India-US Education and Skills Development Working Group क्या है?
First Published: April 14, 2022 | Last Updated:April 14, 2022 भारत और अमेरिका की संयुक्त सहयोग के माध्यम से कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने की योजना है। दोनों देश लोगों से लोगों के बीच संपर्क बनाने के उद्देश्य से छात्र और विद्वानों की गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए योजनायें बना रहे हैं। मुख्य बिंदु सहयोग योजनाओं के अनुरूप एक नए भारत-अमेरिका शिक्षा और कौशल विकास कार्य समूह (India-US Education and Skills Development Working Group) की स्थापना की घोषणा की गई है। यह कार्य समूह कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने में मदद करेगा। दोनों देशों के बीच विनिमय कार्यक्रम को मजबूत करने में फुलब्राइट-नेहरू कार्यक्रम के योगदान पर भी प्रकाश डाला गया। भारत-अमेरिका संबंधों को गहरा करने में 40 लाख भारतीय-अमेरिकी लोगों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। दोनों देशों के बीच उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग से राजनयिक संबंधों को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी। फुलब्राइट-नेहरू कार्यक्रम ( Fulbright-Nehru Program) फु...