Posts

Showing posts with the label Terrorist

श्रीनगर में सीरपीएफ जवानों पर हुए हमले में शामिल आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

Image
मारा गया आतंकवादी चार अप्रैल को श्रीनगर के मैसूमा इलाके में हुए हमले में शामिल था. श्रीनगर : श्रीनगर (Srinagar) के बिशम्बर नगर में आतंकियों के साथ जारी मुठभेड़ में  एक आतंकी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया गया है जबकि बाकी बचे आतंकियों (Terrorist) के साथ मुठभेड़ जारी है. जम्मू कश्मीर पुलिस रेंज के आई जी विजय कुमार के मुताबिक मारा गया आतंकी हाल ही में सीआरपीएफ (CRPF) जवानों के हमले में शामिल था. शनिवार को कश्मीर में दो मुठभेड़ हुई थी जिसमे लश्करे तोयबा का एक कमांडर मारा गया था.एक अधिकारी के मुताबिक, बिशंबर नगर में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसके बाद आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. यह भी पढ़ें अधिकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके चलते दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गई और एक आतंकवादी मारा गया. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि मारा गया आतंकवादी चार अप्रैल को श्रीनगर के मैसूमा इलाके में हुए हमले में शामिल था, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया था और ए...

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने पुलिस दल पर ग्रेनेड फेंका, दो पुलिसकर्मी घायल

Image
[ad_1]  पुलिस दल पर ये हमला पुलवामा के मुख्य चौक पर हुआ. श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) जिले में रविवार को आतंकवादियों ने पुलिस दल पर ग्रेनेड फेंक दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हमला पुलवामा के मुख्य चौक पर हुआ. अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले, बीते शनिवार जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में  सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e - Taiyabba) के दो आतंकवादी मारे गए थे. उसी बीच पुलवामा में एक और मुठभेड़ भी शुरू हो गयी थी. यह भी पढ़ें श्रीनगर में मुठभेड़ में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में शोपियां के चौगाम इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए उन्होंने कहा, ‘तलाश अभियान के दौरान जैसे ही आतंकवादियों की मौजूदगी का ...