Posts

Showing posts with the label योगीआदित्यनाथ

राबड़ी देवी बोलीं-योगी और नीतीश कुमार को अपने पदों की अदला-बदली करनी चाहिए, यह बताई वजह..

Image
बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है पटना : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi)ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar)पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश के अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के साथ पदों की अदला-बदली कर लेनी चाहिए क्योंकि नीतीश की सहयोगी भाजपा, योगी के शासन ‘‘मॉडल'' को बेहतर बता रहे हैं और इसे यहां लागू किए जाने की बात कर रहे हैं. बिहार विधान परिषद के बाहर राजद नेता ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने में कथित रूप से विफल रहने और ‘‘डबल इंजन'' सरकार (केंद्र और राज्य में राजग का शासन) के दावों के बावजूद शराबबंदी को प्रभावी ढंग से नहीं लागू किए जाने के लिए मौजूदा राज्य सरकार की आलोचना करते हुए उक्त टिप्पणी की. यह भी पढ़ें भाजपा नेताओं के यह कहे जाने पर कि बिहार में ‘‘योगी मॉडल'' की जरूरत है, राबड़ी ने कहा, ‘‘योगी मॉडल को बिहार लाने से किसी ने रोका है क्या? योगी को लाकर यहां बिठा दें और बिहार के मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) को उत्तर प्रदेश भेज दें.'' उल्लेखनीय है कि...

योगी सरकार 2.0 : UP का 37 साल का 'सियासी इतिहास' बदलने वाले योगी से जुड़ी 10 खास बातें

Image
योगी आदित्‍यनाथ ने लगातार दूसरी बार सीएम के तौर पर यूपी की कमान संभाली है योगी आदित्‍यनाथ ने उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद की कमान संभाल ली. शपथ ग्रहण समारोह राजधानी लखनऊ के भारत रत्‍न अटल बिहारी वापजेयी इंटरनेशनल इकाना क्रिकेट स्‍टेडियम में आयोजित हुआ जिसमें पीएम मोदी, उनकी कैबिनेट के कई मंत्री और बीजेपी शासित राज्‍यों के ज्‍यादातर सीएम शामिल हुए. योगी आदित्‍यनाथ से जुड़ी खास बातें... योगी आदित्यनाथ का वास्‍तविक नाम अजय सिंह बिष्‍ट है. उनका जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड (तब उत्तर प्रदेश का हिस्सा था) में हुआ था. माता-पिता के सात बच्‍चों में योगी शुरू से ही सबसे तेजतर्रार थे.जानकार बताते हैं कि कॉलेज की पढ़ाई करते हुए योगी 1990 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए. योगी आदित्‍यनाथ गणित विषय से स्‍नातक है. गढ़वाल यूनिवर्सिटी से उन्‍होंने बीएससी की डिग्री हासिल कर चुके हैं. साल 2014 में  गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ की मौत के बाद वे यहां के महंत यानी पीठाधीश्वर चुन लिए गए. गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था, जिसके बाद उनका रा...

योगी आदित्‍यनाथ की 'नई टीम' में इन महत्‍वपूर्ण पुराने चेहरों को नहीं मिली जगह..

Image
पिछली सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को योगी की 'नई टीम' में स्‍थान नहीं मिला है लखनऊ: Yogi Aaditynath 2.0 Cabinet: योगी आदित्यनाथ (UP Government) ने शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है. वे लगातार दूसरी बार आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे यूपी के सीएम बने हैं. नए मंत्रिमंडल में केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है. सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल और संजय निषाद ने कबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है.   यह भी पढ़ें नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, रवींद्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीचंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना और दयाशंकर मिश्र दयालु ने स्‍वतंत्र प्रभार वाले राज्‍य मंत्री के रूप ...

यूपी : सीएम योगी ने बच्‍चों के दिन को बनाया यादगार, उन्‍हें चॉकलेट देकर की बातचीत

Image
बच्‍चों को दुलारकर उन्‍हें चॉकलेट बांटते हुए सीएम योगी आदित्‍यनाथ उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने नथमलपुर के आसपास के बच्चों के लिए आज के दिन को यादगार बना दिया. लखनऊ लौटते समय एमपी पालीटेक्निक हैलीपैड पर पहुंचे सीएम योगी, पहले से उनका इंतजार कर रहे बच्चों के बीच पहुंचे और सभी को चॉकलेट देकर दुलारा. बच्चों की इच्छा पर सभी बच्चों को उन्होंने हेलीकॉप्टर में एक चक्कर घुमाने के लिए बैठाया, लेकिन हेलीकॉप्टर के स्टार्ट होते ही कुछ बच्चे डर गए. लिहाजा बच्चों को उतारकर मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो गए. बच्चे भी हेलीकॉप्टर पर बैठने की खुशी समेटे अपने घरों को लौट गए.  यह भी पढ़ें चुनाव प्रचार के सिलसिले में चार दिनों के गोरखपुर प्रवास के बाद सीएम योगी लखनऊ रवाना होने के लिए बुधवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे  महाराणा प्रताप पॉलीटेक्निक कैंपस में स्थायी रूप से बने हैलीपैड पर पहुंचे, जहां पहले से ही 18- 20 की संख्या में छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग मुख्यमंत्री से मिलने के इंतजार में बैठे थे. हैलीपैड पर पहुंचते ही सीएम योगी बच्चों के बीच पहुंचे और सभी बच्चों को चॉकलेट देकर उनसे ...

सपा की सबसे युवा प्रत्याशी पूजा शुक्ला बोलीं, योगी आदित्यनाथ को संवाद नहीं विवाद पसंद है

Image
पूजा ने कहा, "मैं साल 2012 से ही अहम मुद्दों पर बात करती रही हूं, बस फर्क इतना है कि उस समय सरकारें मुकदमा नहीं चलाया करती थीं, तब सरकार वाद-विवाद और संवाद पर भरोसा करती थी. साल 2017 में लगातार विश्वविद्यालय में फीस बढ़ रही थी और हम अपने वाइस चांसलर से कह रहे थे कि अगर आप इसी तरह से फीस बढ़ाते रहेंगे तो जो बच्चे गरीब परिवार से आते हैं वो यह लाखों की फीस कैसे चुका पाएंगे. उनका कहना था कि सरकार फंड नहीं दे रही है. तब हमने उन्हें सुझाव दिया कि हम आंदोलन कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने इस में हमारा साथ नहीं दिया." पिछली सरकारों ने पुलिस को अपने व्यक्तिगत इस्तेमाल की चीज बनाया, हमने किया सुधार : योगी आदित्यनाथ उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता था कि देश में लोकतंत्र है और उत्तरप्रदेश में भी लोकतंत्र है, लेकिन हमें नहीं पता था कि उत्तर प्रदेश में ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री चुन लिया है जिनको वाद विवाद और संवाद में सबसे अच्छा विवाद ही लगता है. उनका मुख्य एजेंडा यही है कि उनके खिलाफ उठने वाली आवाज या उनसे सवाल पूछने वाली आवाज को दबा दिया जाए. हमें लगा था कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में आ...