January 24, 2022 25 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य देश में चुनावों में मतदान करने के लिए लोगों को बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। इस दिवस के अवसर पर चुनावी प्रक्रिया में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले निर्वाचन अधिकारियों को सम्मानित (National Awards for the Best Electoral Practices) किया जाता है। इस वर्ष नई दिल्ली में चुनाव आयोग द्वारा समारोह का आयोजन किया जा रहा है, इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी हिस्सा लेंगे। पहली बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2011 में मनाया गया था, इसे चुनाव आयोग (निर्वाचन आयोग) की स्थापना दिवस की समृति में मनाया जाता है। चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी, 1950 को की गयी थी। भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) भारतीय निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त संवैधानिक प्राधिकरण है, इसका कार्य भारत में चुनावी प्रक्रिया का निर्वहन करना है। भारतीय निर्वाचन आयोग देश में लोक सभा चुनाव, राज्यों में विधानसभा चुनाव, राष्ट्रपति तथा उप-राष...