Posts

Showing posts with the label UnionHealthMinisterMansukhMandaviya

कोविड कंट्रोल में, लेकिन खत्म नहीं हुआ, 'XE' वेरिएंट ओमिक्रॉन ही माना जाएगा: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री 

Image
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एक केस जनवरी में पाया गया था और एक अभी गुजरात में मिला है. XE मिक्स का साइन है.  नई दिल्ली: कोरोना के नए वेरिएंट 'XE' को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज बैठक की. इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर दी. इसके बाद एक प्रेस वार्ता करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ये ('XE' वेरिएंट) ओमिक्रॉन ही माना जाएगा, यह मिक्स है. एक केस जनवरी में पाया गया था और एक अभी गुजरात में मिला है. XE मिक्स का साइन है.    उन्होंने कहा कि दिल्ली में केस बढ़े हैं, लेकिन कोई नया वेरिएंट नहीं दिखा है. फिलहाल कोविड कंट्रोल में है, लेकिन गया नहीं है. इसलिए सावधानी रखनी है. हम सर्विलांस पर ध्यान दे रहे हैं और जिनोम सिक्वेसिंग पर भी ध्यान दे रहे हैं. 12 साल से कम वालों को वैक्सीन के बारे में साइंटिफिक कम्यूनिटी पर निर्भर करेगा. बच्चों को कोविड नहीं हुआ, ऐसा नहीं है. बच्चों में भी एंटीबॉडी पाई गई हैं.  यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%...

'बहुत अच्छे मेरे दोस्तों' : 15-18 आयु वर्ग के 2 करोड़ से ज्यादा बच्चों को वैक्सीन लगने पर स्वास्थ्य मंत्री

Image
नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि बच्चों के लिए टीकाकरण की शुरुआत होने के एक सप्ताह के भीतर ही 15-18 आयु वर्ग के दो करोड़ से अधिक बच्चों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई है.  यह भी पढ़ें आज सुबह सात बजे तक की अद्यतन रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 90,59,360 खुराक दी गई जिसके साथ ही देश में दी गई टीके की कुल खुराक 150.61 करोड़ से ज्यादा (1,50,61,92,903) पर पहुंच गई है.  मांडविया ने ट्वीट किया, 'बहुत अच्छे मेरे युवा दोस्तों. बच्चों के लिए टीकाकरण की शुरुआत होने के एक सप्ताह के भीतर ही 15-18 वर्ष की आयु के दो करोड़ से अधिक बच्चों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई.' स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, देश में 91 प्रतिशत से अधिक वयस्क जनसंख्या को टीके की कम से कम एक खुराक दी गई है जबकि 66 प्रतिशत से ज्यादा को दोनों खुराक दी जा चुकी है. (हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।) Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ac%e0%a4%b9%...