Posts

Showing posts with the label bombayhighcourt

अनिल देशमुख की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट 8 अप्रैल को करेगा सुनवाई , ED से जवाब मांगा

Image
अनिल देशमुख को मनी लांड्रिंग मामले में पिछले साल एक नवंबर को गिरफ्तार किया गया था मुंबई : प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्‍ट (PMLA) के तहत गिरफ्तार महाराष्‍ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh)  की जमानत अर्जी पर बॉम्‍बे हाईकोर्ट  में 8 अप्रैल को सुनवाई होगी.  बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को मामले में जवाब देने को कहा है. गौरतलब है कि इससे पहले, 14 मार्च को कोर्ट ने अनिल देशमुख की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. सेशन जज आरएन रोकड़े ने कहा था कि पहली नजर में देशमुख के खिलाफ मनी लांड्रिंग केस के लिए पर्याप्त सबूत हैं. देशमुख फिलहाल मुंबई की आर्थर रोड जेल में न्यायिक हिरासत में हैं. यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%a4-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%bf/?feed_id=18006&_unique_id=624070f14f47a

मास्क न पहनने वालों से वसूला गया जुर्माना हो सकता है वापस? बॉम्बे हाई कोर्ट में अगले हफ्ते सुनवाई

Image
मुंबई: कोरोना नियमों की वजह से मुंबई की लोकल ट्रेन में उन लोगों को यात्रा नहीं करने दी जा रही, जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई. इसके साथ ही मास्क ने पहनने पर भी जुर्माना वसूला जा रहा है. मीठी बोरवाला की जनहित याचिका के मुताबिक लोकल ट्रेन में नही चलने देना उनके मूलभूत अधिकार का हनन है इसलिए उनको हुए नुकसान की भरपाई के लिए पांच करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए. मीठी बोरवाला के वकील नीलेश ओझा के मुताबिक बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनकी याचिका पर राज्य के मुख्यमंत्री सहित 22 लोगों को नोटिस जारी किया है, जिस पर 21 मार्च को सुनवाई है. यह भी पढ़ें मीठी बोरवाला के वकील ने कहा कि सरकार ने लिखकर दिया है कि हमारे पास कोई सबूत नहीं है कि मास्क की वजह से कोरोना का प्रसार रुकता है. उन्होंने कहा कि मास्क सेहत के लिहाज से नहीं है. मीठी बोरवाला के वकील ने कहा कि मास्क लगाने की वजह से इंसान का लंग पर असर पडता है. इसके साथ ही हैडेक भी होता है. साथ ही बॉडी का ऑक्सीजन लेवल भी कम होता है. ऐसे में देखा जाए तो इससे इंसान की इम्यूनिटी कमजोर होती है. जिससे इंसान की कोरोना से लडने की क्षमता भी कम होती है. मीठी बोरवाला रे वक...

महाराष्ट्र : स्पीकर के चुनाव में CM राज्यपाल को सलाह दें तो गलत क्या है? हाईकोर्ट का BJP विधायक से सवाल

Image
मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्त और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ताओं, महाजन और जनक व्यास जिन्होंने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को चुनौती देते हुए अलग-अलग जनहित याचिकाएं (पीआईएल) दायर की हैं, उन्हें यह बताना चाहिए कि इस तरह की प्रक्रिया से संवैधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन कैसे हुआ. पीठ ने याचिकाकर्ताओं से यह भी पूछा कि अदालत को विधायी प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप क्यों करना चाहिए. अदालत ने कहा, ‘‘क्या संविधान मुख्यमंत्री को मंत्रिपरिषद की सहायता के बिना राज्यपाल को सलाह देने से रोकता है? मुख्यमंत्री द्वारा ऐसी सलाह देने में क्या गलत है? आखिरकार, मुख्यमंत्री की सिफारिशों पर ही मंत्रिपरिषद भी गठित की जाती है.'' अदालत ने कहा, ‘‘जब व्यक्तिगत स्वतंत्रता की बात आती है तो हम निश्चित रूप से नागरिकों के अधिकारों के संरक्षक होंगे, लेकिन हमें विधायी मामलों में हस्तक्षेप क्यों करना चाहिए जब तक कि कोई गंभीर उल्लंघन न हो? इससे यह एक अच्छा संदेश नहीं जाता. क्या अध्यक्ष के चयन के तरीके का फैसला करना अदालत का काम है?'' महाजन और व्यास द्वारा क्रमशः अधिवक...

टीकाकरण नहीं कराने वाले लोगों के लोकल ट्रेन में यात्रा पर प्रतिबंध संबंधी रिकॉर्ड जमा करे महाराष्ट्र सरकार: बॉम्बे हाई कोर्ट

Image
उच्च न्यायालय ने कहा, 'हमें चुनौती के तहत एसओपी से संबंधित रिकॉर्ड और फाइल देखने की जरूरत है.  मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court)  ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra) को निर्देश दिया कि वह जुलाई और अगस्त 2021 में जारी उन तीन कोविड-19 रोधी मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) से संबंधित सभी फाइल और रिकॉर्ड जमा करे जिनके तहत ऐसे लोगों के लोकल ट्रेन में यात्रा (Travel) करने पर रोक लगा दी गई थी जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है. मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति एमएस कार्णिक की पीठ ने राज्य सरकार द्वारा यह सूचित किए जाने के बाद रिकॉर्ड मांगा कि राज्य के तत्कालीन मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने उस समय के कोविड संबंधी ‘‘आपातकाल'' पर विचार करते हुए लोकल ट्रेन में यात्रा करने संबंधी प्रतिबंध लगाया गया था. यह भी पढ़ें अदालत ने पूछा, 'ऐसी कौन सी आपात स्थिति थी जिसने मुख्य सचिव को स्वयं निर्णय लेने में सक्षम बनाया और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कमतर कर दिया?' पीठ संबंधित प्रतिबंध को चुनौती देने वाली जनहित याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी, जिनमें ...